return to news
  1. लेंसकार्ट में गोल्डमैन सैक्स और सोसाइटी जनरल ने लगाया ₹920 करोड़ का बड़ा दांव, शेयर चमके

मार्केट न्यूज़

लेंसकार्ट में गोल्डमैन सैक्स और सोसाइटी जनरल ने लगाया ₹920 करोड़ का बड़ा दांव, शेयर चमके

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड November 25, 2026, 10:06 IST

सारांश

शेयर मार्केट से मिले आंकड़ों के मुताबिक, दोनों विदेशी निवेशकों ने सोमवार को कुल 1,26,97,702 शेयर खरीदे। इन शेयरों की संख्या लेंसकार्ट की कुल हिस्सेदारी का 0.73% है।

शेयर सूची

लेंसकार्ट

लेंसकार्ट के शेयरों में आज तेजी के पीछे क्या है कारण? (Photo: Shutterstock)

चश्मा बनाने और बेचने वाली प्रमुख कंपनी लेंसकार्ट सॉल्यूशन्स के शेयरों में आज मार्केट खुलते ही कुछ तेजी देखने को मिली। सुबह 9:45 बजे के करीब लेंसकार्ट सॉल्यूशन्स के शेयर 2.48% यानी कि 17-18 रुपये चढ़कर 731-732 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड हो रहे थे। दरअसल लेंसकार्ट सॉल्यूशन्स में ग्लोबल इन्वेस्टरों ने बड़ा निवेश किया है, जिसका असर आज शेयरों पर भी देखने को मिल रहा है। दुनिया की दिग्गज वित्तीय कंपनियों गोल्डमैन सैक्स और सोसाइटी जनरल ने संयुक्त रूप से करीब 920 करोड़ रुपये खर्च कर कंपनी की 0.73% हिस्सेदारी खरीद ली है। यह निवेश शेयर बाजार में हुए अलग-अलग बल्क डील्स के जरिए किया गया।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

शेयर मार्केट से मिले आंकड़ों के मुताबिक, दोनों विदेशी निवेशकों ने सोमवार को कुल 1,26,97,702 शेयर खरीदे। इन शेयरों की संख्या लेंसकार्ट की कुल हिस्सेदारी का 0.73% है। इन डील्स के लिए प्रति शेयर औसतन 725 रुपये की कीमत चुकाई गई। इस तरह दोनों कंपनियों का कुल निवेश 920.58 करोड़ रुपये रहा।

गोल्डमैन सैक्स और सोसाइटी जनरल ने कितने शेयर खरीदे?

उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिकी निवेश बैंक गोल्डमैन सैक्स ने अपनी सहयोगी कंपनियों के जरिए लेंसकार्ट के 65.21 लाख शेयर खरीदे। वहीं, फ्रांस की प्रमुख वित्तीय सेवा कंपनी सोसाइटी जनरल ने 61.76 लाख शेयरों का अधिग्रहण किया। दोनों निवेशकों ने यह खरीदारी 725 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर की। इस बड़े निवेश से लेंसकार्ट में इंटरनेशनल संस्थागत निवेशकों की दिलचस्पी का पता चलता है।

स्टीडव्यू कैपिटल ने बेचे अपने शेयर

जहां एक तरफ गोल्डमैन सैक्स और सोसाइटी जनरल लेंसकार्ट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ ग्लोबल निवेश कंपनी स्टीडव्यू कैपिटल मैनेजमेंट ने कंपनी के शेयरों की बिक्री की है। सैन फ्रांसिस्को स्थित इस निवेश कंपनी ने अपनी दो सहयोगी कंपनियों के जरिये लेंसकार्ट के कुल 1,26,97,702 शेयर बेच दिए। खास बात यह है कि स्टीडव्यू ने भी ये शेयर 725 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर बेचे। इस तरह जिन शेयरों को स्टीडव्यू ने बाजार में बेचा, उन्हें गोल्डमैन सैक्स और सोसाइटी जनरल ने खरीद लिया।

बिक्री के बाद कितनी रह गई स्टीडव्यू कैपिटल की हिस्सेदारी?

इस बल्क डील के बाद लेंसकार्ट में स्टीडव्यू कैपिटल की हिस्सेदारी में कमी आई है। शेयरों की बिक्री से पहले कंपनी के पास लेंसकार्ट की 3.31% हिस्सेदारी थी। अब यह घटकर 2.58% रह गई है। इस डील में एक ओर पुराने निवेशक ने अपनी हिस्सेदारी कम की है, तो दूसरी ओर दो बड़े ग्लोबल वित्तीय संस्थानों ने कंपनी में निवेश किया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख

End of additional stories