return to news
  1. Jio Platforms का धमाका: लिस्टिंग के बाद भी तेजी, मार्केट कैप ₹13 लाख करोड़ के पार, बनाए कई बड़े रिकॉर्ड

मार्केट न्यूज़

Jio Platforms का धमाका: लिस्टिंग के बाद भी तेजी, मार्केट कैप ₹13 लाख करोड़ के पार, बनाए कई बड़े रिकॉर्ड

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड October 28, 2026, 15:59 IST

सारांश

जिन निवेशकों ने लिस्टिंग के बाद भी जियो प्लेटफॉर्म पर भरोसा किया और प्रॉफिट बुक नहीं किया, उन्हें तगड़ा मुनाफा हुआ है। ऐसे IPO निवेशक दिन का कारोबार खत्म होने के बाद कुल 26.81 फीसदी के मुनाफे पर बैठे हैं। दिन का कारोबार खत्म होने तक कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 13.06 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

शेयर सूची

Jio Platforms IPO

अंत में जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड के शेयर NSE और BSE दोनों पर 1419 रुपये के भाव पर बंद हुए।

Jio IPO Listing: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड के IPO निवेशकों के लिए आज का दिन शानदार रहा। कंपनी के शेयरों की आज BSE और NSE पर 21.36 फीसदी प्रीमियम के साथ मजबूत लिस्टिंग हुई। दोनों ही एक्सचेंज पर यह शेयर 1358 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ओपन हुआ है। लिस्टिंग के बाद भी कंपनी के शेयरों में तेजी जारी रही और इसने इंट्राडे में 1423.90 रुपये के स्तर को छू लिया। अंत में जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड के शेयर NSE और BSE दोनों पर 1419 रुपये के भाव पर बंद हुए।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

जिन निवेशकों ने लिस्टिंग के बाद भी जियो प्लेटफॉर्म पर भरोसा किया और प्रॉफिट बुक नहीं किया, उन्हें तगड़ा मुनाफा हुआ है। ऐसे IPO निवेशक दिन का कारोबार खत्म होने के बाद कुल 26.81 फीसदी के मुनाफे पर बैठे हैं। दिन का कारोबार खत्म होने तक कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 13.06 लाख करोड़ रुपये हो गया है। यहां हमने बाताया है कि जियो प्लेटफॉर्म्स ने लिस्टिंग के साथ कौन से बड़े रिकॉर्ड बनाए।

बड़े IPOs में सबसे ज्यादा लिस्टिंग गेन

Jio Platforms के शेयर इश्यू प्राइस से 21 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ लिस्ट हुए। यह भारत के पांच सबसे बड़े आईपीओ में सबसे ज्यादा लिस्टिंग गेन है। इसके मुकाबले LIC, Hyundai Motor India और Paytm के शेयर डिस्काउंट पर लिस्ट हुए थे, जबकि NSE के शेयर करीब 1 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुए थे।

देश की सबसे मूल्यवान टेलीकॉम कंपनी

लिस्टिंग के बाद Jio Platforms का मार्केट कैप 13.6 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसने Bharti Airtel को पीछे छोड़ते हुए भारत की सबसे मूल्यवान टेलीकॉम कंपनी का स्थान हासिल किया। लिस्टिंग के समय 21.36 फीसदी प्रीमियम मिलने से कंपनी के मार्केट कैप में 2.2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई। यह लिस्टिंग के दिन मार्केट वैल्यू में सबसे बड़ी बढ़त बताई गई।

भारत का सबसे बड़ा आईपीओ

करीब 30,200 करोड़ रुपये यानी 3.2 अरब डॉलर के इश्यू साइज के साथ Jio Platforms भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बन गया। इससे पहले यह रिकॉर्ड Hyundai Motor India के नाम था, जिसने 27,870 करोड़ रुपये जुटाए थे। एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक आईपीओ के लिए करीब 1.34 करोड़ आवेदन मिले। यह भारतीय शेयर बाजार में किसी पब्लिक इश्यू के लिए सबसे बड़ी संख्या में आवेदनों में शामिल है।

सिर्फ 2 घंटे में पूरा सब्सक्रिप्शन

Jio Platforms का आईपीओ खुलने के महज 2 घंटे के भीतर पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया। क्यूआईबी कैटेगरी में 5,500 करोड़ रुपये का हिस्सा पहले 10 मिनट में ही पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया था। अंत में आईपीओ को 22.2 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

रिलायंस ग्रुप सबसे मूल्यवान समूह

Jio Platforms की लिस्टिंग से Reliance Group की स्थिति और मजबूत हुई। समूह का कुल लिस्टेड मार्केट कैप उसे भारत का सबसे मूल्यवान कारोबारी समूह बनाता है। लिस्टिंग के बाद Reliance Industries और Jio Platforms पहली और दूसरी सबसे मूल्यवान लिस्टेड कंपनियां बनीं। दोनों का कुल मार्केट कैप 28 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रहा।

20 साल बाद रिलायंस ग्रुप का IPO

Jio Platforms का आईपीओ Reliance Group का 20 साल बाद पहला आईपीओ था। इससे पहले 2006 में Reliance Petroleum की लिस्टिंग हुई थी। इसे क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटेगरी में करीब 3.87 लाख करोड़ रुपये की बोलियां मिलीं। इस कैटेगरी को 70.55 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, जो बड़े संस्थागत निवेशकों की मजबूत दिलचस्पी दिखाता है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख

End of additional stories