return to news
  1. Laser Power & Infra IPO: शेयरों का अलॉटमेंट आज, BSE, NSE और MUFG Intime पर ऐसे चेक करें स्टेटस

मार्केट न्यूज़

Laser Power & Infra IPO: शेयरों का अलॉटमेंट आज, BSE, NSE और MUFG Intime पर ऐसे चेक करें स्टेटस

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड July 14, 2026, 11:52 IST

सारांश

अगर आपने Laser Power & Infra के IPO में अप्लाई किया है तो कुछ आसान स्टेप्स के जरिए अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको BSE, NSE या MUFG Intime India की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने का स्टेप बाय स्टेप तरीका बताया गया है।

Laser Power & Infra IPO

Laser Power & Infra के IPO में निवेशकों ने सब्सक्रिप्शन के आखिरी दिन जमकर दांव लगाया।

Laser Power & Infra के IPO को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली। यह पब्लिक इश्यू 3 दिन में 38.94 गुना सब्सक्राइब हो गया। इसे कुल 99,63,24,700 शेयरों के लिए बोलियां मिली, जबकि ऑफर पर 2,55,86,207 शेयर थे। सब्सक्रिप्शन के बाद अब निवेशकों को शेयर अलॉटमेंट और लिस्टिंग का इंतजार है। शेड्यूल के मुताबिक सफल निवेशकों को आज 14 जुलाई को शेयर अलॉट किया जाना है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अगर आपने Laser Power & Infra के IPO में अप्लाई किया है तो कुछ आसान स्टेप्स के जरिए अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको BSE, NSE या MUFG Intime India की वेबसाइट पर जाना होगा। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख 16 जुलाई तय की गई है। यहां अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने का स्टेप बाय स्टेप तरीका बताया गया है।

BSE पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

  • बीएसई वेबसाइट https://www.bseindia.com/static/investors/application_statuschecksystem.aspx पर जाएं।
  • इश्यू टाइप में 'Equity' सेलेक्ट करें।
  • इश्यू नेम के लिए ड्रॉपडाउन मेनू से आईपीओ का नाम सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर या PAN दर्ज करें।
  • इसके बाद Search पर क्लिक करें।

NSE पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

  • सबसे पहले NSE वेबसाइट पर IPO अलॉटमेंट पेज पर जाएं।
  • इसके Equity & SME IPO bid details' को सेलेक्ट करें।
  • इश्यू सिंबल के लिए ड्रॉपडाउन लिस्ट से कंपनी नाम सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद PAN नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें।
  • अब Submit बटन पर क्लिक करें।

MUFG Intime India पर अलॉटमेंट चेक करने का तरीका

  • सबसे पहले https://in.mpms.mufg.com/Initial_Offer/public-issues.html पर जाएं।
  • ड्रॉपडाउन मेनू में कंपनियों की लिस्ट से आईपीओ का नाम सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद PAN, एप्लिकेशन नंबर, DP/क्लाइंट ID या अकाउंट नंबर/IFSC में से किसी एक को सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद Submit पर क्लिक करें।

Laser Power & Infra IPO के सब्सक्रिप्शन आंकड़े

Laser Power & Infra के IPO में निवेशकों ने सब्सक्रिप्शन के आखिरी दिन जमकर दांव लगाया। इसके चलते पब्लिक इश्यू कुल 38.94 गुना सब्सक्राइब हो गया। इसके तहत क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के हिस्से को 92.25 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। इसके अलावा NIIs का हिस्सा 43.34 गुना और रिटेल निवेशकों का हिस्सा 6.59 गुना सब्सक्राइब हुआ है।

क्या करती है कंपनी?

लेजर पावर एंड इंफ्रा मैन्युफैक्चरिंग और EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन) कारोबार में काम करती है। कंपनी पावर केबल, एल्युमिनियम वायर रॉड, कंडक्टर, एरियल बंच्ड केबल और बिजली ट्रांसमिशन व डिस्ट्रीब्यूशन में इस्तेमाल होने वाले अन्य उत्पाद बनाती है। इसके पश्चिम बंगाल में तीन मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं।

वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का परिचालन राजस्व 2,326 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 151 करोड़ रुपये रहा। मार्च 2026 तक कंपनी के पास 3,243 करोड़ रुपये का ऑर्डर बुक था, जो आने वाले समय में उसके कारोबार की मजबूती को दर्शाता है।

अगला लेख