return to news
  1. IT-मेटल शेयरों ने बाजार की तेजी पर लगाया ब्रेक, सेंसेक्स 500 अंक टूटा, निफ्टी 25227 पर बंद

मार्केट न्यूज़

IT-मेटल शेयरों ने बाजार की तेजी पर लगाया ब्रेक, सेंसेक्स 500 अंक टूटा, निफ्टी 25227 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड November 18, 2026, 15:37 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा बिकवाली Titan, Eternal, Bajaj Finance, TCS और IndiGo जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ SBIN, ITC, UltraTech Cement, Sun Pharma और Maruti Suzuki जैसे शेयर टॉप गेनर्स रहे।

Stock Market

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी गिरावट देखी गई।

भारतीय शेयर बाजार में आज 18 नवंबर को लगातार दो दिनों की तेजी पर ब्रेक लग गया। आज के कारोबार में BSE Sensex में 500.38 अंकों की गिरावट रही और यह 82,031.81 के स्तर तक लुढ़क गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 159.45 अंक टूटकर 25,227.95 के लेवल पर आ गया है। पिछले 1 महीने से बाजार में खरीदारी का माहौल है। इस दौरान सेंसेक्स-निफ्टी में 10 फीसदी से ज्यादा की तेजी आ चुकी है। इस रैली के बाद अब निवेशक प्रॉफिट बुकिंग कर रहे हैं, जिससे आज बाजार पर दबाव बना है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Titan, Eternal में सबसे ज्यादा गिरावट

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा बिकवाली Titan, Eternal, Bajaj Finance, TCS और IndiGo जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ SBIN, ITC, UltraTech Cement, Sun Pharma और Maruti Suzuki जैसे शेयर टॉप गेनर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी गिरावट देखी गई। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1.24 फीसदी तक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.40 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

मेटल और IT शेयरों में भारी बिकवाली

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए हैं। निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स सबसे ज्यादा 3 फीसदी तक लुढ़क गया है। निफ्टी मेटल में करीब 2.50 फीसदी की गिरावट देखी गई। निफ्टी ऑटो में करीब 1.40 फीसदी की कमजोरी रही।

निफ्टी IT भी 1 फीसदी तक टूट गया। इसके अलावा निफ्टी प्राइवेट बैंक, रियल्टी, केमिकल्स, सीमेंट और ऑयल एंड गैस इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए। दूसरी तरफ निफ्टी FMCG, मीडिया, फार्मा, PSU बैंक और हेल्थकेयर इंडेक्स में हल्की बढ़त देखने को मिली है।

बाजार में आज क्यों आई गिरावट?

अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 6.09% पर पहुंच गई है। यह RBI के 6 फीसदी के ऊपरी दायरे से अधिक है, जो कि दो साल में पहली बार हुआ है। ऐसे में दिसंबर में RBI द्वारा ब्याज दरें बढ़ाए जाने की आशंका बनी हुई है, जिससे निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं।

बाजार में आज की गिरावट की एक बड़ी वजह प्रॉफिट बुकिंग भी है। पिछले 1 महीने में सेंसेक्स और निफ्टी ने शानदार तेजी दिखाई है। इस दौरान बाजार करीब 10.50 फीसदी तक उछल चुका है। इस रैली के बाद अब निवेशक प्रॉफिट बुकिंग कर रहे हैं। बाजार में आज की गिरावट के पीछे एक और बड़ी वजह बड़े सेक्टर्स में बिकवाली का दबाव है। आज निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स, मेटल, ऑटो, FMCG और IT सेक्टर में बिकवाली देखने को मिली है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख

End of additional stories