return to news
  1. मूहुर्त ट्रेडिंग के दिन उतार-चढ़ाव के बाद लाल निशान में बंद हुआ बाजार, 81000 से नीचे फिसला सेंसेक्स, जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स

मार्केट न्यूज़

मूहुर्त ट्रेडिंग के दिन उतार-चढ़ाव के बाद लाल निशान में बंद हुआ बाजार, 81000 से नीचे फिसला सेंसेक्स, जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स

विकास तिवारी

3 min read | अपडेटेड November 08, 2026, 16:01 IST

सारांश

मुहूर्त ट्रेडिंग के दिन उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स 0.04 और निफ्टी 0.18 की हल्की गिरावट के साथ बंद हुए। बाजार में फार्मा 1.74 और मीडिया 1.71 चढ़े, जबकि फाइनेंशियल सर्विसेज 0.40 टूटे।

top-gainers-losers-muhurat-trading

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ।

दिवाली के दिन आयोजित खास मुहूर्त ट्रेडिंग के सेशन में जोरदार उतार-चढ़ाव देखने को मिला। और आखिरकार भारतीय शेयर बाजार अंत में लाल निशान में बंद हुआ। तेजी के साथ ओपनिंग देने के बाद आखिरी मिनटों में आई हल्की मुनाफावसूली ने सूचकांकों को नीचे खींच लिया। लगातार कई दिनों से जारी तूफानी तेजी के बाद आज बाजार में थोड़ा ठहराव नजर आया और दोनों प्रमुख इंडेक्स सपाट से लेकर लाल निशान के दायरे में बंद हुए। हालांकि फार्मा, मीडिया और मेटल शेयरों में अच्छी लिवाली बनी रही, लेकिन बैंकिंग, आईटी और फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर्स में कमजोरी के चलते बाजार पर दबाव बढ़ गया।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

निफ्टी 50 इंडेक्स 43.95 अंक यानी 0.18 की गिरावट के साथ 24,986.40 के स्तर पर जाकर बंद हुआ। निफ्टी अपने 25,000 के अहम स्तर से हल्का नीचे फिसल गया। वहीं दूसरी तरफ सेंसेक्स भी 28.62 अंक यानी 0.04 फिसलकर 80,999.40 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स भी 81,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे आ गया।

आज के दिन फार्मा इंडेक्स बना हीरो

सेक्टोरल इंडेक्स के प्रदर्शन पर नजर डालें तो आज सबसे मजबूत प्रदर्शन फार्मा सेक्टर में देखने को मिला। निफ्टी फार्मा इंडेक्स में आज 1.74 की बढ़िया बढ़त दर्ज की गई। इसके साथ ही मीडिया कंपनियों के शेयरों में भी तगड़ा उछाल आया और निफ्टी मीडिया इंडेक्स 1.71 की तेजी के साथ बंद हुआ। मेटल और कमोडिटी शेयरों में भी खरीदारी का रुझान रहा, जिससे निफ्टी मेटल इंडेक्स 0.35 की मजबूती दिखाने में कामयाब रहा। वहीं ऑटोमोबाइल कंपनियों के शेयरों ने भी संभलकर कारोबार किया और निफ्टी ऑटो इंडेक्स 0.11 की हल्की बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुआ।

इन सेक्टर में हावी रही बिकवाली

दूसरी तरफ बाजार को नीचे खींचने में बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर की बड़ी भूमिका रही। निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स में आज 0.40 की गिरावट दर्ज की गई। वहीं निजी बैंकों के शेयरों में मुनाफावसूली हावी रही और निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स 0.39 टूट गया। इसके अलावा तकनीकी कंपनियों में सुस्ती के चलते निफ्टी आईटी इंडेक्स 0.33 की नरमी के साथ बंद हुआ। सरकारी बैंकों पर भी दबाव देखने को मिला और निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में 0.32 की गिरावट आई। रोजमर्रा के उपभोग उत्पाद बनाने वाली कंपनियों में भी नरमी रही और निफ्टी FMCG इंडेक्स 0.12 फिसलकर बंद हुआ।

सन फार्मा बना टॉप गेनर

निफ्टी 50 के शेयरों में आज के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स की बात करें तो सन फार्मा 2.96 की जोरदार छलांग लगाकर सबसे बड़ा गेनर बना। इसके बाद टाटा स्टील के शेयरों में 2.09 की तगड़ी तेजी देखने को मिली। ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन यानी ओएनजीसी 1.31, टीएमपीवी 1.13 और अदाणी पोर्ट्स 0.66 चढ़कर बंद हुए। दूसरी तरफ आज के टॉप लूजर्स में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस सबसे आगे रहा, जिसमें 1.11 की गिरावट दर्ज हुई। इसके अलावा इंडिगो 1.07, भारती एयरटेल 1.03, मैक्स हेल्थकेयर 0.86 और इंफोसिस 0.83 की कमजोरी के साथ बंद हुए।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

विकास तिवारी
Vikash Tiwary is a finance journalist with 6+ years of newsroom experience. He is currently growing Upstox Hindi, crafting data-driven stories on stocks, personal finance, mutual funds, and global markets, while exploring how AI can simplify finance. His work spans Zee Business, TV9 Bharatvarsh, ABP News, India TV, and Inshorts. He also holds NISM certification.

अगला लेख

End of additional stories