मार्केट न्यूज़
.png)
5 min read | अपडेटेड April 27, 2026, 19:27 IST
सारांश
आज तिमाही नतीजे घोषित करने वाली अन्य कंपनियों में Punjab and Sind Bank, Jindal Saw, Canara Robeco Asset Management Company, Mahindra Holidays and Resorts India, Rallis India, Websol Energy System और AGI Greenpac भी शामिल हैं।

Q4 Results: आज Adani Total Gas और SBI Cards and Payments जैसी कंपनियों के भी नतीजे आ रहे हैं।
आज तिमाही नतीजे घोषित करने वाली अन्य कंपनियों में Punjab and Sind Bank, Jindal Saw, Tamilnad Mercantile Bank, Kirloskar Pneumatic Company, Canara Robeco Asset Management Company, Mahindra Holidays and Resorts India, Rallis India, Websol Energy System, Bondada Engineering और AGI Greenpac भी शामिल हैं। यहां आज के नतीजों की पूरी जानकारी दी जा रही है।
Jindal Saw के मार्च तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 52 फीसदी घटकर 139.4 करोड़ रुपये पर आ गया है। वहीं इसका रेवेन्यू भी सालाना आधार पर 8 फीसदी घटकर 4,633.5 करोड़ रुपये पर आ गया है।
AU Small Finance Bank के भी तिमाही नतीजे आ गए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना 65 फीसदी बढ़कर 832 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 504 करोड़ रुपये था। बैंक की NII भी 23 फीसदी बढ़कर 2,582 करोड़ रुपये हो गई है। इस दौरान ग्रॉस NPA 2.03% रहा, जबकि पिछली दिसंबर तिमाही में यह 2.3% था। नेट NPA 0.74% रहा, जबकि पिछली तिमाही में यह 0.88% था।
Bajaj Housing Finance ने आज 27 अप्रैल को FY26 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना 14.1 फीसदी बढ़कर ₹669.2 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह ₹587 करोड़ था। तिमाही के दौरान इसका रेवेन्यू भी 15.9 फीसदी बढ़कर ₹2,902.6 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल यह ₹2,504.1 करोड़ था।
निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट ने मार्च तिमाही में अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 28.84% की बढ़ोतरी दर्ज की, जो ₹298.60 करोड़ से बढ़कर ₹384.72 करोड़ हो गया।
जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 20.17 फीसदी बढ़कर 2,982.76 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 2,482.04 करोड़ रुपये था। अल्ट्राटेक सीमेंट ने अपने शेयरधारकों के लिए 240 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का भी ऐलान किया है।
सुप्रीम इंडस्ट्रीज़ ने मार्च तिमाही में अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 47.50% की बढ़ोतरी दर्ज की। यह मुनाफा पिछले साल के ₹292.94 करोड़ के मुकाबले बढ़कर ₹433.57 करोड़ हो गया। कंपनी ने FY26 के लिए ₹2 के हर शेयर पर ₹25 का फाइनल डिविडेंड देने की भी सिफारिश की है।
Aye Finance ने हाल ही की चौथी तिमाही में अपने नेट प्रॉफिट में 111.08% की बढ़ोतरी दर्ज की, जो ₹85.91 करोड़ रहा। इसके एक साल पहले यह ₹40.7 करोड़ था। ऑपरेशंस से होने वाला रेवेन्यू सालाना आधार पर 29.15% बढ़कर ₹528.44 करोड़ हो गया।
Varun Beverages ने हाल ही में खत्म हुए मार्च तिमाही में अपने कुल मुनाफे में 20.07% की बढ़ोतरी दर्ज की। यह बढ़कर ₹872.35 करोड़ हो गया, जबकि एक साल पहले यह ₹726.48 करोड़ था। इस दौरान कंपनी के ऑपरेशंस से होने वाला रेवेन्यू 18.33% बढ़कर ₹6,721.53 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह ₹5,680.02 करोड़ था।
वरुण बेवरेजेस ने वित्त वर्ष 2026 के लिए ₹2 की फेस वैल्यू पर प्रति शेयर ₹0.50 के अंतरिम डिविडेंड के भुगतान को मंजूरी दी है। इसकी रिकॉर्ड डेट 1 मई है।
IDBI बैंक का बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स 30 अप्रैल को एक बैठक करेगा, जिसमें 31 मार्च, 2026 को समाप्त हुई तिमाही और पूरे साल के वित्तीय नतीजों पर विचार किया जाएगा और उन्हें मंजूरी दी जाएगी।
Varun Beverages के शेयरों में आज 1.20 फीसदी की बढ़त है और यह NSE पर 496.35 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी तिमाही नतीजे घोषित करने की तैयारी में है।
UltraTech Cement के शेयरों में तेजी नजर आ रही है। यह स्टॉक NSE पर 1.24 फीसदी की बढ़त है और यह 12,148 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है।
Coal India के शेयरों में तिमाही नतीजों से पहले कमजोरी नजर आ रही है। यह स्टॉक BSE पर 0.65 फीसदी की गिरावट के साथ 452.90 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है। निवेशकों की नजर तिमाही नतीजों पर टिकी हुई है।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
.png)
अगला लेख