return to news
  1. Stocks To Watch: जियो फाइनेंशियल, आईआरसीटीसी और जीएमआर एयरपोर्ट्स समेत इन शेयर्स में दिखेगी हलचल, देखें पूरी लिस्ट

मार्केट न्यूज़

Stocks To Watch: जियो फाइनेंशियल, आईआरसीटीसी और जीएमआर एयरपोर्ट्स समेत इन शेयर्स में दिखेगी हलचल, देखें पूरी लिस्ट

Upstox

4 min read | अपडेटेड August 13, 2026, 07:47 IST

सारांश

शेयर बाजार में आज कई कंपनियों के शेयरों में बड़ा एक्शन देखने को मिल सकता है। जियो फाइनेंशियल, आईआरसीटीसी, जीएमआर एयरपोर्ट्स और ब्लैक बॉक्स जैसी कंपनियों से जुड़ी बड़ी खबरें सामने आई हैं।

stocks-to-watch-13-aug

Stocks to watch: आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

भारतीय शेयर बाजार में आज कई दिग्गज और मिडकैप शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है। विभिन्न कंपनियों द्वारा पहली तिमाही के नतीजे पेश करने, फंड जुटाने की घोषणाओं, बड़े बिजनेस एग्रीमेंट और नए ऑर्डर की वजह से आज निवेशकों की नजर इन शेयरों पर टिकी रहेगी। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज, आईआरसीटीसी, ब्लैक बॉक्स, जीएमआर एयरपोर्ट्स और एमटीएनएल जैसी कंपनियां आज बाजार के रडार पर रहने वाली हैं। बाजार खुलने से पहले इन सभी कंपनियों से जुड़ी बड़ी और अहम खबरों को जान लेना आपके लिए बहुत जरूरी है, ताकि सही समय पर बाजार में कदम उठाया जा सके।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

जियो फाइनेंशियल और जीएमआर एयरपोर्ट्स की बड़ी घोषणाएं

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने बैंक ऑफ अमेरिका के साथ एक अहम जेवी एग्रीमेंट किया है। इस समझौते के तहत बैंक ऑफ अमेरिका जियो क्रेडिट में 18,268 करोड़ रुपये में 49.9 पर्सेंट तक हिस्सेदारी खरीदेगा। दूसरी तरफ जीएमआर एयरपोर्ट्स के बोर्ड ने QPIB, बॉन्ड्स और दूसरे जरिया से 5,000 करोड़ रुपये तक का फंड जुटाने की मंजूरी दे दी है। इसमें नॉन कन्वर्टिबल बॉन्ड्स के जरिए 1,500 करोड़ रुपये तक जुटाना शामिल है। इसके अलावा पूनावाला फिनकॉर्प के बोर्ड ने भी 750 करोड़ रुपये के एनसीडी जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

ब्लैक बॉक्स, आईआरसीटीसी और एमटीएनएल के पहली तिमाही के नतीजे

पहली तिमाही के नतीजों की बात करें तो ब्लैक बॉक्स ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 23.9 पर्सेंट बढ़कर 1,719 करोड़ रुपये हो गया है, जो पिछले साल इसी तिमाही में 1,387 करोड़ रुपये था। कंपनी का एबिटा 38.9 पर्सेंट बढ़कर 150 करोड़ रुपये रहा और एबिटा मार्जिन 7.8 पर्सेंट से बढ़कर 8.7 पर्सेंट हो गया है। कंपनी का नेट प्रॉफिट भी 19.1 पर्सेंट बढ़कर 56 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है। दूसरी तरफ आईआरसीटीसी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 18.1 पर्सेंट बढ़कर 1,370 करोड़ रुपये रहा, लेकिन कंपनी का एबिटा 2.7 पर्सेंट घटकर 387 करोड़ रुपये रह गया है। आईआरसीटीसी का एबिटा मार्जिन 34.3 पर्सेंट से गिरकर 28.2 पर्सेंट पर आ गया और नेट प्रॉफिट 0.3 पर्सेंट घटकर 330 करोड़ रुपये रहा। वहीं एमटीएनएल का रेवेन्यू 26.2 पर्सेंट बढ़कर 217 करोड़ रुपये रहा है, जबकि कंपनी का एबिटा नुकसान घटकर 643 करोड़ रुपये और नेट लॉस घटकर 842 करोड़ रुपये रहा है।

वारि एनर्जीज और बजेल प्रोजेक्ट्स को मिले नए अपडेट्स

कॉरपोरेट अपडेट्स में अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी वारि एनर्जीज की आर्म सोलेरिस में लगभग 28 करोड़ रुपये में 26 पर्सेंट हिस्सेदारी का अधिग्रहण करने जा रही है। वहीं इंफ्रा सेक्टर की कंपनी बजेल प्रोजेक्ट्स को डब्ल्यूआर-ईआर इंटर-रीजनल नेटवर्क एक्सपेंशन स्कीम के तहत 600 करोड़ रुपये से ज्यादा का बड़ा ईपीसी ऑर्डर मिला है। इसके अलावा राज रेयॉन इंडस्ट्रीज ने अपनी सिलवासा यूनिट के लिए 650 करोड़ रुपये के फेज-2 एक्सपेंशन को हरी झंडी दे दी है।

थॉमस कुक इंडिया ने अपनी इंडिया फॉरेक्स रिपोर्ट 2026 जारी की है, जिसमें फॉरेक्स खर्चों के बदलते पैटर्न को दिखाया गया है। डिविडेंड देने वाली कंपनियों में दिलीप बिल्डकॉन ने अपने डिविडेंड पेमेंट के लिए 15 सितंबर को रिकॉर्ड डेट तय किया है। रेलिगेयर एंटरप्राइजेज ने अपने मैनेजमेंट में बदलाव करते हुए अर्जुन लंबा को मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया है। वहीं इंडियन होटल्स को बीएमसी से 5.5 करोड़ रुपये की अतिरिक्त पेनल्टी मिली है, जिसके बाद कुल पेनल्टी रकम बढ़कर 103 करोड़ रुपये पहुंच गई है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख