return to news
  1. IT शेयरों में बिकवाली ने बनाया बाजार पर दबाव, सेंसेक्स 183 अंक लुढ़का, निफ्टी 24207 पर बंद

मार्केट न्यूज़

IT शेयरों में बिकवाली ने बनाया बाजार पर दबाव, सेंसेक्स 183 अंक लुढ़का, निफ्टी 24207 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड August 26, 2026, 15:41 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। सबसे ज्यादा तेजी Kotak Mahindra Bank, UltraTech Cement, Tata Steel, Axis Bank और Bajaj Finserv जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Infosys, L&T, Tech Mahindra, Bharti Airtel और Power Grid जैसे शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी देखने को मिली।

भारतीय शेयर बाजार के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहा। आज बाजार की शुरुआत तो पॉजिटिव हुई थी, लेकिन बाद में इसने अपनी बढ़त गंवा दी और लाल निशान पर चला गया। आज के कारोबार में BSE Sensex में 183.15 अंकों की गिरावट रही और यह 77,472.94 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 126.80 अंकों की कमजोरी के साथ 24207.75 के लेवल पर क्लोज हुआ है। बता दें कि आज एक समय पर सेंसेक्स 330 अंक उछल गया था।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Kotak Mahindra Bank समेत इन शेयरों में तेजी

आज के कारोबार में Sensex के 30 शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। सबसे ज्यादा तेजी Kotak Mahindra Bank, UltraTech Cement, Tata Steel, Axis Bank और Bajaj Finserv जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Infosys, L&T, Tech Mahindra, Bharti Airtel और Power Grid जैसे शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स ने 0.10 फीसदी की बढ़त दर्ज की। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स भी 0.81 फीसदी उछल गया।

निफ्टी मेटल समेत कई सेक्टर्स उछले

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें भी आज मिला-जुला रुझान देखने को मिला है। निफ्टी सीमेंट और मेटल इंडेक्स सबसे ज्यादा करीब 1.50 फीसदी तक उछल गए। निफ्टी प्राइवेट बैंक और केमिकल्स इंडेक्स में भी 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी रही। निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स भी करीब 1 फीसदी बढ़ा है।

इसके अलावा निफ्टी मीडिया और फार्मा इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए। दूसरी तरफ निफ्टी IT इंडेक्स में करीब 1.50 फीसदी की कमजोरी रही। निफ्टी FMCG, रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स भी करीब 1 फीसदी तक टूट गए। इसके साथ ही निफ्टी ऑटो, हेल्थकेयर और ऑयल एंड गैस इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए हैं।

शेयर बाजार में क्यों आई गिरावट?

आज शुरुआती कारोबार में तेजी के बाद निवेशकों ने प्रॉफिट बुक करना शुरू कर दिया, जिससे बाजार पर दबाव बना। इसके साथ ही IT शेयरों में आज भारी बिकवाली देखने को मिली है। Infosys, Tech Mahindra, Wipro, Hcl Tech, Mphasis और TCS जैसे शेयरों में 1 फीसदी से ज्यादा गिरावट देखी गई। इन शेयरों में गिरावट से बाजार का सेंटीमेंट खराब हुआ है।

दूसरी तरफ अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच भले कच्चे तेल की कीमतों में थोड़ी गिरावट आई है, लेकिन Strait of Hormuz को लेकर अनिश्चितता अभी भी बनी हुई है। ऐसे में लंबी अवधि के निवेशक सावधानी बरत रहे हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख