return to news
  1. Sotefin Bharat IPO: ऑटोमैटेड कार पार्किंग सिस्टम बनाने वाली कंपनी ला रही IPO, 16 जुलाई से खुलेगा इश्यू

मार्केट न्यूज़

Sotefin Bharat IPO: ऑटोमैटेड कार पार्किंग सिस्टम बनाने वाली कंपनी ला रही IPO, 16 जुलाई से खुलेगा इश्यू

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड July 14, 2026, 13:51 IST

सारांश

Sotefin Bharat इस IPO के जरिए अधिकतम ₹89.76 करोड़ जुटाना चाहती है। यह पूरी तरह 48 लाख नए शेयरों का इश्यू है। शेयरों का आवंटन 21 जुलाई तक होने की उम्मीद है और कंपनी के शेयर 23 जुलाई को BSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हो सकते हैं।

Sotefin Bharat IPO

Sotefin Bharat IPO: कंपनी ने इसके लिए ₹178-187 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है।

Sotefin Bharat IPO: ऑटोमेटेड कार पार्किंग सॉल्यूशन उपलब्ध कराने वाली Sotefin Bharat अपना आईपीओ लाने जा रही है। यह आईपीओ 16 जुलाई को निवेशकों के लिए खुलेगा। कंपनी ने इसके लिए ₹178-187 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। यह आईपीओ 20 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि एंकर निवेशकों के लिए बोली 15 जुलाई को खुलेगी।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Sotefin Bharat IPO का स्ट्रक्चर

Sotefin Bharat इस आईपीओ के जरिए अधिकतम ₹89.76 करोड़ जुटाना चाहती है। यह पूरी तरह 48 लाख नए शेयरों का इश्यू है। शेयरों का आवंटन 21 जुलाई तक होने की उम्मीद है और कंपनी के शेयर 23 जुलाई को BSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हो सकते हैं।

IPO से जुटाए गए पैसे का इस्तेमाल

आईपीओ से मिलने वाली रकम में से ₹20.12 करोड़ कोलकाता में नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने, ₹8.17 करोड़ नया ऑफिस बनाने और ₹40 करोड़ वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने में खर्च किए जाएंगे। बाकी रकम का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए किया जाएगा। कंपनी का कहना है कि नए प्लांट में ऑटोमेटेड पार्किंग सिस्टम में इस्तेमाल होने वाले रोबोट्स का निर्माण भारत में ही किया जाएगा। फिलहाल इन्हें विदेश से आयात किया जाता है।

Sotefin Bharat क्या करती है?

पश्चिम बंगाल के हावड़ा स्थित Sotefin Bharat ऑटोमेटेड कार पार्किंग सिस्टम से जुड़े समाधान उपलब्ध कराती है। कंपनी को स्विट्जरलैंड की Sotefin SA से तकनीकी सहयोग मिलता है, जिसकी सहयोगी कंपनी के जरिए Sotefin Bharat में 20.56% हिस्सेदारी भी है।

वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का प्रदर्शन मजबूत रहा। इस दौरान उसका नेट प्रॉफिट 53.6% बढ़कर ₹17.4 करोड़ हो गया, जबकि रेवेन्यू 24.5% बढ़कर ₹116.7 करोड़ पर पहुंच गया। इस आईपीओ के मर्चेंट बैंकर Choice Capital Advisors हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख