return to news
  1. Q1 Results Highlights: Jindal Saw का मुनाफा 75% घटा, Tata Elxsi समेत कई कंपनियों के नतीजे जारी

मार्केट न्यूज़

Q1 Results Highlights: Jindal Saw का मुनाफा 75% घटा, Tata Elxsi समेत कई कंपनियों के नतीजे जारी

Upstox

3 min read | अपडेटेड July 14, 2026, 18:50 IST

सारांश

Q1 Results Live: आज मध्य भारत एग्रो प्रोडक्ट्स, एसजी फिनसर्व, मनकसिया कोटेड मेटल्स एंड इंडस्ट्रीज, आदित्य बिरला मनी, धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स, A2Z इंफ्रा इंजीनियरिंग, विजी फाइनेंस, हैथवे भवानी केबलटेल एंड डेटाकॉम जैसी कंपनियों के नतीजे भी आ रहे हैं।

Q1 Results

Q1 Results: तिमाही नतीजों के लिहाज से आज का दिन अहम होने वाला है।

Q1 Results: आज 14 जुलाई को कई कंपनियां अप्रैल-जून 2026 तिमाही के नतीजे जारी कर रही हैं। इनमें प्रमुख नाम Tata Elxsi, एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज (LTTS), Jindal Saw, Anand Rathi Share & Stock Brokers, Den Networks और Benares Hotels शामिल हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इसके अलावा मध्य भारत एग्रो प्रोडक्ट्स, एसजी फिनसर्व, मनकसिया कोटेड मेटल्स एंड इंडस्ट्रीज, आदित्य बिरला मनी, धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स, A2Z इंफ्रा इंजीनियरिंग, विजी फाइनेंस, हैथवे भवानी केबलटेल एंड डेटाकॉम, सुलभ इंजीनियर्स एंड सर्विसेज, इन्फोमीडिया प्रेस, डाइकैफिल केमिकल्स इंडिया, ट्रायो मर्केंटाइल एंड ट्रेडिंग और सनतनगर एंटरप्राइजेज भी अपने तिमाही नतीजे घोषित कर रही हैं। यहां आज के नतीजों की पूरी जानकारी दी गई है।

06:50 PM: Tata Elxsi का मुनाफा 18% उछला

जून तिमाही में टाटा एलेक्सी का प्रदर्शन बेहतर रहा। कंपनी का शुद्ध मुनाफा (PAT) सालाना आधार पर 18.18% बढ़कर ₹170.6 करोड़ हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा ₹144.37 करोड़ था। Tata Elxsi की आय (Revenue from Operations) भी सालाना आधार पर 14.46% बढ़कर ₹1,021.11 करोड़ रही, जो एक साल पहले की समान तिमाही में ₹892.1 करोड़ थी।

05:17 PM: Manaksia Coated Metals के मुनाफे में हल्की बढ़ोतरी

Manaksia Coated Metals & Industries का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में 1% बढ़कर ₹14.1 करोड़ हो गया, जो पहले ₹14 करोड़ था।

04:02 PM: Jindal Saw का मुनाफा 75% घटा

Jindal Saw ने मंगलवार को बताया कि जून तिमाही में उसका प्रॉफिट आफ्टर टैक्स सालाना आधार पर 75% घटकर ₹104 करोड़ हो गया है। कंपनी ने पिछले साल की इसी तिमाही में ₹424.04 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया था। कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू 9% बढ़कर ₹4,452 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह ₹4085 करोड़ था।

03:58 PM: SG Finserve का प्रॉफिट 119% उछला

SG Finserve ने मंगलवार को बताया कि जून तिमाही में उसका कंसोलिडेटेड प्रॉफिट 119% बढ़कर ₹54 करोड़ हो गया है। पिछले साल अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹24.51 करोड़ था। जून तिमाही में ऑपरेशन से रेवेन्यू 102% बढ़कर ₹136 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹67 करोड़ था।

12:36 PM: L&T Tech Services में भी गिरावट

L&T Technology Services का शेयर आज नतीजों से पहले 0.76 फीसदी लुढ़क गया है। यह शेयर BSE पर 3271.35 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड करता दिखा। इसका मार्केट कैप 34,698.75 करोड़ रुपये है।

12:33 PM: Anand Rathi Share में तेजी

Anand Rathi Share & Stock Brokers के शेयरों में आज 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी है। यह स्टॉक BSE पर 587.40 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। इसका मार्केट कैप भी 3,702.16 करोड़ रुपये है।

12:31 PM: Tata Elxsi का शेयर लुढ़का

आज Tata Elxsi के शेयरों में आज बिकवाली का दबाव है। नतीजों से पहले यह शेयर 2.79 फीसदी तक लुढ़ककर 3716.20 रुपये प्रति शेयर के भाव पर आ गया। इसका मार्केट कैप 23,158.93 करोड़ रुपये है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख