return to news
  1. IT, मेटल समेत कई सेक्टर्स ने दिखाया दम, Sensex 888 अंक उछला, Nifty 24250 पर बंद

मार्केट न्यूज़

IT, मेटल समेत कई सेक्टर्स ने दिखाया दम, Sensex 888 अंक उछला, Nifty 24250 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड July 29, 2026, 15:38 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा तेजी HUL, Infosys, L&T, Bharti Airtel, Trent और Tata Steel जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Adani Ports, M&M, Power Grid, BEL और NTPC के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली।

भारतीय शेयर बाजार में आज 29 जुलाई को जबरदस्त रैली देखने को मिली। आज के कारोबार में BSE Sensex में 888.68 अंकों की तेजी रही और यह 77,654.60 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 264.85 अंक उछलकर 24250.20 के लेवल पर पहुंच गया। FMCG सेक्टर की कंपनी आज के कारोबार में IT, मेटल और FMCG समेत कई सेक्टर्स में निवेशकों ने जमकर खरीदारी की। पिछले 3 कारोबारी दिनों में बाजार में 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी आ चुकी है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

HUL, Infosys में सबसे ज्यादा तेजी

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा तेजी HUL, Infosys, L&T, Bharti Airtel, Trent और Tata Steel जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Adani Ports, M&M, Power Grid, BEL और NTPC के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.86 फीसदी उछल गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 1.48 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

IT, मेटल समेत इन सेक्टर्स में खरीदारी

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी IT और मेटल इंडेक्स में रही और ये दोनों 2 फीसदी से ज्यादा उछल गए। नफ्टी FMCG, मीडिया, फार्मा, हेल्थकेयर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, केमिकल्स और प्राइवेट बैंक इंडेक्स में 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई। इसके अलावा निफ्टी PSU बैंक और ऑयल एंड गैस इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए। दूसरी तरफ निफ्टी ऑटो और रियल्टी इंडेक्स में मामूली गिरावट रही।

बाजार में आज क्यों आई रैली?

शेयर बाजार में आज की तेजी के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। IT सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में आज लगातार चौथे कारोबारी दिन जमकर खरीदारी दिखी। पिछले 4 कारोबारी दिनों में IT इंडेक्स में करीब 9.50 फीसदी की रैली आ चुकी है। विदेशी निवेशकों (FIIs) की हाल की खरीदारी ने भी बाजार पर निवेशकों का भरोसा मजबूत किया है। 28 जुलाई को FIIs ने बाजार में 755 करोड़ रुपये के शेयर खरीद लिए।

आज डॉलर के मुकाबले शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया 12 पैसे मजबूत होकर 95.70 पर खुला है। रुपये में मजबूती से भी बाजार को आज सपोर्ट मिला। इसके अलावा उम्मीद है कि अमेरिका का केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व (Fed) फिलहाल ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करेगा। हालांकि, अमेरिका में महंगाई को लेकर चिंता अभी भी बनी हुई है। इसी वजह से निवेशकों की नजर सिर्फ फैसले पर नहीं, बल्कि फेड के बयान पर भी रहेगी। इससे यह संकेत मिल सकता है कि आने वाले महीनों में ब्याज दरें बढ़ेंगी या नहीं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख