return to news
  1. Adani Enterprises Q2: नेट प्रॉफिट 55% लुढ़का, लेकिन रेवेन्यू 75% बढ़कर ₹37,216 करोड़ पर

मार्केट न्यूज़

Adani Enterprises Q2: नेट प्रॉफिट 55% लुढ़का, लेकिन रेवेन्यू 75% बढ़कर ₹37,216 करोड़ पर

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड October 28, 2026, 14:47 IST

सारांश

अडानी एंटरप्राइजेज ने Q2FY27 में अपने ऑपरेशंस से होने वाले कंसोलिडेटेड रेवेन्यू में 75% की बढ़ोतरी दर्ज की, जो बढ़कर 37,216 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी के शेयरों में 0.62 फीसदी की कमजोरी रही और यह स्टॉक BSE पर 2474.55 रुपये प्रति शेयर के भाव पर आ गया।

शेयर सूची

Adani Enterprises

Adani Enterprises के नेट प्रॉफिट में 55 फीसदी की गिरावट आई है।

Adani Enterprises Q2: अडानी एंटरप्राइजेज ने आज 28 अक्टूबर को FY27 की दूसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 55 फीसदी घटकर 1,492 करोड़ रुपये रह गया है। इससे पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी का शुद्ध लाभ 3,304 करोड़ रुपये था। इस बीच आज कंपनी के शेयरों में 0.62 फीसदी की कमजोरी रही और यह स्टॉक BSE पर 2474.55 रुपये प्रति शेयर के भाव पर आ गया। इसका मार्केट कैप 3.35 लाख करोड़ रुपये है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कैसे रहे नतीजे?

अडानी एंटरप्राइजेज ने Q2FY27 में अपने ऑपरेशंस से होने वाले कंसोलिडेटेड रेवेन्यू में 75% की बढ़ोतरी दर्ज की, जो बढ़कर 37,216 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 21,249 करोड़ रुपये था।

अडानी एंटरप्राइजेज का टैक्स देने से पहले और अन्य विशेष खर्चों को घटाने से पहले का मुनाफा इस तिमाही में दोगुने से भी ज्यादा बढ़कर 2,002 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह 814.35 करोड़ रुपये था। हालांकि, कंपनी का कुल खर्च भी 71% से ज्यादा बढ़कर 36,021 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी की कुल नेटवर्थ बढ़कर 1.04 लाख करोड़ रुपये हो गई। इससे पहले Q2 FY26 में यह 61,578 करोड़ रुपये और Q1 FY27 में 87,460 करोड़ रुपये थी। वहीं, कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन घटकर 14.8% रह गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 15.56% था। आसान शब्दों में कहें तो कंपनी का मुनाफा बढ़ा है, लेकिन उसकी कमाई पर खर्च का असर भी दिख रहा है।

रेवेन्यू ग्रोथ में इन कारोबारों ने किया योगदान

अदानी एंटरप्राइजेज की रेवेन्यू ग्रोथ में उसके अलग-अलग कारोबारों का अच्छा योगदान रहा। कॉपर व्यवसाय ₹14,772.36 करोड़ के रेवेन्यू के साथ सबसे आगे रहा। इसके बाद एकीकृत संसाधन प्रबंधन (IRM) से ₹7,096.99 करोड़ का रेवेन्यू मिला। वहीं, एयरपोर्ट बिजनेस से ₹3,698.41 करोड़ और नए ऊर्जा बिजनेस से ₹3,571.78 करोड़ की कमाई हुई। इसके अलावा, वाणिज्यिक खनन व्यवसाय ने ₹2,489.46 करोड़ का योगदान दिया।

कंपनी ने इस तिमाही में फंड जुटाने के मामले में भी बड़ी सफलता हासिल की। अडाणी एंटरप्राइजेज ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के जरिए बड़े संस्थागत निवेशकों से ₹15,000 करोड़ जुटाए। इसके लिए कंपनी ने ₹2,883 प्रति शेयर की कीमत पर 5,20,29,136 नए इक्विटी शेयर जारी किए। इस फंड से कंपनी की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और भविष्य में कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए उसे अतिरिक्त पूंजी मिली है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख

End of additional stories