return to news
  1. Stock Market Today: SENSEX 300 अंक फिसला, NIFTY50 भी नीचे; सऊदी ने कैंसल किया ऑर्डर, Va Tech Wabag के शेयर 17% लुढ़के

मार्केट न्यूज़

Stock Market Today: SENSEX 300 अंक फिसला, NIFTY50 भी नीचे; सऊदी ने कैंसल किया ऑर्डर, Va Tech Wabag के शेयर 17% लुढ़के

Upstox

2 min read | अपडेटेड December 18, 2024, 10:58 IST

सारांश

सुबह 10:15 बजे S&P BSE SENSEX 290 अंकों की गिरावट के साथ 80,394.05 के स्तर पर और NIFTY50 इंडेक्स 101 अंकों की गिरावट के साथ 24,235.45 के स्तर पर ट्रेड कर रहे थे।

सेंसेक्स, निफ्टी50 सुबह से ही टूटे

सेंसेक्स, निफ्टी50 सुबह से ही टूटे

Stock market today: घरेलू इक्विटी बाजार बुधवार को एक बार फिर लुढ़क गया। शुरुआती ट्रेड में बेंचमार्क सूचकांक गिरावट का सामना कर रहे थे। सुबह 10:15 बजे S&P BSE SENSEX 290 अंकों की गिरावट के साथ 80,394.05 के स्तर पर और NIFTY50 इंडेक्स 101 अंकों की गिरावट के साथ 24,235.45 के स्तर पर ट्रेड कर रहे थे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

किसको फायदा, किसको नुकसान?

व्यापार शुरू होने के साथ ही Va Tech Wabag के शेयर्स को बुरी तरह नीचे की ओर सरकना पड़ा। कंपनी के शेयर्स BSE पर 17% नीचे ₹1,560/शेयर की कीमत पर पहुंच गए। दरअसल, एक दिन पहले ही कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि सऊदी वॉटर अथॉरिटी का ₹2,700 करोड़ का कॉन्ट्रैक रद्द हो गया है।

इस कॉन्ट्रैक्ट के बारे में सितंबर में सूचना दी गई थी। कंपनी ने फाइलिंग में बताया कि वह कस्टमर के साथ बात करके इसके कारणों को समझने की कोशिश कर रही है।

वहीं, Sanghi के शेयर्स BSE पर 10% नीचे ₹69.30/शेयर पर पहुंच गए। एक दिन पहले Ambuja Cements ने ऐलान किया था कि वह सौराष्ट्र की Sanghi Industries और आंध्र प्रदेश की Penna Cement Industries का अधिग्रहण करने के बाद अपने साथ विलय कर लेगा।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह कदम सांघी के शेयर्स के लिए नकारात्मक साबित हुआ है। अंबुजा सीमेंट्स में सांघी इंडस्ट्रीज का 58.08% इक्विटी शेयर है। पिछले साल इसका अधिग्रहण किया गया था।

NIFTY50 सूचकांक पर Dr Reddy's, Sun Pharma, Cipla, Shriram Finance, Reliance Industries (RIL) को मंगलवार को फायदा होता दिखा जबकि Tata Motors, Power Grid, L&T, BEL, और Hero MotoCorp घाटे में रहे।

वहीं, The BSE MidCap इंडेक्स जहां 161 अंकों की गिरावट के साथ 47,654.64 पर रहा जबकि BSE SmallCap इंडेक्स 104 अंकों की बढ़त के साथ 57,032.63 पर ट्रेड कर रहा था।

ग्लोबल मार्केट

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का Kospi, हॉन्ग-कॉन्ग का Hang-Seng और चीन का Shanghai Composite फायदे में रहे जबकि जापान का Nikkei नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार मंगलवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक Brent Crude 0.04% की बढ़त के साथ $73.22/ बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से ₹6,409.86 करोड़ के शेयर बेचे।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख