return to news
  1. Stock Market Wrap: लगातार दूसरे दिन बाजार ने दिया झटका, Sensex 852 अंक टूटा, Nifty 24173 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: लगातार दूसरे दिन बाजार ने दिया झटका, Sensex 852 अंक टूटा, Nifty 24173 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड April 23, 2026, 15:36 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा गिरावट Trent, M&M, Tech Mahindra, Bajaj Finserv और Infosys के शेयरों में देखी गई। इसके अलावा Larsen and Toubro, Adani Ports, Sun Pharma और Bharti Airtel जैसे कुछ शेयर हरे निशान पर बंद हुए।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर स्मॉल और मिडकैप शेयरों में भी कमजोरी नजर आई।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 23 अप्रैल को लगातार दूसरे कारोबारी दिन बिकवाली का जबरदस्त दबाव दिखा। आज के कारोबार में BSE Sensex में 852.49 अंकों की गिरावट रही और यह 77,664 के स्तर पर आ गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 205.05 अंकों की कमजोरी के साथ 24173.05 के स्तर पर बंद हुआ है। क्रूड ऑयल की कीमत आज एक बार फिर 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर चली गई है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Trent, M&M समेत ये शेयर टूटे

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा गिरावट Trent, M&M, Tech Mahindra, Bajaj Finserv और Infosys के शेयरों में देखी गई। इसके अलावा Larsen and Toubro, Adani Ports, Sun Pharma और Bharti Airtel जैसे कुछ शेयर हरे निशान पर बंद हुए।

आज NSE पर स्मॉल और मिडकैप शेयरों में भी कमजोरी नजर आई। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.43 फीसदी तक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.70 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

फार्मा में खरीदारी, लेकिन ऑटो स्टॉक्स लुढ़के

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो यहां भी बिकवाली का दबाव दिखा। सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी ऑटो, PSU बैंक और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स में रही और ये सभी 2 फीसदी से ज्यादा टूट गए।

इसके अलावा निफ्टी IT, प्राइवेट बैंक और रियल्टी जैसे इंडेक्स में 1 फीसदी से ज्यादा की कमजोरी रही। निफ्टी FMCG, मेटल और ऑयल एंड गैस इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए हैं। दूसरी तरफ निफ्टी फार्मा 2 फीसदी से अधिक उछल गया। निफ्टी मीडिया समेत कुछ अन्य इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए।

बाजार में गिरावट की क्या है वजहें

विदेशी निवेशकों (FII) की बिकवाली लगातार जारी है। डॉलर के मुकाबले रुपये की वैल्यू में भी गिरावट नजर आ रही है। इसके अलावा क्रूड ऑयल का भाव आज एक बार फिर करीब 105 डॉलर प्रति बैरल के पास पहुंच गया। इन सभी वजहों के चलते शेयर बाजार का सेंटीमेंट खराब हुआ है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर को अनिश्चितकाल तक बढ़ा दिया है। हालांकि इसके बावजूद दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है। स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज पर अभी भी दोनों देशों की तरफ से रोक लगी हुई है। इन सभी वजहों के चलते शेयर बाजार में आज गिरावट आई।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख