return to news
  1. क्रूड ऑयल का भाव 90 डॉलर पर, रुपये में कमजोरी समते इन वजहों से लुढ़का शेयर बाजार

मार्केट न्यूज़

क्रूड ऑयल का भाव 90 डॉलर पर, रुपये में कमजोरी समते इन वजहों से लुढ़का शेयर बाजार

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड August 12, 2026, 11:17 IST

सारांश

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव जारी है। डोनाल्ड ट्रंप ने एक इंटरव्यू में ईरान पर निशाना साधते हुए उसे “चालाक तरीके से बातचीत करने वाला” बताया। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ बातचीत चल रही है, लेकिन उनके पास युद्ध को लेकर कई विकल्प हैं। ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि अगर जरूरत पड़ी तो अमेरिका ईरान पर बहुत कड़ा सैन्य हमला कर सकता है।

Stock Market

Stock Market: जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने का सीधा असर क्रूड ऑयल के भाव पर दिख रहा है।

भारतीय शेयर बाजार में आज 12 अगस्त को लगातार दूसरे कारोबारी दिन कमजोरी नजर आ रही है। आज के कारोबार में BSE Sensex में 569.99 अंकों की गिरावट देखी गई और यह 77588.01 के स्तर तक लुढ़क गया है। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 176.75 अंकों की गिरावट के साथ 24294.95 के लेवल पर आ गया। स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज पर टेंशन के बीच आज क्रूड ऑयल के भाव में एक बार फिर तेजी नजर आ रही है। यहां हम जानेंगे कि बाजार में आज की गिरावट के लिए कौन से फैक्टर्स जिम्मेदार हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अमेरिका-ईरान तनाव बरकरार

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव जारी है। डोनाल्ड ट्रंप ने एक इंटरव्यू में ईरान पर निशाना साधते हुए उसे “चालाक तरीके से बातचीत करने वाला” बताया। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ बातचीत चल रही है, लेकिन उनके पास युद्ध को लेकर कई विकल्प हैं। ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि अगर जरूरत पड़ी तो अमेरिका ईरान पर बहुत कड़ा सैन्य हमला कर सकता है।

अमेरिकी सेना ने बताया कि एक अमेरिकी हेलिकॉप्टर ने पनामा के झंडे वाले कार्गो शिप के इंजन रूम पर मिसाइलें दागीं। इस शिप ने ईरान के बंदरगाहों पर अमेरिकी नाकेबंदी को तोड़ने की कोशिश की थी। इन खबरों के बीच बाजार पर निवेशकों का भरोसा कमजोर हुआ।

क्रूड ऑयल में उछाल

जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने का सीधा असर क्रूड ऑयल के भाव पर दिख रहा है। आज 12 अगस्त को ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 0.67 फीसदी बढ़कर करीब 90 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है। भारत अपनी ज्यादातर तेल जरूरतों के लिए दूसरे देशों पर निर्भर है। ऐसे में तेल की कीमत बढ़ना भारत के लिए अच्छी खबर नहीं है।

रुपये में गिरावट

डॉलर के मुकाबले रुपये की वैल्यू में आज भी गिरावट नजर आ रही है। आज रुपये 6 पैसे की कमजोरी के साथ 95.42 के स्तर तक लुढ़क गया। रुपये की वैल्यू में लगातार गिरावट ने भी बाजार का सेंटीमेंट खराब किया है। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और विदेशी निवेशकों (FIIs) की लगातार बिकवाली से भी रुपये पर दबाव बढ़ा है।

IT समेत इन सेक्टर्स में बिकवाली

आज के कारोबार में IT शेयरों में जमकर बिकवाली हो रही है। निफ्टी IT इंडेक्स की बात करें तो यह 2 फीसदी से ज्यादा टूट गया है। निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और FMCG में भी करीब 1 फीसदी की गिरावट है। इसके अलावा निफ्टी ऑटो, FMCG, मीडिया, फार्मा, प्राइवेट बैंक, रियल्टी और हेल्थकेयर जैसे कई इंडेक्स लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। इन सभी सेक्टर्स में बिकवाली से बाजार पर दबाव बना है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख