return to news
  1. Wipro Q4 Preview: कैसे रहेंगे तिमाही नतीजे? डिविडेंड और शेयर बायबैक पर भी निवेशकों की नजर

मार्केट न्यूज़

Wipro Q4 Preview: कैसे रहेंगे तिमाही नतीजे? डिविडेंड और शेयर बायबैक पर भी निवेशकों की नजर

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड April 15, 2026, 13:34 IST

सारांश

Wipro Q4 Preview: रेवेन्यू यानी कंपनी की कमाई में ग्रोथ दिख सकती है। अनुमान है कि सालाना आधार (YoY) पर रेवेन्यू करीब 7% बढ़कर ₹24,610 करोड़ के आसपास पहुंच सकता है। वहीं तिमाही आधार (QoQ) पर इसमें करीब 4% की बढ़त हो सकती है।

शेयर सूची

Wipro Q4 Results

Wipro Q4 Results: इस बार विप्रो का प्रदर्शन थोड़ा फ्लैट रह सकता है।

Wipro Q4 Preview: आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी विप्रो चौथी तिमाही के नतीजों के ऐलान के लिए तैयार है। कंपनी 16 अप्रैल को FY26 की जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजे घोषित करेगी। तिमाही नतीजों के अलावा कंपनी शेयर बायबैक और डिविडेंड के प्रस्ताव पर भी फैसला लेने जा रही है। ऐसे में निवेशकों की नजर इसके शेयरों पर टिक गई है। कंपनी के शेयरों में आज अच्छी तेजी नजर आ रही है। रिपोर्ट लिखे जाने के समय यह स्टॉक BSE पर 3.10 फीसदी बढ़कर 209.30 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है। इसका मार्केट कैप 2.19 लाख करोड़ रुपये है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कैसे रह सकते हैं Q4 के नतीजे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार विप्रो का प्रदर्शन थोड़ा फ्लैट रह सकता है, खासकर मार्जिन पर दबाव दिखेगा, हालांकि तिमाही आधार पर ग्रोथ बनी रह सकती है।

मुनाफे की बात करें तो Q4 में कंपनी का नेट प्रॉफिट करीब ₹3,438.9 करोड़ रहने का अनुमान है, जो पिछले साल के ₹3,569.6 करोड़ से करीब 3.66% कम है। लेकिन अगर पिछली तिमाही (Q3FY26) से तुलना करें, तो प्रॉफिट में लगभग 2.4% की बढ़त देखने को मिल सकती है।

रेवेन्यू यानी कंपनी की कमाई में ग्रोथ दिख सकती है। अनुमान है कि सालाना आधार (YoY) पर रेवेन्यू करीब 7% बढ़कर ₹24,610 करोड़ के आसपास पहुंच सकता है। वहीं तिमाही आधार (QoQ) पर इसमें करीब 4% की बढ़त हो सकती है।

अब मार्जिन की बात करें तो यही सबसे बड़ी चिंता है। ऑपरेटिंग प्रॉफिट करीब ₹4,158 करोड़ रहने का अनुमान है, लेकिन मार्जिन 17.6% से घटकर 17.1% तक आ सकता है। इसकी वजह है अधिग्रहण का खर्च, कर्मचारियों की सैलरी बढ़ना और अन्य लागतें।

डिविडेंड पर नजर

इन सबके बीच निवेशकों की नजर डिविडेंड पर भी है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक अनुमान है कि कंपनी FY26 के लिए करीब ₹10.56 प्रति शेयर डिविडेंड दे सकती है, हालांकि यह ₹4 से ₹17 के बीच भी हो सकता है। FY25 में कंपनी ने 6 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था। कंपनी पहले ही संकेत दे चुकी है कि वह FY26 से FY28 के बीच अपने मुनाफे का 70% से ज्यादा हिस्सा शेयरहोल्डर्स को लौटाना चाहती है।

शेयर बायबैक की भी चर्चा

इसके अलावा, शेयर बायबैक (buyback) की भी चर्चा है। माना जा रहा है कि कंपनी ₹16,000 करोड़ से ₹18,500 करोड़ के बीच का बायबैक कर सकती है, जो पिछले 3 साल में पहला होगा। कंपनी के पास दिसंबर तिमाही तक ₹41,510 करोड़ का कैश रिजर्व है, जो टॉप IT कंपनियों में सबसे ज्यादा है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख