return to news
  1. Jio Platforms IPO Allotment: अब तक चेक नहीं किया अलॉटमेंट स्टेटस? BSE, NSE और Kfin Tech पर ये है प्रोसेस

मार्केट न्यूज़

Jio Platforms IPO Allotment: अब तक चेक नहीं किया अलॉटमेंट स्टेटस? BSE, NSE और Kfin Tech पर ये है प्रोसेस

Namita Shukla

4 min read | अपडेटेड October 27, 2026, 09:14 IST

सारांश

Jio Platforms IPO Allotment: जिन निवेशकों को आईपीओ में एक भी शेयर अलॉट नहीं होगा, उनके लिए 27 अक्टूबर 2026 को रिफंड शुरू होने की संभावित तारीख तय है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि सभी निवेशकों के बैंक खातों में पैसा उसी समय पहुंच जाएगा। बैंक और पेमेंट सिस्टम के हिसाब से फंड अनब्लॉक होने या रिफंड दिखाई देने में एक्स्ट्रा समय लग सकता है।

जियो प्लैटफॉर्म्स आईपीओ

जियो प्लैटफॉर्म्स आईपीओ का अलॉटमेंट आज फाइनलाइज होना है।

Jio Platforms IPO Allotment: जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ में पैसा लगाने वाले इनवेस्टर्स के लिए अच्छी खबर है। इसके सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल कर दिया गया है। अगर आपको शेयर नहीं मिले, तो ऐसे निवेशकों के लिए रिफंड का प्रोसेस 27 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा। सब्सक्रिप्शन और अलॉटमेंट के बाद अब 28 अक्टूबर को इसके शेयरों की BSE और NSE पर लिस्टिंग होने वाली है। अगर आपने अब तक अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक नहीं किया है तो यहां बताए गए तरीके से चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको NSE, BSE या केफिन टेक की वेबसाइट पर जाना होगा।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

BSE पर अलॉटमेंट स्टेटस ऐसे करें चेक

  • BSE वेबसाइट पर स्टेटस चेक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
  • इश्यू टाइप में 'Equity' सेलेक्ट करें।

  • इश्यू नेम के लिए ड्रॉपडाउन मेनू से आईपीओ का नाम सेलेक्ट करें।

  • इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर या PAN दर्ज करें।

  • अब I'm not a robot पर चेक करने के बाद Search पर क्लिक करें।

NSE पर अलॉटमेंट स्टेटस ऐसे करें चेक

  • NSE वेबसाइट पर IPO अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके Equity & SME IPO bid details' को सेलेक्ट करें।

  • इश्यू सिंबल के लिए ड्रॉपडाउन लिस्ट से कंपनी नाम सेलेक्ट करें।

  • इसके बाद PAN नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें।

  • अब Submit बटन पर क्लिक करें।

Kfin Technologies पर अलॉटमेंट स्टेटस ऐसे करें चेक

  • रजिस्ट्रार की वेबसाइट के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
  • ड्रॉपडाउन मेनू से कंपनी का नाम सेलेक्ट करें।

  • निवेशकों को अब PAN, एप्लिकेशन नंबर या DP क्लाइंट ID जैसी जानकारी भरनी होगी।

  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।

3:20 PM: 15 नवंबर 2019 को स्थापित, जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड एक टेक्नोलॉजी कंपनी है, जो भारत में डिजिटल कनेक्टिविटी, डिजिटल सर्विसेज और टेक्नोलॉजी-बेस्ड सॉल्यूशन्स पर केंद्रित है।
3:10 PM: आईपीओ में अप्लाई करने वाले सभी इन्वेस्टरों को शेयर मिलना जरूरी नहीं है। अलॉटमेंट संबंधित निवेशक कैटेगरी, वैध आवेदनों और निर्धारित अलॉटमेंट नियमों के आधार पर होता है। निवेशकों को केवल आधिकारिक रजिस्ट्रार और एक्सचेंज वेबसाइट से मिली जानकारी पर भरोसा करना चाहिए।
2:45 PM: जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ 21 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2026 तक खुला था। इसका प्राइस बैंड ₹1,065 से ₹1,119 प्रति शेयर रखा गया था। एक लॉट में 12 शेयर थे, इसलिए ऊपरी प्राइस बैंड पर एक लॉट के लिए न्यूनतम निवेश ₹13,428 था।
1:35 PM: जिन निवेशकों को आईपीओ में एक भी शेयर अलॉटनहीं होगा, उनके लिए 27 अक्टूबर 2026 को रिफंड शुरू होने की संभावित तारीख तय है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि सभी निवेशकों के बैंक खातों में पैसा उसी समय पहुंच जाएगा। बैंक और पेमेंट सिस्टम के हिसाब से फंड अनब्लॉक होने या रिफंड दिखाई देने में एक्स्ट्रा समय लग सकता है।
1:20 PM: अगर आपने UPI के जरिए अप्लाई किया था, तो बैंक खाते में ब्लॉक की गई राशि रिलीज होने की स्थिति भी चेक करें। अगर तय समय के बाद भी राशि अनब्लॉक नहीं होती है, तो अपने बैंक, ब्रोकर या संबंधित मध्यस्थ से संपर्क करें।
12:55 PM: जिन निवेशकों को जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयर अलॉट होंगे, उनके डीमैट अकाउंट में शेयर 27 अक्टूबर 2026 को क्रेडिट किए जाने की संभावित तारीख है। निवेशक अपने ब्रोकर ऐप या डीमैट स्टेटमेंट में शेयरों की स्थिति चेक कर सकते हैं। अलॉटमेंट मिलने और डीमैट में शेयर क्रेडिट होने की प्रक्रिया अलग-अलग चरणों में पूरी होती है।
12:45 PM: जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयरों की NSE और BSE पर लिस्टिंग 28 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित है। लिस्टिंग के दिन शेयर की वास्तविक कीमत बाजार में मांग और आपूर्ति तथा ट्रेडिंग शुरू होने की परिस्थितियों से तय होगी। निवेशकों को अंतिम समय-सारणी के लिए एक्सचेंज की आधिकारिक सूचना देखनी चाहिए।
(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख

End of additional stories