return to news
  1. Stock Market Wrap: ईरान के शांति प्रस्ताव से बाजार गुलजार, Sensex 639 अंक उछला, Nifty 24092 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: ईरान के शांति प्रस्ताव से बाजार गुलजार, Sensex 639 अंक उछला, Nifty 24092 पर बंद

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड April 27, 2026, 15:36 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी Sun Pharma, RIL, Adani Ports, Tech Mahindra और M&M जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Axis Bank, BEL, Trent, ICICI Bank और Eternal जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी जमकर खरीदारी देखी गई।

Stock Market Wrap: भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों के लिए आज 27 अप्रैल का दिन शानदार रहा। आज के कारोबार में BSE Sensex में 639.42 अंकों की तेजी रही और यह 77,303.63 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 194.75 अंकों की बढ़त के साथ 24,092.70 के स्तर पर बंद हुआ है। आज बाजार में इस तेजी के पीछे कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। ईरान ने अमेरिका को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज को फिर से खोलने और संघर्ष खत्म करने के लिए शांति प्रस्ताव दिया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Sun Pharma, RIL में सबसे ज्यादा खरीदारी

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी Sun Pharma, RIL, Adani Ports, Tech Mahindra और M&M जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Axis Bank, BEL, Trent, ICICI Bank और Eternal जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी जमकर खरीदारी देखी गई। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1.45 फीसदी उछल गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 1.90 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

Nifty IT, मीडिया और फार्मा समेत सभी इंडेक्स चढ़े

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज सभी इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा तेजी Nifty IT, मीडिया, फार्मा, रियल्टी और हेल्थकेयर इंडेक्स में रही और येह सभी इंडेक्स 2 फीसदी से ज्यादा उछल गए। निफ्टी ऑटो, मेटल और ऑयल एंड गैस जैसे इंडेक्स में भी 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी रही। इसके अलावा निफ्टी FMCG, PSU बैंक और प्राइवेट बैंक इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए।

बाजार में आज क्यों आई रैली?

बाजार में आज की तेजी के पीछे एक अहम वजह जियो पॉलिटिकल टेंशन का कम होना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान ने अमेरिका को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज को फिर से खोलने और संघर्ष को खत्म करने के लिए शांति प्रस्ताव दिया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को यह भी कहा कि ईरान दो महीने से चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए बातचीत शुरू कर सकता है। इसके अलावा पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों ने भी बाजार का सेंटीमेंट बेहतर किया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख