return to news
  1. Stocks to Watch: पेटीएम के मुनाफे में बंपर उछाल, ₹2.12 लाख करोड़ के रक्षा खरीद को मंजूरी, आज इन शेयरों पर टिकी नजर

मार्केट न्यूज़

Stocks to Watch: पेटीएम के मुनाफे में बंपर उछाल, ₹2.12 लाख करोड़ के रक्षा खरीद को मंजूरी, आज इन शेयरों पर टिकी नजर

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड October 27, 2026, 07:25 IST

सारांश

Paytm की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने दूसरी तिमाही में 226 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 21 करोड़ रुपये था। कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 28.5% बढ़कर 2,648 करोड़ रुपये रहा।

Stocks to watch

Stocks to watch: सोना BLW का मुनाफा 29.9% बढ़कर 223.4 करोड़ रुपये रहा।

Stocks to Watch: शेयर बाजार में आज 27 अक्टूबर को कई कंपनियों के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है। टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, REC, डालमिया भारत, DCM श्रीराम और सोना BLW जैसी कंपनियों ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। वहीं, डिफेंस कंपनियों के शेयरों पर भी निवेशकों की खास नजर रहेगी। इसके अलावा जेनस पावर ने शेयर बायबैक का ऐलान किया है, जबकि पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने मुनाफे में बड़ी बढ़त दर्ज की है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और REC

टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का दूसरी तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर 17.6% बढ़कर 467 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 397 करोड़ रुपये था। कंपनी का रेवेन्यू 14% बढ़कर 5,661 करोड़ रुपये रहा। EBITDA यानी कामकाजी मुनाफा 16.5% बढ़कर 783 करोड़ रुपये पहुंच गया। कंपनी ने प्रति शेयर 2.50 रुपये के डिविडेंड का भी ऐलान किया है।

वहीं, सरकारी फाइनेंस कंपनी REC का मुनाफा 21.2% गिरकर 3,478 करोड़ रुपये रह गया। पिछले साल यह 4,415 करोड़ रुपये था। कंपनी की नेट इंटरेस्ट इनकम भी 9% घटकर 5,478 करोड़ रुपये रही। हालांकि, REC ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 3.50 रुपये प्रति शेयर के दूसरे अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है।

डालमिया भारत और DCM श्रीराम

डालमिया भारत को सितंबर तिमाही में 205 करोड़ रुपये का घाटा हुआ, जबकि पिछले साल कंपनी को 239 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तिमाही में 339 करोड़ रुपये का असाधारण नुकसान भी शामिल है। रेवेन्यू 4.3% बढ़कर 3,563 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने 4 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। इसकी रिकॉर्ड डेट 30 अक्टूबर 2026 है।

DCM श्रीराम का मुनाफा 34.09% गिरकर 105 करोड़ रुपये रह गया। हालांकि, रेवेन्यू 21% बढ़कर 4,151 करोड़ रुपये पहुंच गया। कंपनी ने अलग-अलग प्रोजेक्ट्स में निवेश की योजना बनाई है, जिसमें सोलर पावर प्लांट और इलेक्ट्रोलाइजर क्षमता बढ़ाने जैसे काम शामिल हैं।

डिफेंस शेयरों में हलचल की उम्मीद

डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल ने 2.12 लाख करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इसमें करीब 82% खरीद भारतीय कंपनियों से होने की उम्मीद है। इस खबर के बाद हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL), भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL), मझगांव डॉक, भारत डायनेमिक्स, कोचीन शिपयार्ड, गार्डन रीच शिपबिल्डर्स, BEML और पारस डिफेंस के शेयर फोकस में रह सकते हैं।

सोना BLW, पेटीएम और अन्य कंपनियां

सोना BLW का मुनाफा 29.9% बढ़कर 223.4 करोड़ रुपये रहा। रेवेन्यू 35.2% बढ़कर 1,546.4 करोड़ रुपये पहुंच गया, हालांकि EBITDA मार्जिन घटा है। सुमितोमो केमिकल इंडिया का मुनाफा 12.4% गिरकर 156 करोड़ रुपये रहा। इसके उलट, ब्रिगेड होटल वेंचर्स का मुनाफा दोगुना होकर 22 करोड़ रुपये पहुंच गया। आवास फाइनेंसियर्स का मुनाफा भी 10.75% बढ़कर 182 करोड़ रुपये रहा।

पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने दूसरी तिमाही में 226 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 21 करोड़ रुपये था। कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 28.5% बढ़कर 2,648 करोड़ रुपये रहा।

Genus Power Infrastructure

जेनस पावर ने 148.2 करोड़ रुपये तक के शेयर बायबैक को 312 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर मंजूरी दी है।

आज इन कंपनियों के भी आएंगे नतीजे

आज Larsen & Toubro, मारुति सुजुकी, SBI Life, बजाज ऑटो, सिप्ला, ACC, टाटा कैपिटल, मझगांव डॉक, Waaree Energies, JSW Cement, JSW Infrastructure और यूनाइटेड ब्रुअरीज समेत कई कंपनियां सितंबर तिमाही के नतीजे घोषित करेंगी। इन कंपनियों के नतीजों और मैनेजमेंट की टिप्पणियों से संबंधित शेयरों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख