return to news
  1. Axis Bank से IDFC First Bank तक, Q4 नतीजों के बाद आज बैंकिंग शेयरों में क्यों बढ़ी हलचल?

मार्केट न्यूज़

Axis Bank से IDFC First Bank तक, Q4 नतीजों के बाद आज बैंकिंग शेयरों में क्यों बढ़ी हलचल?

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड April 27, 2026, 13:08 IST

सारांश

Axis Bank के शेयरों में आज करीब 3.50 फीसदी की गिरावट है और यह NSE पर 1,318 रुपये के भाव पर आ गया है। मार्च तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट ₹7,071 करोड़ रहा, जो पिछले साल के मुकाबले 0.65% कम है।

शेयर सूची

Axis Bank

जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजों के बाद आज कई बैंकिंग शेयरों में हलचल नजर आ रही है।

पिछले कुछ दिनों में 5 बैंकों ने FY26 की आखिरी तिमाही के नतीजे घोषित किए हैं। इनमें Axis Bank, IndusInd Bank, RBL Bank, IDFC First Bank और DCB Bank शामिल हैं। जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजों के बाद इन सभी कंपनियों के शेयरों में हलचल नजर आ रही है। इन बैंकों के नतीजे मिले-जुले रहे हैं। ज्यादातर बैंकों की एसेट क्वालिटी बेहतर हुई है, लेकिन मार्जिन पर दबाव अभी भी बना हुआ है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

IDFC First Bank

IDFC First Bank के शेयरों में भी आज तेजी है। यह स्टॉक NSE पर 2.63 फीसदी बढ़कर 69.02 रुपये के भाव पर पहुंच गया। IDFC First Bank का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 5 फीसदी बढ़कर 319 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल यह 304 करोड़ रुपये था। इस तिमाही में बैंक की कुल आय बढ़कर 12,183 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 11,308 करोड़ रुपये थी। बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम में करीब 16 फीसदी की बढ़त रही और यह 5,677 करोड़ रुपये हो गया।

DCB Bank

DCB Bank के शेयरों में आज मामूली गिरावट है और यह NSEX पर 193 रुपये के भाव पर आ गया है। बैंक का NIM बढ़कर 3.39% पर पहुंच गया, जो पिछले सात तिमाहियों में सबसे ऊंचा है। लोन ग्रोथ 18% और डिपॉजिट ग्रोथ 21% रही। बैंक की एसेट क्वालिटी भी मजबूत हुई और NPA कई साल के निचले स्तर पर पहुंच गया।

Axis Bank

Axis Bank के शेयरों में आज करीब 3.50 फीसदी की गिरावट है और यह NSE पर 1,318 रुपये के भाव पर आ गया है। मार्च तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट ₹7,071 करोड़ रहा, जो पिछले साल के मुकाबले 0.65% कम है। बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 5% बढ़कर ₹14,457 करोड़ रही, लेकिन नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) घटकर 3.62% पर आ गया। पिछले चार तिमाहियों से NIM में गिरावट का ट्रेंड बना हुआ है।

फिर भी बैंक की लोन ग्रोथ मजबूत रही। एडवांस 19% बढ़े और डिपॉजिट 14% बढ़े। बैंक की एसेट क्वालिटी सुधरी है। Gross NPA घटकर 1.23% और Net NPA 0.37% पर आ गया। बैंक ने ₹20,000 करोड़ तक इक्विटी और ₹35,000 करोड़ तक डेट के जरिए फंड जुटाने की मंजूरी भी दी है।

IndusInd Bank

IndusInd Bank के शेयरों में नतीजों के बाद 4 फीसदी की तेजी दिख रही है। यह शेयर NSE पर 882 रुपये के भाव पर पहुंच गया है। IndusInd Bank ने पिछले साल घाटे में रहने के बाद इस बार ₹533 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया। बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम 43% बढ़कर ₹4,372 करोड़ रही। NIM भी बढ़कर 3.39% हो गया, जो बैंक के लिए सकारात्मक संकेत है।

RBL Bank

RBL Bank के शेयरों में 2.52 फीसदी की कमजोरी है और यह 313.90 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ है। मार्च तिमाही में बैंक का शुद्ध मुनाफा 233% बढ़ा। NII में 6.9% की बढ़त रही और एसेट क्वालिटी भी बेहतर हुई। हालांकि NIM 4.41% पर दबाव में रहा। बैंक ने संकेत दिया है कि FY27 में डिपॉजिट ग्रोथ सीमित रह सकती है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख