return to news
  1. Stocks to Watch: Paytm का बड़ा निवेश, Dilip Buildcon को नया ऑर्डर, लेकिन Ashoka Buildcon को झटका, आज इन शेयरों पर नजर

मार्केट न्यूज़

Stocks to Watch: Paytm का बड़ा निवेश, Dilip Buildcon को नया ऑर्डर, लेकिन Ashoka Buildcon को झटका, आज इन शेयरों पर नजर

Shubham Singh Thakur

5 min read | अपडेटेड November 20, 2026, 07:34 IST

सारांश

Paytm की पैरेंट कंपनी One 97 Communications ने निवेश से जुड़ा बड़ा अपडेट दिया है। कंपनी की सिंगापुर स्थित सब्सिडियरी Paytm Singapore ने Funding Asia Group की कंपनियों में 200 करोड़ रुपये तक निवेश करने की मंजूरी दी है। Funding Asia Group को Funding Societies के नाम से भी जाना जाता है।

Stocks to watch

Coal India को सरकार की रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट बनाने की योजना के तहत L2 बिडर घोषित किया गया है।

Stocks to Watch: आज 20 नवंबर को शेयर बाजार में Paytm, Coal India, Ashoka Buildcon, Dilip Buildcon और Manappuram Finance समेत कई कंपनियों के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है। किसी कंपनी को नया प्रोजेक्ट मिला है, तो किसी का बड़ा ऑर्डर रद्द हो गया है। वहीं, कुछ कंपनियों ने अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए नए निवेश और विस्तार की योजनाओं का ऐलान किया है। आइए जानते हैं इन कंपनियों से जुड़ी अहम खबरें।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

One 97 Communications (Paytm)

Paytm की पैरेंट कंपनी One 97 Communications ने निवेश से जुड़ा बड़ा अपडेट दिया है। कंपनी की सिंगापुर स्थित सब्सिडियरी Paytm Singapore ने Funding Asia Group की कंपनियों में 200 करोड़ रुपये तक निवेश करने की मंजूरी दी है। Funding Asia Group को Funding Societies के नाम से भी जाना जाता है।

इसमें शुरुआती तौर पर करीब 162 करोड़ रुपये का निवेश करके CardUp में 19.1% हिस्सेदारी खरीदी जाएगी। CardUp, Funding Societies की पेमेंट्स से जुड़ी सब्सिडियरी है। बाकी 38 करोड़ रुपये तक का निवेश इसकी किसी सहयोगी कंपनी में किया जा सकता है।

Coal India

Coal India को सरकार की रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट बनाने की योजना के तहत L2 बिडर घोषित किया गया है। कंपनी ने Non-Ferrous Materials Technology Development Centre (NFTDC) के साथ मिलकर एक कंसोर्टियम बनाया है, जिसमें Coal India मुख्य सदस्य है।

19 नवंबर को भारी उद्योग मंत्रालय ने कंपनी को लेटर ऑफ इंटेंट (LoI) जारी कर उसके L2 बिडर होने की पुष्टि की। इस योजना के तहत कंपनी स्पेशल पर्पज व्हीकल (SPV) के जरिए सिंटर्ड नियोडिमियम-आयरन-बोरॉन (NdFeB) परमानेंट मैग्नेट बनाने की फैक्ट्री स्थापित करेगी। ये मैग्नेट इलेक्ट्रिक व्हीकल और कई आधुनिक तकनीकों में इस्तेमाल होते हैं।

Ashoka Buildcon

Ashoka Buildcon को सऊदी अरब में मिला 846.38 करोड़ रुपये का कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट रद्द हो गया है। यह प्रोजेक्ट सऊदी अरब की Diriyah Company ने दिया था। कंपनी के मुताबिक, एम्प्लॉयर यानी प्रोजेक्ट देने वाली कंपनी के आंतरिक कारणों से कॉन्ट्रैक्ट रद्द किया गया है।

