return to news
  1. IT स्टॉक्स में बिकवाली ने बनाया बाजार पर दबाव, सेंसेक्स 281 अंक लुढ़का, निफ्टी 24287 पर बंद

मार्केट न्यूज़

IT स्टॉक्स में बिकवाली ने बनाया बाजार पर दबाव, सेंसेक्स 281 अंक लुढ़का, निफ्टी 24287 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड August 17, 2026, 15:37 IST

सारांश

आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा बिकवाली Infosys, HCL Tech, TCS, Sun Pharma और Tech Mahindra जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Tata Steel, Axis Bank, Eternal, RIL और Kotak Mahindra Bank जैसे शेयर टॉप गेनर्स रहे।

Stock Market

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज इसका प्रदर्शन मिला-जुला रहा।

भारी उतार-चढ़ाव के बाद आज 17 अगस्त को भारतीय शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। आज के कारोबार में BSE Sensex में 281.09 अंकों की गिरावट रही और यह 77,728.16 के स्तर तक लुढ़क गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 78.35 अंकों की कमजोरी के साथ 24,287.65 के लेवल पर आ गया। आज एक समय पर सेंसेक्स करीब 556 अंक टूट गया था, लेकिन बाद में बाजार ने वैल्यू बाइंग के चलते रिकवरी दिखाई।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Infosys, HCL Tech समेत ये शेयर लुढ़के

आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा बिकवाली Infosys, HCL Tech, TCS, Sun Pharma और Tech Mahindra जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Tata Steel, Axis Bank, Eternal, RIL और Kotak Mahindra Bank जैसे शेयर टॉप गेनर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप स्टॉक्स में हल्की खरीदारी देखने को मिली। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.18 फीसदी तक उछल गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.36 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

IT समेत इन सेक्टर्स में बिकवाली

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज इसका प्रदर्शन मिला-जुला रहा। निफ्टी मेटल और रियल्टी इंडेक्स करीब 1.50 फीसदी तक उछल गए। निफ्टी ऑटो, मीडिया, प्राइवेट बैंक, ऑयल एंड गैस और सीमेंट इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए।

दूसरी तरफ निफ्टी IT इंडेक्स करीब 1.75 फीसदी लुढ़क गया। इसके साथ ही निफ्टी FMCG, फार्मा, PSU Bank, हेल्थकेयर और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए हैं।

बाजार में आज क्यों आई गिरावट

शेयर बाजार आज की गिरावट के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। अमेरिका और ईरान के बीच जून में हुआ समझौता आज खत्म हो रहा है। इसके तहत युद्ध खत्म करने के लिए अंतिम समझौते पर बातचीत करने के लिए 60 दिन का समय मिला था। लेकिन युद्ध रोकने के लिए चल रही बातचीत पूरी तरह रुक गई है।

इस बीच आज ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत बढ़कर 88.57 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गई। इसके साथ ही आज डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे कमजोर होकर खुला। यह 95.48 रुपये प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 95.43 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इन वजहों ने आज शेयर बाजार पर दबाव बनाया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख