मार्केट न्यूज़
.png)
4 min read | अपडेटेड February 27, 2026, 09:23 IST
सारांश
आज शेयर बाजार में टाटा स्टील, विशाल मेगा मार्ट और जिओ फाइनेंशियल जैसे बड़े शेयरों पर निवेशकों की नजर रहेगी। विशाल मेगा मार्ट में आज एक बड़ी ब्लॉक डील होने की संभावना है, वहीं टाटा स्टील ने अपनी सहायक कंपनी में भारी निवेश किया है। एनबीसीसी को भी डीडीए से बड़ा प्रोजेक्ट मिला है।

आज इन स्टॉक्स पर रहेगी फोकस
आज शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में कई बड़ी कंपनियों के शेयरों में जोरदार एक्शन देखने को मिल सकता है। निवेशकों की नजर टाटा स्टील, विशाल मेगा मार्ट और जिओ फाइनेंशियल सर्विसेज जैसी दिग्गज कंपनियों पर टिकी रहेगी। इन कंपनियों ने हाल ही में बड़े सौदों, निवेश और नए ऑर्डर्स को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है।
बता दें कि आज घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में निफ्टी 50 करीब 101 अंकों की गिरावट के साथ 25,396 के आसपास फिसल गया, जबकि बैंक निफ्टी में भी 250 अंकों से ज्यादा की कमजोरी देखने को मिली और यह 60,935 के पास कारोबार करता दिखा। इसी तरह बीएसई सेंसेक्स भी करीब 277 अंकों की गिरावट के साथ 81,971 के लेवल पर खुला।
टाटा स्टील ने अपनी एक महत्वपूर्ण कंपनी टी स्टील होल्डिंग्स में अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए बड़ा निवेश किया है। कंपनी ने कुल 2402 करोड़ रुपये के निवेश के साथ 262 करोड़ शेयर हासिल किए हैं। इस बड़े निवेश से कंपनी की आर्थिक स्थिति और भविष्य की योजनाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है। वहीं दूसरी तरफ सरकारी सेक्टर की कंपनी एनबीसीसी को भी एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिल्ली विकास प्राधिकरण यानी डीडीए ने एनबीसीसी को 775 करोड़ रुपये का एक बड़ा ऑर्डर दिया है। यह प्रोजेक्ट स्टाफ क्वार्टर के दोबारा विकास से जुड़ा है, जिससे आने वाले समय में एनबीसीसी के रेवेन्यू में अच्छी बढ़ोतरी देखी जा सकती है।
आज विशाल मेगा मार्ट के शेयरों में भारी ट्रेडिंग होने की पूरी संभावना है। खबरों के मुताबिक कंपनी के प्रमोटर करीब 3508 करोड़ रुपये के शेयर बेचने की योजना बना रहे हैं। यह ब्लॉक डील शुक्रवार को हो सकती है जिसमें प्रमोटर अपनी 6.5 परसेंट हिस्सेदारी यानी करीब 30.5 करोड़ शेयर बाजार में बेच सकते हैं। खास बात यह है कि इस डील के लिए फ्लोर प्राइस 115 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है, जो कि मौजूदा बाजार भाव से करीब 10 परसेंट डिस्काउंट पर है। इसके साथ ही बची हुई हिस्सेदारी पर 150 दिनों का लॉक इन पीरियड भी लागू रहेगा।
मुकेश अंबानी की कंपनी जिओ फाइनेंशियल सर्विसेज ने अपने बिजनेस ऑपरेशन को और विस्तार देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने अपनी सहायक कंपनी जिओ क्रेडिट के 3.4 करोड़ शेयर 2000 करोड़ रुपये में खरीदने का फैसला किया है। इस निवेश का मुख्य उद्देश्य बिजनेस के कामकाज के लिए फंड जुटाना है। वहीं सरकारी तेल कंपनी बीपीसीएल ने ग्लोबल मार्केट में अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए सिंगापुर में एक नई कंपनी बनाई है। इस नई कंपनी का नाम भारत पेट्रोलियम ग्लोबल एनर्जी सर्विसेज रखा गया है, जो मुख्य रूप से कच्चे तेल और नेचुरल गैस की ट्रेडिंग का काम संभालेगी।
आधार हाउसिंग फाइनेंस में भी बड़ा बदलाव हुआ है जहां ब्लैकस्टोन की कंपनी अब नई प्रमोटर बन गई है। उन्होंने 425 रुपये प्रति शेयर के भाव पर कंपनी में बड़ी हिस्सेदारी खरीदी है। जेएसडब्ल्यू एनर्जी को भी अपने प्रमोटर ग्रुप को शेयर अलॉट करने के लिए स्टॉक एक्सचेंज से मंजूरी मिल गई है। रियल एस्टेट सेक्टर की कंपनी ब्रिगेड एंटरप्राइजेज ने दक्षिण भारत में बुजुर्गों के रहने के लिए तीन नए प्रोजेक्ट्स शुरू करने के लिए हाथ मिलाया है, जिनका कुल वैल्यू करीब 750 करोड़ रुपये आंका गया है। इसके अलावा यूजीआरओ कैपिटल को अपनी सहायक कंपनी के खुद में विलय के लिए आरबीआई से हरी झंडी मिल गई है। हालांकि हिंडाल्को के लिए खबर थोड़ी चिंताजनक है क्योंकि अमेरिका में सरकारी कामकाज बंद होने की वजह से उनकी एक बड़ी डील की जांच फिलहाल रुक गई है।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
.png)
अगला लेख
Additional Surveillance Measure (ASM)
How To Use Open Interest For Intraday Trading: Complete Guide
What Is Stop Loss In Trading? Meaning, Types, & How To Use It
Explore Learning Centre
All topics · stocks, MFs, derivatives, IPOs