return to news
  1. शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन भारी बिकवाली, सेंसेक्स 1045 अंक टूटा, निफ्टी 22231 पर बंद

मार्केट न्यूज़

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन भारी बिकवाली, सेंसेक्स 1045 अंक टूटा, निफ्टी 22231 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड October 08, 2026, 15:42 IST

सारांश

आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं। आज सबसे ज्यादा गिरावट ITC, IndiGo, Adani Ports, BEL और Power Grid जैसे शेयरों में देखने को मिली। दूसरी तरफ Tech Mahindra और Infosys जैसे कुछ शेयर हरे निशान पर बंद होने में कामयाब रहे।

Stock Market

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी भारी गिरावट नजर आई।

Stock Market Wrap: भारतीय शेयर बाजार में आज 08 अक्टूबर को बिकवाली का जबरदस्त दबाव दिखा। आज के कारोबार में BSE Sensex में 1045.46 अंकों की गिरावट रही और यह 71,593.24 के स्तर तक लुढ़क गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 371.25 अंक टूटकर 22,231.80 के लेवल पर बंद हुआ है। RBI द्वारा रेपो रेट में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद बाजार में आज लगातार दूसरे कारोबारी दिन गिरावट देखी गई। इसके अलावा क्रूड ऑयल के भाव में उछाल और विदेशी निवेशकों (FIIs) की बिकवाली ने भी बाजार पर दबाव बढ़ाया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

ITC, IndiGo समेत ये शेयर लुढ़के

आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं। आज सबसे ज्यादा गिरावट ITC, IndiGo, Adani Ports, BEL और Power Grid जैसे शेयरों में देखने को मिली। दूसरी तरफ Tech Mahindra और Infosys जैसे कुछ शेयर हरे निशान पर बंद होने में कामयाब रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी भारी गिरावट नजर आई। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 2.53 फीसदी तक टूट गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 2.38 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

निफ्टी मेटल समेत सभी सेक्टर्स में बिकवाली

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज यहां भी चौतरफा बिकवाली देखने को मिली। निफ्टी मेटल इंडेक्स सबसे ज्यादा 3.59 फीसदी तक लुढ़क गया। निफ्टी रियल्टी में भी 3 फीसदी से ज्यादा की कमजोरी रही। निफ्टी ऑटो, FMCG, फार्मा, मीडिया, हेल्थकेयर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑयल एंड गैस और सीमेंट इंडेक्स भी 2 से 3 फीसदी तक टूट गए। इसके अलावा निफ्टी PSU बैंक, प्राइवेट बैंक और केमिकल्स इंडेक्स में भी 1 से 2 फीसदी तक की गिरावट रही। साथ ही निफ्टी IT इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुआ है।

बाजार में आज क्यों आई गिरावट?

शेयर बाजार में आज की भारी गिरावट के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। करीब 4 साल बाद RBI ने रेपो रेट में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी की है। इस ऐलान के बाद कई बैंकों ने अपने लेंडिंग रेट्स में इजाफा किया है। RBI ने संकेत दिया कि निकट भविष्य में दरों में कटौती की कोई संभावना नहीं है और बढ़ती महंगाई, कमजोर रुपये और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के बीच आगे और बढ़ोतरी हो सकती है।

दूसरी तरफ आज ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 2.50 फीसदी बढ़कर 102.53 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। खाड़ी और होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर बढ़ते हमलों के कारण पश्चिम एशिया से सप्लाई को लेकर लगातार चिंता बनी हुई है। FII ने 7 अक्टूबर को 6100 करोड़ रुपये से ज्यादा के भारतीय शेयर बेच दिए। इसके साथ ही बुधवार को US के 30-साल के ट्रेजरी बॉन्ड पर यील्ड लगभग 25 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई। इन सभी वजहों से बाजार में बड़ी गिरावट आई है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख