return to news
  1. Muhurat Trading 2026 Highlights: 25 हजार के नीचे फिसला निफ्टी, गिरावट के साथ बंद हुआ कारोबार

मार्केट न्यूज़

Muhurat Trading 2026 Highlights: 25 हजार के नीचे फिसला निफ्टी, गिरावट के साथ बंद हुआ कारोबार

Upstox

7 min read | अपडेटेड November 08, 2026, 16:03 IST

सारांश

Muhurat Trading: इस बार मुहूर्त ट्रेडिंग ऐसे समय हो रही है, जब शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली है। शुक्रवार को सेंसेक्स 2.17% उछलकर 81,028.02 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में 2.01% की बढ़त रही और यह 25,030.35 के स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान निफ्टी ने 27 फरवरी के बाद पहली बार 25,000 के स्तर के ऊपर क्लोजिंग दी।

Muhurat Trading

निवेशकों को बाजार के उत्साह में आकर जल्दबाजी में फैसले लेने से बचना चाहिए।

Muhurat Trading 2026 Highlights: भारतीय शेयर बाजार में दिवाली और संवत 2083 की शुरुआत के मौके पर रविवार, 8 नवंबर को मुहूर्त ट्रेडिंग का विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। NSE और BSE पर कारोबार दोपहर 2:20 बजे से 3:30 बजे तक चलेगा। इससे पहले दोपहर 2:05 बजे से प्री-ओपन सेशन शुरू होगा। बता दें कि बाजार में पिछले लगातार 7 दिनों से तेजी जारी है। इस दौरान Sensex-Nifty में 10 फीसदी से ज्यादा की तेजी आ चुकी है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

03:45 PM: सन फार्मा बना टॉप गेनर

निफ्टी 50 के शेयरों में आज के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स की बात करें तो सन फार्मा 2.96 की जोरदार छलांग लगाकर सबसे बड़ा गेनर बना। इसके बाद टाटा स्टील के शेयरों में 2.09 की तगड़ी तेजी देखने को मिली। ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन यानी ओएनजीसी 1.31, टीएमपीवी 1.13 और अदाणी पोर्ट्स 0.66 चढ़कर बंद हुए।

03:37 PM: ये स्टॉक बने टॉप लूजर

आज के टॉप लूजर्स में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस सबसे आगे रहा, जिसमें 1.11 की गिरावट दर्ज हुई। इसके अलावा इंडिगो 1.07, भारती एयरटेल 1.03, मैक्स हेल्थकेयर 0.86 और इंफोसिस 0.83 की कमजोरी के साथ बंद हुए।

03:30 PM: सुस्त कारोबार के बाद लाल निशान में बंद हुआ बाजार

हफ्ते के कारोबारी सत्र में उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ है। दिन भर के कारोबार के बाद निफ्टी 43.95 अंक यानी 0.18% की गिरावट के साथ 24,986.40 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं सेंसेक्स भी 28.62 अंक यानी 0.04% फिसलकर 80,999.40 के स्तर पर बंद हुआ है।

03:24 PM: बीएसई मिडकैप में वोल्टास 3% टूटा

आज के कारोबार में बीएसई मिडकैप इंडेक्स में वोल्टास का शेयर 3% फिसलकर 1,063 रुपये पर आ गया है और यह इंडेक्स में सबसे ज्यादा टूटने वाला शेयर बन गया है। इसके अलावा यूएनओ मिंडा में 1.28% और जुबिलेंट फूडवर्क्स में 1.15% की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं लिंडे इंडिया, एनएचपीसी और गुजरात फ्लोरोकेमिकल्स के शेयरों में भी बिकवाली हावी रही और ये सभी शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।

03:01 PM: संवत 2082 का रिपोर्ट कार्ड 15 साल में सबसे कमजोर

संवत 2082 खत्म हो चुका है और शेयर बाजार के लिहाज से यह बीता साल पिछले 15 सालों में सबसे कमजोर साबित हुआ है। इस दौरान कच्चे तेल की कीमतों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली और ब्रेंट क्रूड 60.4% उछल गया। कीमती धातुओं में भी अच्छी चमक रही, जहां चांदी 12.2% और सोना 10.8% मजबूत हुआ। शेयर बाजार के छोटे और मझोले शेयरों ने भी निवेशकों को सहारा दिया, जिसमें निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 4.2% और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 2.1% चढ़ा। हालांकि बड़े शेयरों और प्रमुख बेंचमार्क सूचकांकों के लिए यह साल काफी निराशाजनक रहा, जहां निफ्टी 50 में 3.1% और सेंसेक्स में 4.0% की गिरावट दर्ज की गई।

02:47 PM: फिनोलेक्स केबल्स और एस्टर डीएम में जोरदार उछाल

आज के कारोबार में कई शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिल रही है, जिसमें फिनोलेक्स केबल्स 13.7% की भारी बढ़त के साथ टॉप गेनर्स की लिस्ट में सबसे आगे चल रहा है। वहीं हेल्थकेयर सेक्टर से जुड़े शेयर एस्टर डीएम हेल्थकेयर में भी 7.4% का बड़ा उछाल दर्ज किया गया है। इसके अलावा मीडिया शेयर जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज में 6.6% की तेजी बनी हुई है, जबकि टाटा टेलीसर्विसेज महाराष्ट्र का शेयर भी 5.36% चढ़कर हरे निशान में ट्रेड कर रहा है।

