return to news
  1. Stocks to Watch: Tata Steel का मुनाफा 18% बढ़ा, मुहूर्त ट्रेडिंग पर Voltas और BEL समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर

मार्केट न्यूज़

Stocks to Watch: Tata Steel का मुनाफा 18% बढ़ा, मुहूर्त ट्रेडिंग पर Voltas और BEL समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड November 08, 2026, 10:45 IST

सारांश

Tata Steel ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में अच्छे नतीजे पेश किए। रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.5% बढ़कर 65,436 करोड़ रुपये रहा। EBITDA 18% बढ़कर 10,533 करोड़ रुपये और नेट प्रॉफिट 18.2% बढ़कर 3,666 करोड़ रुपये हो गया।

Stocks to Watch

Stocks to Watch: Voltas का रेवेन्यू 15.3% बढ़कर 2,707 करोड़ रुपये रहा।

Stocks to Watch: दिवाली के मौके पर 8 नवंबर 2026, रविवार को शेयर बाजार में मुहूर्त ट्रेडिंग होगी। NSE के सर्कुलर के मुताबिक, इस विशेष कारोबारी सत्र की शुरुआत दोपहर 2:05 बजे प्री-ओपन ऑर्डर एंट्री से होगी। सामान्य ट्रेडिंग दोपहर 2:20 बजे से 3:15 बजे तक चलेगी। इस विशेष कारोबारी सत्र में कई कंपनियों के शेयर खबरों के चलते फोकस में रहेंगे। इनमें तिमाही नतीजे, नए ऑर्डर, अधिग्रहण और दूसरी कारोबारी घोषणाएं शामिल हैं। यहां हम जानेंगे कि आज कौन से शेयर फोकस में रह सकते हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Tata Steel और Voltas

Tata Steel ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में अच्छे नतीजे पेश किए। रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.5% बढ़कर 65,436 करोड़ रुपये रहा। EBITDA 18% बढ़कर 10,533 करोड़ रुपये और नेट प्रॉफिट 18.2% बढ़कर 3,666 करोड़ रुपये हो गया। Voltas का रेवेन्यू 15.3% बढ़कर 2,707 करोड़ रुपये रहा। EBITDA 82% बढ़कर 128 करोड़ रुपये पहुंच गया। हालांकि, नेट प्रॉफिट 53.5% बढ़कर 53 करोड़ रुपये रहा, जो बाजार के अनुमान से कम था।

Data Patterns और Divi's Laboratories

Data Patterns का प्रदर्शन कमजोर रहा। रेवेन्यू 56.7% गिरकर 133 करोड़ रुपये और नेट प्रॉफिट 56% घटकर 22 करोड़ रुपये रह गया। Divi's Laboratories का रेवेन्यू 35.4% बढ़कर 3,676 करोड़ रुपये रहा। EBITDA 76.4% बढ़कर 1,566 करोड़ रुपये और नेट प्रॉफिट 64% उछलकर 1,127 करोड़ रुपये पहुंच गया।

नए ऑर्डर मिलने से इन शेयरों में हलचल

BEL और BHEL

BEL को 21 अक्टूबर 2026 के बाद से 909 करोड़ रुपये के अतिरिक्त ऑर्डर मिले हैं। इनमें कम्युनिकेशन इक्विपमेंट, नेविगेशन सिस्टम, नाइट विजन डिवाइस और सॉफ्टवेयर से जुड़े ऑर्डर शामिल हैं। BHEL को Power Grid से 600-900 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। इसके तहत राजस्थान के बाड़मेर-II HVDC स्टेशन पर दो सिंक्रोनस कंडेंसर लगाए जाएंगे। प्रोजेक्ट 44 महीने में पूरा होना है।

Power Mech Projects और SEAMEC

Power Mech Projects की सहायक इकाई को सऊदी अरब में 492 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। SEAMEC को L&T Energy Hydrocarbon से ONGC के प्रोजेक्ट के लिए 26.14 मिलियन डॉलर का ऑर्डर मिला है। इसे मई 2027 तक पूरा करना है।

Waaree Renewable Technologies

Waaree Renewable Technologies को 285 MWp के सोलर प्रोजेक्ट के लिए EPC ऑर्डर मिला है। इसे वित्त वर्ष 2028 तक पूरा करने की योजना है।

अधिग्रहण और अन्य खबरों वाले शेयर

Meesho ने Kirana Club और उसकी सहायक कंपनी Retail Pulse Labs में 92.74% हिस्सेदारी 186.71 करोड़ रुपये में खरीदी है। Zee Entertainment का बोर्ड 12 नवंबर को शेयर बायबैक और अंतरिम डिविडेंड पर विचार करेगा।

Bharti Airtel ने 299 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान दोबारा शुरू किया है। वहीं Tata Power ने Kleros मामले में सिंगापुर कोर्ट ऑफ अपील में याचिका दायर की है। इसकी सुनवाई 19 जनवरी 2027 को होगी। Shyam Metalics अक्टूबर में स्टेनलेस स्टील बिक्री 20.4%, एल्युमीनियम फॉयल बिक्री 22.2% और कार्बन स्टील (फ्लैट) की बिक्री 78% बढ़ी।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख

End of additional stories