return to news
  1. Stock Market Wrap: IT से FMCG तक, बाजार में चौतरफा खरीदारी, Sensex 1263 अंक उछला, Nifty 24231 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: IT से FMCG तक, बाजार में चौतरफा खरीदारी, Sensex 1263 अंक उछला, Nifty 24231 पर बंद

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड April 15, 2026, 15:36 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी IndiGo, Eternal, Power Grid, TCS और Adani Ports के शेयरों में नजर आई। दूसरी तरफ Bharti Airtel और ICICI Bank जैसे कुछ शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखी गई।

Stock Market Wrap: अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के लिए फिर से बातचीत शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसका असर आज शेयर बाजार पर दिखा। आज के कारोबार में BSE Sensex में 1263.67 अंकों की जबरदस्त रैली रही और यह 78111.24 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 388.65 अंकों की बढ़त के साथ 24231.30 के लेवल पर पहुंच गया।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

IndiGo, Eternal समेत ये शेयर उछले

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी IndiGo, Eternal, Power Grid, TCS और Adani Ports के शेयरों में नजर आई। दूसरी तरफ Bharti Airtel और ICICI Bank जैसे कुछ शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखी गई। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 2.17 फीसदी तक उछल गया। इसके अलावा निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स भी 2.34 फीसदी तक बढ़ गया।

IT, रियल्टी समेत सभी इंडेक्स में हरियाली

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज सभी इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी निफ्टी IT, मीडिया, रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में रही और ये सभी 2 फीसदी से ज्यादा उछल गए। इसके अलावा निफ्टी ऑटो, FMCG, मेटल, फार्मा, PSU बैंक और प्राइवेट बैंक जैसे इंडेक्स भी 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुए।

बाजार में इस रैली की क्या है वजहें

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के लिए एक बार फिर बातचीत शुरू हो सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि इस हफ्ते ईरान के साथ बातचीत का दूसरा दौर शुरू हो सकता है।

इसके अलावा कच्चे तेल का भाव 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया है। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल 95 डॉलर प्रति बैरल के आसपास ट्रेड करता दिखा। इसके अलावा रुपया भी डॉलर के मुकाबले थोड़ा मजबूत होकर 93.15 पर आ गया है। इन सभी वजहों से बाजार में तेजी का माहौल बना।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख