return to news
  1. Women Investors In Gold ETF: महिलाओं का गोल्ड ETF में बढ़ा भरोसा, इंडेक्स फंड छोड़कर सोने में लगाया पैसा

मार्केट न्यूज़

Women Investors In Gold ETF: महिलाओं का गोल्ड ETF में बढ़ा भरोसा, इंडेक्स फंड छोड़कर सोने में लगाया पैसा

विकास तिवारी

3 min read | अपडेटेड August 26, 2026, 13:47 IST

सारांश

एमफी और क्रिसिल की रिपोर्ट के अनुसार महिला निवेशक सोने-चांदी में भारी निवेश कर रही हैं। मार्च 2026 में महिलाओं के पैसिव फंड पोर्टफोलियो में गोल्ड ETF की हिस्सेदारी बढ़कर 16.4% हो गई है।

women-investors-gold-etf-surge-

5 सालों में महिलाओं का कुल म्यूचुअल फंड AUM बढ़कर 15.88 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

देश में महिला निवेशक अब पारंपरिक निवेश के तरीकों से आगे बढ़कर गोल्ड और सिल्वर ETF में जमकर पैसा लगा रही हैं। हाल ही में जारी AMFI-क्रिसिल फैक्टबुक 2026 के आंकड़ों से पता चलता है कि महिला निवेशक अपने पोर्टफोलियो में जोखिम कम करने के लिए सोने-चांदी पर बड़ा दांव खेल रही हैं। मार्च 2026 में महिलाओं के पैसिव फंड पोर्टफोलियो में गोल्ड ETF की हिस्सेदारी बढ़कर 16.4% हो गई है, जो मार्च 2025 में केवल 6.4% थी। महिलाओं की तरफ से गोल्ड ETF में यह बड़ा उछाल मुख्य रूप से इंडेक्स फंड की कीमत पर आया है। इस दौरान महिलाओं के पैसिव होल्डिंग्स में इंडेक्स फंड की हिस्सेदारी 68% से घटकर 51.1% पर आ गई है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

म्यूचुअल फंड में महिलाओं का कुल AUM बढ़ा

अगर बड़े पैमाने पर देखें तो महिलाओं की कुल म्यूचुअल फंड होल्डिंग में भी जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मार्च 2021 में महिलाओं का कुल AUM 5.84 लाख करोड़ रुपये था, जो मार्च 2026 तक बढ़कर 15.88 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। पिछले पांच सालों के दौरान महिलाओं के AUM में 10.04 लाख करोड़ रुपये का बड़ा इजाफा हुआ है। इसके अलावा रिटेल निवेशकों के कुल गोल्ड ETF एसेट्स की हिस्सेदारी भी वित्त वर्ष 2021 के 4.6% से तीन गुना से अधिक बढ़कर वित्त वर्ष 2026 में 14.9% हो गई है।

AMFI के चीफ एग्जीक्यूटिव वेंकट नागेश्वर चलसानी ने बताया कि गोल्ड और सिल्वर म्यूचुअल फंड एक पसंदीदा हेजिंग टूल के रूप में उभरे हैं, जो निवेशकों को लिक्विडिटी और स्ट्रेटजिक डायवर्सिफिकेशन दोनों प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि यह नया ट्रेंड दर्शाता है कि निवेशक अब केवल इक्विटी आधारित तेजी की उम्मीद से आगे बढ़कर समझदारी से जोखिम प्रबंधन और अनुशासित एसेट एलोकेशन की ओर बढ़ रहे हैं। क्रिसिल इंटेलिजेंस की प्रेसिडेंट प्रीति अरोरा ने बताया कि वैश्विक अनिश्चितता और कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी के कारण वित्त वर्ष 2026 में गोल्ड और सिल्वर ने इक्विटी ETF के मुकाबले ज्यादा इनफ्लो आकर्षित किया है, जो इस कैटेगरी के लिए पहली बार हुआ है।

गोल्ड ETF एसेट्स और इनफ्लो में रिकॉर्ड उछाल

कुल पैसिव फंड AUM में गोल्ड ETF की ओवरऑल हिस्सेदारी मार्च 2025 के 5.2% से बढ़कर मार्च 2026 में 12.5% हो गई है। इसके साथ ही इसका कुल एसेट 1.71 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। मार्च 2021 के बाद से इसमें 64.7% की पांच साल की कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट दर्ज की गई है। वित्त वर्ष 2026 में गोल्ड ETF का नेट इनफ्लो 0.69 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले पांच वित्त वर्षों के कुल जमा इनफ्लो यानी लगभग 30,213 करोड़ रुपये के दोगुने से भी अधिक है।

सिल्वर ETF के एसेट्स में 4.2 गुना की तेजी

ETF की दूसरे कैटेगरी में शामिल सिल्वर ETF के एसेट्स में मार्च 2025 की तुलना में 4.2 गुना का बड़ा उछाल देखा गया है। चांदी की कीमतों में आई तेज बढ़ोतरी, बढ़ती इंडस्ट्रियल डिमांड और इक्विटी मार्केट की अनिश्चितता के बीच सेफ-हेवन बाइंग ने इस तेजी को हवा दी है। वित्त वर्ष 2026 में अदर ईटीएफ कैटेगरी में आए कुल नेट इनफ्लो में सिल्वर ETF की हिस्सेदारी लगभग 27% रही है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

विकास तिवारी
Vikash Tiwary is a finance journalist with 6+ years of newsroom experience. He is currently growing Upstox Hindi, crafting data-driven stories on stocks, personal finance, mutual funds, and global markets, while exploring how AI can simplify finance. His work spans Zee Business, TV9 Bharatvarsh, ABP News, India TV, and Inshorts. He also holds NISM certification.

अगला लेख