return to news
  1. IPO Allotment: ESDS Software और Priority Jewels को बंपर सब्सक्रिप्शन, BSE, NSE या MUFG पर ऐसे चेक करें स्टेटस

मार्केट न्यूज़

IPO Allotment: ESDS Software और Priority Jewels को बंपर सब्सक्रिप्शन, BSE, NSE या MUFG पर ऐसे चेक करें स्टेटस

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड September 02, 2026, 12:05 IST

सारांश

ESDS Software IPO की बात करें तो यह कुल 135.88 गुना सब्सक्राइब हो गया। इसके तहत क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के हिस्से को 261.51 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। वहीं नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs) का हिस्सा 192.94 गुना और रिटेल निवेशकों का हिस्सा 39.64 गुना भर गया।

IPO

ESDS Software Solution और Priority Jewels के शेयरों की लिस्टिंग की संभावित तारीख 4 सितंबर तय की गई है।

ESDS Software Solution और Priority Jewels के IPO को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली। ये दोनों ही पब्लिक इश्यू 100 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुए हैं। इन कंपनियों के IPOs 28 अगस्त से 1 सितंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुले थे। सब्सक्रिप्शन के बाद अब निवेशकों को शेयर अलॉटमेंट और लिस्टिंग का इंतजार है। शेड्यूल के मुताबिक सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट आज 2 सितंबर को किया जाना है। वहीं लिस्टिंग की संभावित तारीख 4 सितंबर तय की गई है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अगर आपने इनमें से किसी भी IPO में अप्लाई किया है तो कुछ आसान स्टेप्स के जरिए अपना शेयर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको BSE, NSE या MUFG Intime India की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने का आसान तरीका बताया गया है।

BSE पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

  • बीएसई वेबसाइट https://www.bseindia.com/static/investors/application_statuschecksystem.aspx पर जाएं।
  • इश्यू टाइप में 'Equity' सेलेक्ट करें।
  • इश्यू नेम के लिए ड्रॉपडाउन मेनू से आईपीओ का नाम सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर या PAN दर्ज करें।
  • इसके बाद Search पर क्लिक करें।

NSE पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

  • सबसे पहले NSE वेबसाइट पर IPO अलॉटमेंट पेज पर जाएं।
  • इसके Equity & SME IPO bid details' को सेलेक्ट करें।
  • इश्यू सिंबल के लिए ड्रॉपडाउन लिस्ट से कंपनी नाम सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद PAN नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें।
  • अब Submit बटन पर क्लिक करें।

MUFG Intime India पर अलॉटमेंट चेक करने का तरीका

  • सबसे पहले https://in.mpms.mufg.com/Initial_Offer/public-issues.html पर जाएं।
  • ड्रॉपडाउन मेनू में कंपनियों की लिस्ट से आईपीओ का नाम सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद PAN, एप्लिकेशन नंबर, DP/क्लाइंट ID या अकाउंट नंबर/IFSC में से किसी एक को सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद Submit पर क्लिक करें।

दोनों IPOs के सब्सक्रिप्शन आंकड़े

ESDS Software का इरादा 720 करोड़ रुपये जुटाने का था। वहीं Priority Jewels के IPO का इश्यू साइज 91.50 करोड़ रुपये है। ये दोनों ही IPO 100 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुए हैं। ESDS Software की बात करें तो यह कुल 135.88 गुना सब्सक्राइब हो गया। इसके तहत क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के हिस्से को 261.51 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। वहीं नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs) का हिस्सा 192.94 गुना और रिटेल निवेशकों का हिस्सा 39.64 गुना भर गया।

दूसरी तरफ Priority Jewels का IPO भी कुल 100.45 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इसके तहत QIBs के हिस्से को 39.87 गुना और NIIs के हिस्से को 166.49 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। रिटेल निवेशकों का हिस्सा भी कुल 106.76 गुना भर गया।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख