return to news
  1. शानदार तेजी के बाद शेयर बाजार में मुनाफावसूली हावी, सेंसेक्स और निफ्टी सपाट बंद

मार्केट न्यूज़

शानदार तेजी के बाद शेयर बाजार में मुनाफावसूली हावी, सेंसेक्स और निफ्टी सपाट बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड July 16, 2026, 15:41 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। सबसे ज्यादा तेजी IndiGo, HCL Tech, Maruti Suzuki, Bajaj Finance और Titan जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Eternal, BEL, HDFC Bank, Bajaj Finserv और NTPC जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों पर भी दबाव दिखा।

Stock Market Wrap: भारतीय शेयर बाजार में आज 16 जुलाई को शानदार तेजी देखी गई। हालांकि, प्रॉफिट बुकिंग के चलते बाजार ने अपनी लगभग पूरी बढ़त गंवा दी और यह फ्लैट बंद हुआ। आज के कारोबार में BSE Sensex में 1.44 अंक की मामूली बढ़त रही और यह 77,186.87 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी तरफ Nifty 50 में 5.75 अंकों की गिरावट रही और यह 24,072.75 के स्तर पर बंद हुआ। बता दें कि आज एक समय पर Sensex करीब 395 अंक उछलकर 77,579.69 के स्तर पर पहुंच गया था। बाजार में इस कमजोरी के लिए प्रॉफिट बुकिंग एक बड़ी वजह रही।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

IndiGo, HCL Tech समेत इन शेयरों में तेजी

आज के कारोबार में Sensex के 30 शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। सबसे ज्यादा तेजी IndiGo, HCL Tech, Maruti Suzuki, Bajaj Finance और Titan जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Eternal, BEL, HDFC Bank, Bajaj Finserv और NTPC जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों पर भी दबाव दिखा। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.39 फीसदी तक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.12 फीसदी की कमजोरी नजर आई।

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स समेत इन सेक्टर्स में खरीदारी

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज इसका प्रदर्शन भी मिला-जुला रहा। निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और केमिकल्स इंडेक्स करीब 1.50 फीसदी तक उछल गए। निफ्टी मीडिया में भी 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी रही। निफ्टी ऑटो, IT, FMCG, फार्मा और ऑयल एंड गैस इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए हैं। दूसरी तरफ निफ्टी रियल्टी 1 फीसदी तक लुढ़क गया। इसके साथ ही निफ्टी मेटल, PSU बैंक और प्राइवेट बैंक जैसे इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए।

बाजार में क्यों आई कमजोरी?

शेयर बाजार में आज की कमजोरी के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। Sensex में करीब 400 अंकों की तेजी के बाद निवेशकों ने प्रॉफिट बुक करना बेहतर समझा, जिसके चलते बाजार नीचे आ गया। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बना हुआ है, जिसने मार्केट सेंटीमेंट पर असर डाला है।

इसके साथ ही अमेरिकी चिप बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में बिकवाली का असर एशियाई बाजारों पर पड़ा, जिससे वे गिरावट के साथ खुले। दक्षिण कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में 6.8% की गिरावट आई है। इन फैक्टर्स का असर भारतीय बाजार पर भी दिखा।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख