return to news
  1. सरकार की कस्टम ड्यूटी छूट से इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों को बड़ा फायदा, Dixon और Syrma SGS जैसे शेयर 5% तक उछले

मार्केट न्यूज़

सरकार की कस्टम ड्यूटी छूट से इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों को बड़ा फायदा, Dixon और Syrma SGS जैसे शेयर 5% तक उछले

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड July 09, 2026, 13:33 IST

सारांश

सरकार ने डिस्प्ले असेंबली बनाने में इस्तेमाल होने वाले सामान, इंडक्टर कॉयल मॉड्यूल और लिथियम-आयन सेल के निर्माण में उपयोग होने वाले कुछ उत्पादों पर कस्टम ड्यूटी हटा दी है। इससे इन कंपोनेंट्स की लागत कम होगी और कंपनियों की उत्पादन लागत घटने के साथ मुनाफे में सुधार आने की उम्मीद है।

शेयर सूची

Dixon Technologies

Dixon Technologies का शेयर करीब 5 फीसदी तक उछल गए हैं।

भारत सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े कुछ अहम कंपोनेंट्स पर कस्टम ड्यूटी में छूट का ऐलान किया है। इस खबर के बाद गुरुवार को इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली। आज के कारोबार में Dixon Technologies का शेयर करीब 5 फीसदी तक उछलकर 13600 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पहुंच गया। इसके अलावा Kaynes Tech में 4.56 फीसदी, Amber Enterprises में 2.41 फीसदी और Syrma SGS में 5.38 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

सरकार के फैसले से कंपनियों को कैसे होगा फायदा?

सरकार ने डिस्प्ले असेंबली बनाने में इस्तेमाल होने वाले सामान, इंडक्टर कॉयल मॉड्यूल और लिथियम-आयन सेल के निर्माण में उपयोग होने वाले कुछ उत्पादों पर कस्टम ड्यूटी हटा दी है। इससे इन कंपोनेंट्स की लागत कम होगी और कंपनियों की उत्पादन लागत घटने के साथ मुनाफे में सुधार आने की उम्मीद है।

Dixon, Syrma और Kaynes को मिलेगा फायदा

देश की सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनी डिक्सन टेक्नोलॉजीज स्मार्टफोन, आईटी हार्डवेयर और टीवी बनाती है। इनपुट लागत घटने से कंपनी के मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार के मार्जिन बेहतर हो सकते हैं।

वहीं, सिर्मा SGS इंडक्टर कॉयल, चोक और ट्रांसफॉर्मर जैसे मैग्नेटिक प्रोडक्ट्स बनाती है। इंडक्टर कॉयल से जुड़े सामान पर ड्यूटी हटने से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को चीन से होने वाले आयात के मुकाबले प्रतिस्पर्धी बढ़त मिल सकती है। केनेस टेक्नोलॉजीज ऑटोमोबाइल, एयरोस्पेस और इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर के लिए काम करती है। सस्ते कंपोनेंट्स मिलने से कंपनी के मार्जिन में भी सुधार की संभावना है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख