return to news
  1. UltraTech Cement Q4 Results: मार्च तिमाही में 20% बढ़ा मुनाफा, ₹240 के डिविडेंड का ऐलान

मार्केट न्यूज़

UltraTech Cement Q4 Results: मार्च तिमाही में 20% बढ़ा मुनाफा, ₹240 के डिविडेंड का ऐलान

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड April 27, 2026, 15:41 IST

सारांश

UltraTech Cement ने अपने शेयरधारकों के लिए 240 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का भी ऐलान किया है। नतीजों के बीच कंपनी के शेयरों में मामूली तेजी नजर आ रही है और यह स्टॉक BSE पर 0.38 फीसदी बढ़कर 12,062 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है।

शेयर सूची

UltraTech Cement

UltraTech Cement: सीमेंट सेक्टर की दिग्गज कंपनी ने नतीजे घोषित कर दिए हैं।

UltraTech Cement Q4 Results: सीमेंट सेक्टर की दिग्गज कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट ने आज 27 अप्रैल को FY26 की अंतिम तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 20.17 फीसदी बढ़कर 2,982.76 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 2,482.04 करोड़ रुपये था।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

नतीजों के बीच कंपनी के शेयरों में मामूली तेजी नजर आ रही है और यह स्टॉक BSE पर 0.38 फीसदी बढ़कर 12,062 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। अल्ट्राटेक सीमेंट ने अपने शेयरधारकों के लिए 240 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का भी ऐलान किया है।

UltraTech Cement का रेवेन्यू 12% की बढ़ा

UltraTech Cement ने मार्च तिमाही के लिए अपने कंसोलिडेटेड ऑपरेशनल रेवेन्यू में सालाना 11.86% की बढ़ोतरी दर्ज की है। यह रेवेन्यू मार्च FY25 तिमाही के ₹23,063.32 करोड़ से बढ़कर ₹25,799.47 करोड़ हो गया है। मार्च तिमाही में कंपनी का EBITDA 20% बढ़कर 5,688 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो किसी भी तिमाही का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। प्रति टन EBITDA भी 11% बढ़कर 1,253 रुपये हो गया।

पूरे FY26 में कंपनी की कुल सेल्स 17% बढ़कर 87,384 करोड़ रुपये रही। इस दौरान PAT 36% बढ़कर 8,305 करोड़ रुपये हो गया। साथ ही नेट डेट-टू-EBITDA रेशियो सुधरकर 0.94x हो गया, जिससे कंपनी की वित्तीय स्थिति और मजबूत दिखती है। कंपनी का नेट कर्ज FY26 के अंत में घटकर 16,620 करोड़ रुपये रह गया, जो FY25 के अंत में 17,669 करोड़ रुपये था। यानी कंपनी ने अपने कर्ज का बोझ कुछ कम किया है, जो वित्तीय मजबूती का संकेत है।

क्या है UltraTech Cement का प्लान?

UltraTech Cement ने FY26 के दौरान अपनी सीमेंट उत्पादन क्षमता लगभग 197 MTPA (मिलियन टन प्रति वर्ष) तक पहुंचा दी। इसके बाद शाहजहांपुर, पतरातू और विशाखापट्टनम में नए और पुराने प्लांट्स के विस्तार के जरिए कंपनी 200 MTPA के आंकड़े को भी पार कर चुकी है। FY26 में कंपनी ने 9,600 करोड़ रुपये पूंजी खर्च (capex) पर लगाए, और अगले 3 साल में 16,000 करोड़ रुपये और निवेश कर क्षमता को 240 MTPA से ऊपर ले जाने की योजना है।

डिविडेंड का भी ऐलान

UltraTech Cement के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 31 मार्च 2026 को समाप्त हुए वर्ष के लिए 2400 फीसदी का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है। यह डिविडेंड ₹10 की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर ₹240 की दर से दिया जाएगा। यह सिफारिश आगामी एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में सदस्यों की मंजूरी के अधीन होगी।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख