return to news
  1. ग्रीन एनर्जी को मिलेगी नई ताकत, गुजरात में L&T का बड़ा दांव, शेयरों में भी दिखा एक्शन

मार्केट न्यूज़

ग्रीन एनर्जी को मिलेगी नई ताकत, गुजरात में L&T का बड़ा दांव, शेयरों में भी दिखा एक्शन

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड November 25, 2026, 13:20 IST

सारांश

यह प्रोजेक्ट भारत के एनर्जी सेक्टर के लिए काफी अहम मानी जा रही है। इसके तहत तीन घंटे की क्षमता वाला बैटरी स्टोरेज सिस्टम स्थापित किया जाएगा, जिसकी पावर क्षमता 300 मेगावाट और एनर्जी स्टोरेज क्षमता 900 मेगावाट-घंटा होगी।

शेयर सूची

LT
--
लार्सन एंड टुर्बो

स्वच्छ ऊर्जा को मिलेगा पावर बैंक, गुजरात में L&T की बड़ी परियोजना (Photo: Shutterstock)

भारत में क्लीन एनर्जी को बढ़ावा देने और पावर सप्लाई को अधिक मजबूत बनाने की दिशा में लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। कंपनी के रिन्यूएबल्स बिजनेस और एलएंडटी इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स एंड सिस्टम्स (LTEPS) को गुजरात के खावड़ा में 300 मेगावाट क्षमता का बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) विकसित करने का महत्वपूर्ण ऑर्डर मिला है। कंपनी ने आज इसकी जानकारी दी। एलएंडटी के शेयरों में इसके बाद कुछ तेजी देखने को मिली। एलएंडटी के शेयर आज 4,189 रुपये प्रति शेयर तक पहुंच गए थे। 1 बजे के करीब 1% यानी कि 40 रुपये के आस-पास चढ़कर 4,140 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड हो रहे थे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

यह प्रोजेक्ट भारत के एनर्जी सेक्टर के लिए काफी अहम मानी जा रही है। इसके तहत तीन घंटे की क्षमता वाला बैटरी स्टोरेज सिस्टम स्थापित किया जाएगा, जिसकी पावर क्षमता 300 मेगावाट और एनर्जी स्टोरेज क्षमता 900 मेगावाट-घंटा होगी। इस सिस्टम का मुख्य उद्देश्य जरूरत के समय बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करना और रिन्यूएबल एनर्जी का बेहतर इस्तेमाल करना है। दरअसल, सोलर और पवन ऊर्जा का उत्पादन मौसम और प्राकृतिक परिस्थितियों पर निर्भर करता है। कई बार बिजली उत्पादन अधिक होता है, लेकिन उस समय खपत कम रहती है। ऐसी स्थिति में अतिरिक्त बिजली को स्टोर करना जरूरी हो जाता है।

एलएंडटी का यह प्रोजेक्ट इसी जरूरत को पूरा करने में मदद करेगा। जब रिन्यूएबल एनर्जी ऊर्जा का प्रोडक्शन अधिक होगा, तब अतिरिक्त बिजली बैटरियों में जमा की जाएगी और मांग बढ़ने पर इसे ग्रिड में वापस उपलब्ध कराया जाएगा। इस व्यवस्था से क्लीन एनर्जी की बर्बादी कम करने के साथ बिजली ग्रिड की स्थिरता भी बेहतर होगी। खासकर पीक डिमांड के दौरान पावर सप्लाई को अधिक भरोसेमंद बनाने में यह सिस्टम उपयोगी साबित हो सकता है।

प्रोजेक्ट में आधुनिक लिक्विड-कूलिंग तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इस तकनीक से बैटरी सिस्टम में बेहतर पावर डेंसिटी, अधिक सुरक्षा और लंबे समय तक संचालन की क्षमता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा, यह तकनीक बड़े स्तर पर ऊर्जा भंडारण को अधिक प्रभावी बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। एलएंडटी का यह ऑर्डर भारत में ऊर्जा भंडारण के बढ़ते महत्व को दर्शाता है। देश में सौर और पवन ऊर्जा की क्षमता लगातार बढ़ रही है। ऐसे में ऊर्जा भंडारण प्रणालियां भविष्य की बिजली व्यवस्था का अहम हिस्सा बन सकती हैं।

मुंबई मुख्यालय वाली एलएंडटी एक भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनी है, जो इंजीनियरिंग, निर्माण, हाईटेक मैन्युफैक्चरिंग और विभिन्न सेवाओं के क्षेत्र में काम करती है। खावड़ा परियोजना से ऊर्जा भंडारण क्षेत्र में कंपनी की स्थिति और मजबूत होने की उम्मीद है। साथ ही, यह पहल भारत के स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्यों और अधिक विश्वसनीय बिजली आपूर्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख

End of additional stories