return to news
  1. मेटल और PSU बैंक समेत कई सेक्टर्स टूटे, सेंसेक्स 539 अंक लुढ़का, निफ्टी 24090 पर बंद

मार्केट न्यूज़

मेटल और PSU बैंक समेत कई सेक्टर्स टूटे, सेंसेक्स 539 अंक लुढ़का, निफ्टी 24090 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड August 27, 2026, 15:39 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा बिकवाली NTPC, HDFC Bank, M&M, HCL Tech और Infosys जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Kotak Mahindra Bank, ICICI Bank, Tech Mahindra, Eternal और Titan जैसे शेयर टॉप गेनर्स रहे।

Stock Market

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए हैं।

भारतीय शेयर बाजार के लिए आज 27 अगस्त का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहा। हालांकि अंत में बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। आज के कारोबार में BSE Sensex में 539.35 अंकों की कमजोरी रही और यह 76,933.59 के स्तर तक लुढ़क गया। दूसरी तरफ Nifty 50 ने भी 116.90 अंकों की गिरावट दर्ज की और यह 24090.85 के स्तर पर बंद हुआ। आज निवेशकों ने शुरुआती तेजी के बाद प्रॉफिट बुकिंग करना ठीक समझा, जिसके चलते बाजार पर दबाव बढ़ गया। इसके अलावा अमेरिका में महंगाई एक बड़ी समस्या बनी हुई है। इसके चलते US Fed द्वारा ब्याज दर बढ़ाने की संभावना बढ़ गई है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

NTPC, HDFC Bank समेत कई शेयर लुढ़के

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा बिकवाली NTPC, HDFC Bank, M&M, HCL Tech और Infosys जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Kotak Mahindra Bank, ICICI Bank, Tech Mahindra, Eternal और Titan जैसे शेयर टॉप गेनर्स रहे। आज NSE पर स्मॉल और मिड कैप शेयरों में भी दबाव दिखा। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.11 फीसदी की मामूली गिरावट रही। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स भी 0.16 फीसदी लुढ़क गया।

मेटल और PSU बैंक स्टॉक्स में गिरावट

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए हैं। निफ्टी मीडिया, मेटल और PSU बैंक इंडेक्स करीब 1 फीसदी तक लुढ़क गए। निफ्टी सीमेंट में 1 फीसदी से ज्यादा की कमजोरी रही। इसके अलावा निफ्टी ऑटो, FMCG, IT, रियल्टी और ऑयल एंड गैस इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए। दूसरी तरफ निफ्टी फार्मा, प्राइवेट बैंक, हेल्थकेयर और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स जैसे सेक्टर्स में तेजी देखने को मिली।

बाजार में आज क्यों आई गिरावट

शेयर बाजार में आज की गिरावट के लिए प्रॉफिट बुकिंग एक बड़ी वजह रही। बाजार में शुरुआती तेजी के बाद निवेशकों ने मुनाफा निकालना शुरू कर दिया। दूसरी तरफ अमेरिका में महंगाई लगातार 65 महीनों से केंद्रीय बैंक के 2% के लक्ष्य से ऊपर बनी हुई है। जुलाई के आंकड़े अर्थशास्त्रियों के अनुमान से अधिक हैं। ऐसे में फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना थोड़ी बढ़ गई। शेयर बाजार के नजरिए से यह अच्छी खबर नहीं है।

अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने से वहां के सरकारी बॉन्ड्स पर मिलने वाला रिटर्न बढ़ जाता है। ऐसे में विदेशी निवेशक भारत जैसे जोखिम भरे उभरते बाजारों से अपना पैसा निकालकर सुरक्षित अमेरिकी बॉन्ड्स में लगाने लगते हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख