return to news
  1. Stock Market Wrap: IT स्टॉक्स के दम पर बाजार की मजबूत वापसी, Sensex 790 अंक उछला, Nifty 24021 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: IT स्टॉक्स के दम पर बाजार की मजबूत वापसी, Sensex 790 अंक उछला, Nifty 24021 पर बंद

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड June 24, 2026, 15:37 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा तेजी IndiGo, Trent, Tech Mahindra, Bajaj Finance और ICICI Bank जैसे शेयरों में देखने को मिली। दूसरी तरफ NTPC, Tata Steel, Maruti Suzuki, BEL और Bharti Airtel जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market Wrap

Stock Market Wrap: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी ने भी बाजार का मूड बेहतर किया है।

Stock Market Wrap: भारतीय शेयर बाजार ने आज 24 जून को शानदार वापसी की है। आज के कारोबार में BSE Sensex में 790.54 अंकों की रैली रही और यह 76,991.22 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 197.55 अंक बढ़कर 24,021.65 के लेवल पर बंद हुआ है। इसके एक दिन पहले यानी 23 जून को बाजार में बड़ी गिरावट देखी गई थी। बता दें कि क्रूड ऑयल के भाव में गिरावट का सिलसिला जारी है। इसके अलावा IT शेयरों में जोरदार खरीदारी ने भी बाजार का मूड बेहतर किया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

IndiGo, Trent समेत इन शेयरों में खरीदारी

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा तेजी IndiGo, Trent, Tech Mahindra, Bajaj Finance और ICICI Bank जैसे शेयरों में देखने को मिली। दूसरी तरफ NTPC, Tata Steel, Maruti Suzuki, BEL और Bharti Airtel जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी हल्की खरीदारी देखने को मिली है। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स मामूली 0.02 फीसदी बढ़ गया। इसके अलावा निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.34 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

IT और रियल्टी स्टॉक्स चमके

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी IT और रियल्टी में रही और ये दोनों करीब 2 फीसदी तक उछल गए। निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स में भी करीब 1.80 फीसदी की तेजी रही।

इसके अलावा निफ्टी मीडिया, फार्मा, PSU बैंक, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑयल एंड गैस और हेल्थकेयर इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए हैं। दूसरी तरफ निफ्टी ऑटो और मेटल इंडेक्स में कमजोरी नजर आई।

बाजार में इन वजहों से आई रैली

बाजार में आज की तेजी के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 0.65 फीसदी गिरकर 76.30 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया। भारत और अमेरिका के बीच जल्द ही ट्रेड डील फाइनल होने की उम्मीद की जा रही है। आज IT सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में जमकर खरीदारी देखी गई। इसके अलावा विदेशी निवेशकों (FIIs) ने मंगलवार को 17.86 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख