return to news
  1. Stock Market: 85 डॉलर पर पहुंचा क्रूड ऑयल का भाव, आज इन फैक्टर्स ने बाजार में बढ़ाई बिकवाली

मार्केट न्यूज़

Stock Market: 85 डॉलर पर पहुंचा क्रूड ऑयल का भाव, आज इन फैक्टर्स ने बाजार में बढ़ाई बिकवाली

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड July 14, 2026, 10:59 IST

सारांश

सोमवार को अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ लगातार तीसरी रात हमले किए। इसके साथ ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि Strait of Hormuz से गुजरने वाले हर जहाज के माल पर 20% शुल्क लगाया जाएगा।

Stock Market

Stock Market: पिछले कुछ दिनों में कच्चे तेल की कीमत ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 14 जुलाई को लगातार 3 दिनों की तेजी पर ब्रेक लग गया है। आज के कारोबार में BSE Sensex में करीब 550 अंकों की गिरावट देखी गई और यह 77063 के स्तर तक लुढ़क गया। इसके अलावा Nifty 50 भी 161 अंकों की गिरावट के साथ 24050 के लेवल ट्रेड करता दिखा। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बना हुआ है। इसके चलते क्रूड ऑयल के भाव में एक बार फिर तेजी नजर आ रही है। यहां हम समझेंगे कि बाजार में आज की गिरावट के लिए कौन से फैक्टर्स जिम्मेदार हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अमेरिका-ईरान तनाव

सोमवार को अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ लगातार तीसरी रात हमले किए। इसके साथ ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि Strait of Hormuz से गुजरने वाले हर जहाज के माल पर 20% शुल्क लगाया जाएगा। उनका कहना है कि अमेरिकी सेना इस समुद्री रास्ते की सुरक्षा कर रही है, इसलिए यह शुल्क लिया जाएगा। अमेरिका और ईरान के बीच लगातार बढ़ते तनाव ने एक बार फिर निवेशकों की टेंशन बढ़ा दी है।

क्रूड ऑयल में उछाल

पिछले कुछ दिनों में कच्चे तेल की कीमत ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव करीब 85 डॉलर प्रति बैरल के पास पहुंच गया है। कुछ दिनों पहले ही इसकी कीमत 70 डॉलर प्रति बैरल पर थी। बता दें कि दोनों देशों ने Strait of Hormuz में हमले तेज कर दिए हैं, जिससे ऊर्जा की सप्लाई को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है। भारत अपनी ज्यादातर तेल जरूरतों के लिए दूसरे देशों पर निर्भर है। ऐसे में यह भारत के लिए अच्छी खबर नहीं है।

रुपये में कमजोरी

जियो पॉलिटिकल टेंशन और क्रूड ऑयल के बढ़ते भाव का असर रुपये की वैल्यू पर भी दिख रहा है। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 48 पैसे गिरकर 96.17 पर आ गया। रुपये में लगातार कमजोरी ने भी मार्केट का सेंटीमेंट खराब किया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख