return to news
  1. IPO के बाद जियो ने पेश किए Q2 नतीजे, ₹8,387 करोड़ का नेट प्रॉफिट, रेवेन्यू कितना उछला?

मार्केट न्यूज़

IPO के बाद जियो ने पेश किए Q2 नतीजे, ₹8,387 करोड़ का नेट प्रॉफिट, रेवेन्यू कितना उछला?

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड October 30, 2026, 19:39 IST

सारांश

फाइनेंशियल ईयर 2026-27 की पहली छमाही की बात करें तो जियो प्लेटफॉर्म्स का ऑपरेशन्स से रेवेन्यू 79,648 करोड़ रुपये रहा। इस अवधि में कंपनी ने 16,151 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जबकि पिछले फाइनेंशियल ईयर की पहली छमाही में यह 14,485 करोड़ रुपये था।

शेयर सूची

जियो प्लेटफॉर्म्स

आईपीओ के बाद जियो का पहला बड़ा वित्तीय अपडेट

जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड के शेयर 28 अक्टूबर यानी कि दो दिन पहले ही लिस्ट हुए थे और लिस्ट होने के बाद कंपनी ने फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के दूसरे क्वार्टर के साथ-साथ पहली छमाही के वित्तीय नतीजे जारी कर दिए हैं। जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयर आज .68% यानी कि 9.70 रुपये चढ़कर 1,431.30 रुपये प्रति शेयर पर क्लोज हुए। 30 सितंबर 2026 को खत्म तिमाही में कंपनी ने मजबूत वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट बढ़कर 8,387 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले फाइनेंशियल ईयर की समान तिमाही में यह 7,375 करोड़ रुपये था। इस तरह कंपनी ने सालाना आधार पर मुनाफे में मजबूत बढ़त दर्ज की है। कंपनी की ओर से जारी वित्तीय नतीजों के मुताबिक, सितंबर 2026 की तिमाही में ऑपरेशन्स से रेवेन्यू 40,475 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान अवधि के 36,332 करोड़ रुपये से अधिक है। वहीं, कंपनी की कुल इनकम 41,453 करोड़ रुपये दर्ज की गई। यह आंकड़े जियो प्लेटफॉर्म्स के डिजिटल सर्विसेज कारोबार में निरंतर विस्तार और मजबूत परिचालन प्रदर्शन को दर्शाते हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

तिमाही के दौरान कंपनी का प्रॉफिट बिफोर टैक्स 11,259 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 9,937 करोड़ रुपये था। कंपनी का प्रति शेयर मूल लाभ (Basic earning per share) 9.38 रुपये दर्ज किया गया, जो पिछले साल की समान तिमाही के 8.25 रुपये से अधिक है। फाइनेंशियल ईयर 2026-27 की पहली छमाही की बात करें तो जियो प्लेटफॉर्म्स का ऑपरेशन्स से रेवेन्यू 79,648 करोड़ रुपये रहा। इस अवधि में कंपनी ने 16,151 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जबकि पिछले फाइनेंशियल ईयर की पहली छमाही में यह 14,485 करोड़ रुपये था। छह महीने के दौरान कंपनी की कुल व्यापक आय 16,326 करोड़ रुपये रही।

कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन में डिजिटल सर्विसेज की अहम भूमिका बनी हुई है। जियो प्लेटफॉर्म्स मुख्य रूप से डिजिटल सर्विसेज, प्लेटफॉर्म, एप्लिकेशन और सॉफ्टवेयर कारोबार में एक्टिव है। कंपनी के कंसोलिडेटेड रिजल्ट्स में उसकी सहायक कंपनियों और जॉइंट वेंचर का प्रदर्शन भी शामिल है। इस तिमाही के नतीजे कंपनी के शेयर मार्केट में लिस्ट होने के बाद खास महत्व रखते हैं।

आईपीओ के तहत कंपनी ने 1,119 रुपये प्रति शेयर के इश्यू प्राइस पर 27 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी किए। इससे कर्मचारी छूट को समायोजित करने के बाद कुल 30,188 करोड़ रुपये की सकल राशि प्राप्त हुई। कंपनी ने आईपीओ से प्राप्त शुद्ध राशि में से 27,500 करोड़ रुपये का इस्तेमाल अपनी महत्वपूर्ण सहायक कंपनी रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के कुछ विदेशी वाणिज्यिक ऋणों के भुगतान के लिए किया है। बाकी फंड का इस्तेमाल सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। कुल मिलाकर, जियो प्लेटफॉर्म्स के सितंबर तिमाही के नतीजे रेवेन्यू, प्रॉफिट और वित्तीय प्रदर्शन में मजबूती को दिखाते हैं। कंपनी का प्रदर्शन डिजिटल सर्विसेज के सेक्टर में उसकी मजबूत स्थिति और भविष्य की कारोबारी संभावनाओं की ओर संकेत करता है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख

End of additional stories