return to news
  1. Baini-Bhuli scheme: उत्तराखंड की महिलाओं को दिसंबर में मिलेगी ₹10,000 की पहली किस्त, जानें इस स्कीम में क्या है खास

पर्सनल फाइनेंस

Baini-Bhuli scheme: उत्तराखंड की महिलाओं को दिसंबर में मिलेगी ₹10,000 की पहली किस्त, जानें इस स्कीम में क्या है खास

Upstox

3 min read | अपडेटेड November 25, 2026, 14:59 IST

सारांश

Baini-Bhuli scheme: इस योजना का लाभ उत्तराखंड में स्वयं सहायता समूहों (सेल्फ हेल्प ग्रुप यानी एसएचजी) से जुड़ी महिलाओं को मिलेगा। राज्य में अभी करीब 5.23 लाख महिलाएं स्वयं सहायता समूहों में रजिस्टर्ड हैं। इन महिलाओं को योजना के तहत आर्थिक सहायता मिल सकती है।

Baini Bhuli scheme

सरकार आगे चलकर स्वयं सहायता समूहों का विस्तार करने की भी योजना बना रही है।

उत्तराखंड सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें रोजगार से जोड़ने के लिए ‘बैणी-भुली’ योजना शुरू कर रही है। इस योजना के तहत महिलाओं को अपना काम शुरू करने के लिए शुरुआती आर्थिक मदद दी जाएगी। सरकार इसकी पहली किस्त दिसंबर में जारी करने वाली है। पात्र महिलाओं को कम से कम 10,000 रुपये दिए जाएंगे, जो सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर होंगे। यानी महिलाओं को पैसे लेने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

दिसंबर में खाते में आएंगे कम से कम ₹10,000

उत्तराखंड के मंत्री भारत चौधरी ने 23 नवंबर को बताया कि योजना की पहली किस्त दिसंबर में जारी की जाएगी। इसके तहत पात्र महिलाओं को कम से कम 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह पैसा डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए सीधे बैंक खातों में भेजा जाएगा। सरकार ने इस योजना के लिए करीब 550 करोड़ रुपये का बजट रखा है और इसके लिए जरूरी फंड पहले ही आवंटित किया जा चुका है।

किन महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ?

इस योजना का लाभ उत्तराखंड में स्वयं सहायता समूहों (सेल्फ हेल्प ग्रुप यानी एसएचजी) से जुड़ी महिलाओं को मिलेगा। राज्य में अभी करीब 5.23 लाख महिलाएं स्वयं सहायता समूहों में रजिस्टर्ड हैं। इन महिलाओं को योजना के तहत आर्थिक सहायता मिल सकती है। हालांकि, जो महिलाएं इनकम टैक्स के दायरे में आती हैं, उन्हें योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।

सरकार आगे चलकर स्वयं सहायता समूहों का विस्तार करने की भी योजना बना रही है। इसके जरिए ज्यादा महिलाओं को समूहों से जोड़ा जाएगा, ताकि जरूरतमंद महिलाएं भी इस योजना का लाभ उठा सकें। यानी आने वाले समय में योजना के लाभार्थियों की संख्या बढ़ सकती है।

₹10,000 की मदद से महिलाएं क्या कर सकेंगी?

सरकार इस पैसे को महिलाओं के लिए शुरुआती पूंजी के तौर पर दे रही है, ताकि वे खुद का छोटा काम शुरू कर सकें और अपनी कमाई का जरिया बना सकें। महिलाएं इस राशि का इस्तेमाल सिलाई, कताई, खाद्य पदार्थों की प्रोसेसिंग और पशुपालन जैसे काम शुरू करने में कर सकती हैं।

इसका मकसद महिलाओं को सिर्फ आर्थिक मदद देना नहीं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाना भी है। ताकि महिलाएं अपने परिवार की आमदनी में योगदान दे सकें और रोजगार के लिए दूसरों पर निर्भर न रहें।

कब और किसने शुरू की योजना?

‘बैणी-भुली’ योजना की शुरुआत उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 17 नवंबर को की थी। इस योजना पर सरकार करीब 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इसके अलावा, सरकार शहरी क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं के लिए भी अलग से प्रावधान करने पर विचार कर रही है, ताकि शहरों की जरूरतमंद महिलाओं को भी इस तरह की आर्थिक मदद मिल सके।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख

End of additional stories