02:27 PM: फार्मा शेयरों में सबसे ज्यादा चमक

आज के बाजार में ज्यादातर सेक्टोरल इंडेक्स में मजबूती देखने को मिल रही है, जिसमें निफ्टी मीडिया 1.45% की जोरदार बढ़त के साथ 1,694.75 के स्तर पर और निफ्टी फार्मा 0.85% चढ़कर 28,178.20 पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा मेटल इंडेक्स में 0.76%, पीएसयू बैंक में 0.50% और ऑटो सेक्टर में 0.43% की तेजी दर्ज की गई है। रियल्टी 0.38%, FMCG 0.26%, फाइनेंशियल सर्विसेज 0.22% और प्राइवेट बैंक 0.19% की बढ़त के साथ हरे निशान में टिके हुए हैं। दूसरी तरफ सिर्फ आईटी सेक्टर में सुस्ती है और निफ्टी आईटी 0.07% की मामूली गिरावट के साथ 32,955.10 पर लाल निशान में ट्रेड कर रहा है।

02:20 PM: 25,000 के पार हरे निशान में खुला निफ्टी

हफ्ते के कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई है, जहां प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 25,000 के अहम स्तर को पार कर हरे निशान में कारोबार कर रहा है। बाजार खुलते ही मेटल और फार्मा सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा लिवाली देखने को मिल रही है, जिससे प्रमुख इंडेक्स को अच्छा सहारा मिला है।

01:45 PM: रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए थे सेंसेक्स और निफ्टी

बीते कारोबारी हफ्ते में भारतीय शेयर बाजार ने तेजी के नए रिकॉर्ड बनाए हैं। 6 नवंबर को समाप्त हफ्ते में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 6,568.49 अंक यानी 8.82% की तूफानी बढ़त के साथ 81,028.02 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 भी 1,977.25 अंक यानी 8.58% की बंपर छलांग लगाकर पहली बार 25,030.35 के ऐतिहासिक आंकड़े पर पहुंच गया था। बाजार में चौतरफा लिवाली से माहौल काफी सकारात्मक हो गया है। आज के लाइव सेशन में देखना दिलचस्प होगा कि क्या दोनों सूचकांक अपनी इस रिकॉर्ड तेजी को और आगे बढ़ा पाते हैं।

12:55 PM: क्या ज्वेलरी स्टॉक्स में दिखाएंगे निवेशक दिलचस्पी?

धनतेरस पर सोने-चांदी की भारी मांग की रिपोर्ट के बाद, मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान सेंको गोल्ड, पीसी ज्वेलर, टाइटन कंपनी और अन्य ज्वेलरी कंपनियों के शेयरों पर सबकी नजर रहेगी।

12:35 PM: ऑटो स्टॉक्स पर टिकी नजर

मारुति सुजुकी, हुंडई मोटर इंडिया और महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) जैसी ऑटोमोबाइल कंपनियों के शेयरों पर नजर रहेगी। नवरात्रि के दौरान हुई अच्छी बिक्री के बाद, प्रमुख वाहन निर्माताओं और डीलरों ने धनतेरस पर भी वाहनों की जोरदार डिलीवरी दर्ज की है। दोपहिया वाहनों, पैसेंजर वाहनों और कमर्शियल वाहनों, सभी श्रेणियों में मांग मजबूत बनी रही।

12:12 PM: क्रूड ऑयल में गिरावट

आज ब्रेंट क्रूड ऑयल के भाव में गिरावट नजर आ रही है। यह 0.55 फीसदी लुढ़ककर 97 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है।

12:10 PM: मुहूर्त ट्रेडिंग समेत इन बातों का रखें ध्यान

मुहूर्त ट्रेडिंग शेयर बाजार का एक विशेष कारोबारी सत्र है, जिसका आयोजन हर साल दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजा के मौके पर किया जाता है। यह हिंदू कैलेंडर के नए संवत वर्ष की शुरुआत का भी प्रतीक है। निवेशक इस मौके को शुभ मानते हैं और नए निवेश की शुरुआत करते हैं। हालांकि, इस दिन निवेश करना शुभ माना जाता है, लेकिन शेयर बाजार में सामान्य दिनों की तरह ही जोखिम बना रहता है। इसलिए निवेशकों को बाजार के उत्साह में आकर जल्दबाजी में फैसले लेने से बचना चाहिए।

12:08 PM: बाजार में पिछले 7 दिनों से तेजी

इस बार मुहूर्त ट्रेडिंग ऐसे समय हो रही है, जब शेयर बाजार में शानदार 7 दिनों से तेजी देखने को मिली है। शुक्रवार को सेंसेक्स 2.17% उछलकर 81,028.02 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में 2.01% की बढ़त रही और यह 25,030.35 के स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान निफ्टी ने 27 फरवरी के बाद पहली बार 25,000 के स्तर के ऊपर क्लोजिंग दी।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख

End of additional stories