इस प्रोजेक्ट में Diriyah II के तहत एक होटल का मुख्य निर्माण कार्य शामिल था। इसे Ashoka Buildcon की पूरी तरह से स्वामित्व वाली सऊदी अरब की सब्सिडियरी ने BEC Arabia Contracting Co. के साथ जॉइंट वेंचर में हासिल किया था।

Dilip Buildcon

Dilip Buildcon को गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (GMRL) से 419.47 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। कंपनी को गुरुग्राम मेट्रो कॉरिडोर के लिए डिपो-कम-वर्कशॉप का निर्माण करना है। यह काम गुरुग्राम के सेक्टर 33 में किया जाएगा। इसमें सिविल, आर्किटेक्चरल और इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल से जुड़े काम शामिल हैं। कंपनी को यह प्रोजेक्ट 21 महीने में पूरा करना होगा। कॉन्ट्रैक्ट की कुल कीमत में जीएसटी भी शामिल है।

Go Digit General Insurance

Go Digit General Insurance को गुजरात के GIFT City में ब्रांच ऑफिस खोलने की मंजूरी मिल गई है। कंपनी को 18 नवंबर को इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज सेंटर्स अथॉरिटी (IFSCA) से रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट मिला है।

इसके साथ कंपनी अब IFSC इंश्योरेंस ऑफिस (IIO) के तौर पर काम कर सकेगी। कंपनी को उम्मीद है कि GIFT City में मौजूद रेगुलेटरी फ्रेमवर्क के तहत उसे कारोबार, संचालन और टैक्स से जुड़े फायदे मिलेंगे।

Manappuram Finance

Manappuram Finance ने वित्त वर्ष 2026-27 में अपने एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) में 25-30% की ग्रोथ का लक्ष्य रखा है। कंपनी को उम्मीद है कि गोल्ड लोन कारोबार भी इसी रफ्तार से बढ़ेगा। कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर वी.पी. नंदकुमार ने 12 नवंबर को दूसरी तिमाही के नतीजों पर हुई कॉन्फ्रेंस कॉल में यह जानकारी दी थी।

इसके अलावा कंपनी मार्च 2027 तक अपने मौजूदा 5,375 ब्रांच के नेटवर्क में करीब 500 नई ब्रांच जोड़ने की योजना बना रही है। कंपनी यह विस्तार ऐसे समय में कर रही है, जब गोल्ड लोन कारोबार में बैंकों और एनबीएफसी के बीच प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है।

Hexaware Technologies

Hexaware Technologies ने माइक्रोसॉफ्ट एज्योर एक्सपर्ट मैनेज्ड सर्विस प्रोवाइडर (MSP) का अपना एक्रेडिटेशन रिन्यू करा लिया है। कंपनी को 2026 में हुए ऑडिट के बाद यह मान्यता दोबारा मिली है।

इसके साथ ही कंपनी इस मान्यता के तहत अपना चौथा साल पूरा कर रही है। इसके लिए 300 घंटे से ज्यादा का मूल्यांकन और दो दिन का थर्ड-पार्टी ऑडिट किया गया। इस ऑडिट में कंपनी की माइक्रोसॉफ्ट सर्विसेज से जुड़े 30 क्लाइंट्स को शामिल किया गया था।

Atul

केमिकल कंपनी Atul की अमेरिकी सब्सिडियरी Atul USA की जांच शुरू हुई है। अमेरिका के कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन (CBP) विभाग को शक है कि कंपनी ने चीन में बने 2,4-Dichlorophenoxyacetic Acid (2,4-D) केमिकल को भारत के रास्ते अमेरिका भेजा है।

यह केमिकल खेती में खरपतवार यानी फसलों के बीच उगने वाली अनचाही घास को खत्म करने के लिए इस्तेमाल होने वाला हर्बिसाइड है। इस मामले में अमेरिकी एजेंसी कथित ट्रांसशिपमेंट की जांच कर रही है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख

End of additional stories