return to news
  1. शेयर बाजार में उतरते ही छाई एंथ्रोपिक, 83 डॉलर का शेयर खुला 111.50 डॉलर पर

मार्केट न्यूज़

शेयर बाजार में उतरते ही छाई एंथ्रोपिक, 83 डॉलर का शेयर खुला 111.50 डॉलर पर

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड November 20, 2026, 08:25 IST

सारांश

एंथ्रोपिक की शेयर बाजार में लिस्टिंग को ग्लोबल एआई इंडस्ट्री के लिए एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। कंपनी ने अपने आईपीओ के जरिए 81.34 अरब डॉलर जुटाए हैं।

एंथ्रोपिक आईपीओ

AI की ताकत का बाजार में जलवा, एंथ्रोपिक की धमाकेदार एंट्री से निवेशकों में उत्साह (Photo: Shutterstock)

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सेक्टर की प्रमुख कंपनी एंथ्रोपिक ने अमेरिकी शेयर मार्केट में शानदार शुरुआत कर निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। क्लाउड (Claude) एआई चैटबॉट डेवलप करने वाली कंपनी के शेयर गुरुवार को नैस्डैक स्टॉक एक्सचेंज में 111.50 डॉलर प्रति शेयर पर खुले। यह कंपनी के 83 डॉलर प्रति शेयर के आईपीओ मूल्य से 34.34% अधिक है। इस मजबूत शुरुआत के साथ कंपनी का मार्केट कैप लगभग 1.44 लाख करोड़ डॉलर के स्तर पर पहुंच गया।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

एंथ्रोपिक की शेयर बाजार में लिस्टिंग को ग्लोबल एआई इंडस्ट्री के लिए एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। कंपनी ने अपने आईपीओ के जरिए 81.34 अरब डॉलर जुटाए हैं। इस पब्लिक इश्यू के तहत करीब 98 करोड़ शेयर 83 डॉलर प्रति शेयर की कीमत पर जारी किए गए। कंपनी की लिस्टिंग नैस्डैक ग्लोबल सिलेक्ट मार्केट में ANT टिकर के नाम से हुई है।

लिस्टिंग के मौके पर कंपनी के को-फाउंडर और सीईओ डारियो अमोडेई और को-फाउंडर और अध्यक्ष डेनिएला अमोडेई ने नैस्डैक में उद्घाटन की घंटी बजाई। इस मौके पर डारियो अमोडेई ने कहा कि शक्तिशाली एआई तकनीक वैज्ञानिक और चिकित्सा अनुसंधान की गति को कई गुना बढ़ा सकती है। उनके मुताबिक, मनुष्यों के साथ मिलकर काम करने वाली एडवांस्ड एआई तकनीक संभवतः एक सदी की वैज्ञानिक और मेडिकल प्रोग्रेस को एक दशक में समेट सकती है।

हालांकि, कंपनी ने एआई सुरक्षा को अपनी प्राथमिकता बताया है। अमोडेई ने क्लियर की कि एआई सिस्टम के विकास और इस्तेमाल में मानवीय निगरानी और सुरक्षा मानकों को महत्व दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी व्यावसायिक या राजनीतिक दबाव के कारण सुरक्षा से समझौता नहीं करेगी।

एंथ्रोपिक की इस ऐतिहासिक लिस्टिंग के पीछे निवेशकों की एआई सेक्टर में बढ़ती दिलचस्पी प्रमुख कारण मानी जा रही है। कंपनी की मजबूत बाजार शुरुआत ऐसे समय हुई है, जब दुनिया भर में एआई तकनीक के व्यावसायिक उपयोग, निवेश और भविष्य की संभावनाओं को लेकर प्रतिस्पर्धा तेज हो रही है।

कंपनी के वित्तीय आंकड़े हालांकि कुछ चुनौतियों की ओर भी संकेत करते हैं। आईपीओ डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, 2026 के पहले नौ महीनों में एंथ्रोपिक का रेवेन्यू 33.24 अरब डॉलर रहा, जबकि इसी अवधि में कंपनी को लगभग 104.04 अरब डॉलर का शुद्ध घाटा दर्ज हुआ। कंपनी के सामने कंप्यूटिंग संसाधनों पर भारी खर्च और भविष्य में प्रॉफिटेबल बनाए बनाए रखने की चुनौती भी है।

विशेषज्ञों के अनुसार, एंथ्रोपिक की शानदार लिस्टिंग एआई कंपनियों में निवेशकों के भरोसे को दर्शाती है, लेकिन कंपनी का वास्तविक मूल्यांकन आने वाले समय में उसके राजस्व, मुनाफे, तकनीकी विकास और सुरक्षा नीतियों के आधार पर तय होगा।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख

End of additional stories