return to news
  1. Stock Market: बाजार में लगातार दूसरे दिन जोरदार तेजी, Sensex 827 अंक चढ़ा, Nifty 24206 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market: बाजार में लगातार दूसरे दिन जोरदार तेजी, Sensex 827 अंक चढ़ा, Nifty 24206 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड July 10, 2026, 15:35 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी Tech Mahindra, BEL, RIL, Axis Bank और Bajaj Finance जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Eternal, Bharti Airtel, Trent और Sun Pharma जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखी गई।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 10 जुलाई को लगातार दूसरे दिन शानदार तेजी देखी गई। आज के कारोबार में BSE Sensex में 827.57 अंकों की बढ़त दर्ज की गई और यह 77,569.39 के स्तर तक उछल गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 244.10 अंक बढ़कर 24,206.90 के स्तर पर बंद हुआ है। TCS के मजबूत नतीजों के बाद आज आईटी शेयरों में अच्छी खरीदारी देखी गई। अमेरिका और ईरान के बीच हालात सुधरने की उम्मीदों ने भी मार्केट का सेंटीमेंट बेहतर किया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Tech Mahindra, BEL समेत ये शेयर उछले

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी Tech Mahindra, BEL, RIL, Axis Bank और Bajaj Finance जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Eternal, Bharti Airtel, Trent और Sun Pharma जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखी गई। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1.42 फीसदी तक उछल गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स भी 1.55 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ है।

रियल्टी और PSU बैंक स्टॉक्स चमके

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज लगभग सभी इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी रियल्टी और PSU बैंक इंडेक्स में रही और ये दोनों 3 फीसदी से ज्यादा उछल गए। निफ्टी IT में भी 2 फीसदी तक की बढ़त दर्ज की गई।

निफ्टी मेटल, प्राइवेट बैंक, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑयल एंड गैस, केमिकल्स और सीमेंट इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ बंद हुए। इसके अलावा निफ्टी ऑटो, मीडिया, फार्मा और हेल्थकेयर इंडेक्स में मामूली तेजी देखने को मिली। दूसरी तरफ निफ्टी FMCG इंडेक्स की फ्लैट क्लोजिंग हुई है।

बाजार में इन वजहों से आई तेजी

शेयर बाजार में आज की तेजी के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। TCS के मजबूत नतीजों के बीच आज IT शेयरों में जोरदार खरीदारी देखी गई। अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म होने की उम्मीदों से भी बाजार को सपोर्ट मिला।

इस बीच क्रूड ऑयल की कीमत हाल ही के 80 डॉलर से घटकर 76 डॉलर प्रति बैरल के आसपास आ गई है। इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपये की वैल्यू 15 पैसे मजबूत होकर 95.32 के स्तर पर रही। इन सभी फैक्टर्स के चलते आज बाजार में जोरदार खरीदारी देखने को मिली।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख