return to news
  1. Jupiter Wagons के शेयरों में तूफानी तेजी! Woojin के साथ JV की खबर से लगा अपर सर्किट

मार्केट न्यूज़

Jupiter Wagons के शेयरों में तूफानी तेजी! Woojin के साथ JV की खबर से लगा अपर सर्किट

Namita Shukla

4 min read | अपडेटेड November 25, 2026, 15:46 IST

सारांश

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 5.84 करोड़ से अधिक इक्विटी शेयरों की ट्रेडिंग हुई, जिससे शेयरों में भारी उछाल देखने को मिला। यह वॉल्यूम, पिछले एक हफ्ते के औसत वॉल्यूम (11,14,079 शेयर) की तुलना में 52.5 गुना अधिक था।

शेयर सूची

JWL
--
जुपिटर वैगन्स

जुपिटर वैगन्स के शेयरों पर आज क्यों लगा अपर सर्किट? (Photo: Shutterstock)

जुपिटर वैगन्स के शेयरों में पिछले कुछ दिनों में काफी हलचल देखी गई है। आज की बात करें तो ट्रेडिंग सेशन के दौरान जुपिटर वैगन्स के शेयरों में 20% की तेजी आई और वे अपर सर्किट पर पहुंच गए। 23 नवंबर को हुए एक डेवलपमेंट के बाद आज शेयरों में जबर्दस्त तेजी देखी गई। NSE के आंकड़ों के अनुसार, आज मार्केट में जुपिटर वैगन्स के शेयरों में 20% की तेजी आई। इससे शेयर अपने इंट्राडे हाई और 222.46 रुपये के अपर सर्किट लेवल पर पहुंच गए, जबकि पिछले ट्रेडिंग सेशन के अंत में इनकी कीमत 185.39 रुपये प्रति शेयर थी। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 5.84 करोड़ से अधिक इक्विटी शेयरों की ट्रेडिंग हुई, जिससे शेयरों में भारी उछाल देखने को मिला। यह वॉल्यूम, पिछले एक हफ्ते के औसत वॉल्यूम (11,14,079 शेयर) की तुलना में 52.5 गुना अधिक था। आज, ट्रेडिंग वॉल्यूम पिछले दो हफ्तों के औसत वॉल्यूम (15,20,849 इक्विटी शेयर) से 38.46 गुना अधिक रहा। आज सुबह 10:43 बजे (IST) तक, अपर सर्किट लेवल पर कोई भी 'सेल ऑर्डर' नहीं दिख रहा था।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

जुपिटर वैगन्स के शेयरों में क्यों आई तेजी?

देश की प्रमुख रेल एवं मोबिलिटी निर्माता कंपनी जुपिटर वैगन्स लिमिटेड (JWL) ने दक्षिण कोरिया की प्रतिष्ठित कंपनी वूजिन इंडस्ट्रियल सिस्टम्स (Woojin Industrial Systems) के साथ 23 नवंबर को जॉइंट वेंचर स्थापित करने की घोषणा की थी। इस साझेदारी के तहत भारत में मेट्रो ट्रेन और आधुनिक ट्रेनों के लिए प्रोपल्शन सिस्टम का निर्माण किया जाएगा। इस जॉइंट वेंचर में जुपिटर वैगन्स की 80% और वूजिन इंडस्ट्रियल सिस्टम्स की 20% हिस्सेदारी होगी। इस साझेदारी का सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि वूजिन की ओर से जॉइंट वेंचर को टेक्नोलॉजी की कंप्लीट ट्रांसफर किया जाएगा। इससे भारत में आधुनिक मेट्रो कोच और उनके महत्वपूर्ण उपकरणों के निर्माण को बढ़ावा मिलेगा।

मेट्रो से लेकर वंदे भारत तक के लिए बनेगी तकनीक

इस जॉइंट वेंचर के जरिए भारत में पूरी मेट्रो ट्रेन यानी मेट्रो रेक का निर्माण किया जाएगा। इसमें प्रोपल्शन सिस्टम, ट्रेन कंट्रोल एंड मैनेजमेंट सिस्टम (TCMS), ऑटोमैटिक डोर सिस्टम, बोगी और एल्युमीनियम कार बॉडी जैसे महत्वपूर्ण हिस्से शामिल होंगे। प्रोपल्शन सिस्टम किसी भी आधुनिक इलेक्ट्रिक ट्रेन का बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। यही सिस्टम ट्रेन को गति देने, उसकी रफ्तार कंट्रोल करने और ब्रेक लगाने में मदद करता है। खास बात यह है कि इस जॉइंट वेंचर के तहत बनने वाले प्रोपल्शन सिस्टम का इस्तेमाल केवल मेट्रो ट्रेनों तक सीमित नहीं रहेगा। इनका उपयोग ईएमयू, वंदे भारत, सेमी हाई-स्पीड और हाई-स्पीड ट्रेनों में भी किया जा सकेगा।

मेक इन इंडिया को मिलेगा प्रोत्साहन

भारत में तेजी से बढ़ते शहरीकरण और पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन की जरूरतों के कारण मेट्रो नेटवर्क का विस्तार हो रहा है। कई नए शहरों में मेट्रो परियोजनाएं विकसित की जा रही हैं, जबकि मौजूदा नेटवर्क का भी विस्तार किया जा रहा है। ऐसे में हल्की, ऊर्जा कुशल और आधुनिक तकनीक से लैस ट्रेनों की मांग बढ़ना स्वाभाविक है। जुपिटर वैगन्स और वूजिन की साझेदारी इसी बढ़ती जरूरत को ध्यान में रखकर की गई है। जॉइंट वेंचर भारत में ही डिजाइन, इंजीनियरिंग, निर्माण, परीक्षण, कमीशनिंग और रखरखाव का काम करेगा। इसके लिए एक समर्पित विनिर्माण सुविधा विकसित की जाएगी, जिसमें एल्युमीनियम कोच बॉडी बनाने की क्षमता भी होगी।

दक्षिण कोरिया का अनुभव आएगा काम

वूजिन इंडस्ट्रियल सिस्टम्स को रेलवे तकनीक के क्षेत्र में पांच दशक से अधिक का अनुभव है। कंपनी ने साल 2019 से दक्षिण कोरिया में सियोल मेट्रो, कोरिया रेलरोड कॉरपोरेशन और बुसान ट्रांसपोर्टेशन कॉरपोरेशन के लिए 2,200 से अधिक मेट्रो और कम्यूटर कोच उपलब्ध कराए हैं। कंपनी की प्रोपल्शन तकनीक कोरिया की केटीएक्स हाई-स्पीड ट्रेनों में भी इस्तेमाल की गई है।

जुपिटर वैगन्स के कारोबार का होगा विस्तार

जुपिटर वैगन्स के प्रबंध निदेशक विवेक लोहिया के अनुसार, यह साझेदारी कंपनी को रेलवे क्षेत्र में एक संपूर्ण समाधान प्रदाता बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कंपनी पहले से ही मालवाहक वैगन, बोगी, कपलर, रेलवे व्हील, एक्सल, ब्रेक सिस्टम और अन्य रेल उपकरणों का निर्माण करती है। यात्री रेल क्षेत्र में पोलैंड की कंपनी पेसा बायडगॉश्च के साथ भी इसकी साझेदारी है। नई साझेदारी से कंपनी की क्षमता अब पहियों और बोगियों से आगे बढ़कर प्रोपल्शन सिस्टम और संपूर्ण मेट्रो ट्रेन निर्माण तक पहुंच जाएगी।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख

End of additional stories