return to news
  1. US की ईरान पर एयरस्ट्राइक्स से खटाई में पड़ा सीजफायर, तेहरान ने बहरीन, कुवैत और कतर को किया टारगेट

बिजनेस न्यूज़

US की ईरान पर एयरस्ट्राइक्स से खटाई में पड़ा सीजफायर, तेहरान ने बहरीन, कुवैत और कतर को किया टारगेट

Namita Shukla

2 min read | अपडेटेड July 09, 2026, 14:06 IST

सारांश

अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड ने कहा कि उसने पूरे ईरान में लगभग 90 ठिकानों पर हमले किए। उसने ब्लैक-एंड-व्हाइट फुटेज भी जारी किया, जिसमें एयरपोर्ट्स के रनवे और मिसाइल लॉन्चर पर हमले होते दिख रहे थे।

अमेरिका-ईरान

अमेरिका और ईरान के बीच कितनी बढ़ी टेंशन? (Photo: Shutterstock)

US-Iran Tension: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ता चला जा रहा है। दोनों देशों के बीच सीजफायर खत्म हो चुका है और लगातार एक-दूसरे पर हमले कर रहे हैं। अमेरिका ने आज सुबह ईरान पर नए हवाई हमले किए। इसके जवाब में तेहरान ने बहरीन, कुवैत और कतर को निशाना बनाया, जिससे दोनों तरफ से हो रही गोलीबारी और बढ़ गई है। इस घटनाक्रम ने फारस की खाड़ी में युद्ध खत्म करने के मकसद से हुई अंतरिम डील पर फिर से खतरा पैदा कर दिया है। ये हमले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के कुछ घंटों बाद हुए, जिसमें उन्होंने कहा था कि होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) में जहाजों पर हालिया ईरानी हमलों ने नाजुक सीजफायर के खत्म होने का संकेत दिया है। अमेरिका ने कल सुबह कई सैन्य ठिकानों और बंदरगाह सुविधाओं पर हमले किए थे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

ये हमले ओमान के तट के पास कई व्यापारिक जहाजों को ईरान द्वारा निशाना बनाए जाने के बाद हुए, जिसके जवाब में ईरान ने भी कार्रवाई की। आज दोनों तरफ से हुए हमले बड़े पैमाने पर होते दिखे। बहरीन में कम से कम दो बार सायरन बजे; बहरीन में ही अमेरिकी नौसेना के 5वें बेड़े (5th Fleet) का मुख्यालय है। बहरीन, कुवैत या कतर में हुए नुकसान के बारे में तुरंत कोई जानकारी नहीं मिली है। कुवैत की सेना ने कहा कि वह अपनी ओर आ रहे ड्रोन और मिसाइलों को रोकने की कोशिश कर रही है। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने बहरीन और कुवैत पर हुए हमलों की जिम्मेदारी ली।

अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड ने कहा कि उसने पूरे ईरान में लगभग 90 ठिकानों पर हमले किए। उसने ब्लैक-एंड-व्हाइट फुटेज भी जारी किया, जिसमें एयरपोर्ट्स के रनवे और मिसाइल लॉन्चर पर हमले होते दिख रहे थे। अमेरिका ने कहा कि इन हमलों का मकसद होर्मुज स्ट्रेट में आवाजाही की आजादी के लिए खतरा पैदा करने की ईरान की क्षमता को ‘और कम करना’ था। ईरान के सरकारी मीडिया ने कई जगहों पर धमाकों की खबर दी, जिनमें बुशहर (जहां ईरान का परमाणु ऊर्जा संयंत्र परिसर है) और दक्षिणी बंदरगाह शहर चाबहार, कोनारक, बंदर अब्बास और सिरिक शामिल हैं। ईरानशहर में अधिकारियों ने बताया कि एक हमले में एयरपोर्ट्स पर तैनात एक फायरफाइटर की मौत हो गई।

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख