return to news
  1. वेलस्पन कॉर्प को मिला ₹1,400 करोड़ का धांसू आर्डर, शेयर बन गए रॉकेट, हर डीटेल यहां

मार्केट न्यूज़

वेलस्पन कॉर्प को मिला ₹1,400 करोड़ का धांसू आर्डर, शेयर बन गए रॉकेट, हर डीटेल यहां

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड July 14, 2026, 10:32 IST

सारांश

वेलस्पन कॉर्प के शेयरों में आज दमदार तेजी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 4% तक उछल गए। दरअसल कंपनी का भारीभरकम ऑर्डर मिला है, जिसके चलते आज शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है।

शेयर सूची

WELCORP
--
वेलस्पन कॉर्प

वेलस्पन कॉर्प को मिला भारीभरकम ऑर्डर, शेयर भागे (Photo: Shutterstock)

वेलस्पन कॉर्प कंपनी के शेयरों में आज 4% से ज्यादा तक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर 10:15 बजे के आस-पास 3.89% यानी कि 63.05 रुपये चढ़कर 1,682.60 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड हो रहे थे। दरअसल कंपनी को बड़ा ऑर्डर मिला है, जिसके बाद आज शेयरों में यह तेजी देखने को मिली। एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने लिखा, ‘हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमें ऑयल और गैस एक्सपोर्ट प्रोजेक्ट्स के लिए पाइप सप्लाई करने के लिए नए बड़े ऑर्डर मिले हैं। ये ऑर्डर हमारी भारत स्थित फैसिलिटी से पूरे किए जाएंगे और इनकी कुल कीमत लगभग 1,400 करोड़ रुपये है।’

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

एक्सचेंज फाइलिंग में वेलस्पन कॉर्प ने आगे लिखा, ‘इन ऑर्डर्स के साथ, हमारा कुल ग्लोबल ऑर्डर बुक बढ़कर 23,650 करोड़ रुपये (लगभग 2.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर) हो गया है। इससे हमारी मजबूत रेवेन्यू संभावनाओं को बल मिलता है और भारत और अमेरिका में हमारी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स में कामकाज लगातार चलता रहेगा। इन ऑर्डर्स को फाइनेंशियल ईयर 2027 और 2028 के दौरान पूरा किया जाना है, जिससे कंपनी अगले दो वित्त वर्षों में लगातार ग्रोथ बनाए रखने की स्थिति में आ जाएगी।’

कैसा रहा है शेयरों का प्रदर्शन?

पिछले एक सप्ताह में वेलस्पन कॉर्प के शेयरों में करीब 10% यानी कि 150 रुपये से ज्यादा की तेजी देखी गई है। वहीं पिछले एक महीने में कंपनी के शेयर 20% से ज्यादा यानी कि करीब 285 रुपये के आस-पास चढ़े हैं। पिछले एक सालों में वेलस्पन कॉर्प के शेयरों ने 84% के करीब रिटर्न दिया है।

वेलस्पन कॉर्प लिमिटेड के बारे में

वेलस्पन वर्ल्ड, जो पाइप सॉल्यूशंस और बिल्डिंग मटीरियल्स के क्षेत्र में काम करने वाला $5 बिलियन का ग्रुप है, उसकी कंपनी वेल्सपन कॉर्प लिमिटेड (WCL) ने दुनिया भर में कई मुश्किल प्रोजेक्ट्स पूरे किए हैं। इनमें दुनिया की सबसे गहरी, सबसे भारी और सबसे लंबी पाइपलाइन जैसे प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। अपने बिजनेस को बढ़ाने और अलग-अलग सेक्टरों में विस्तार करने की रणनीति के तहत, WCL ने गुजरात के अंजार में एक अत्याधुनिक ग्रीनफील्ड फैसिलिटी शुरू की है। यहां सालाना 500,000 MT की कुल प्रोडक्शन क्षमता के साथ डक्टाइल आयरन (DI) पाइप बनाए जाएंगे। इस इंटीग्रेटेड कॉम्प्लेक्स में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इसमें एक ब्लास्ट फर्नेस है, जो सालाना 500,000 MT हॉट मेटल बना सकता है, साथ ही सिंटर प्लांट, PCI, ऑक्सीजन प्लांट और कोक ओवन भी शामिल हैं।

WCL के पास पहले से ही BIS सर्टिफाइड स्टील बिलेट्स और डायरेक्ट रिड्यूस्ड आयरन बनाने की सुविधा है, जिनका इस्तेमाल TMT बार बनाने में किया जाएगा। यह कंपनी के लिए एक बड़े बदलाव की दिशा में उठाया गया कदम है, जिसमें वे TMT रीबार्स जैसे नए प्रोडक्ट पेश कर रहे हैं। कंपनी की फैसिलिटीज में स्टेनलेस स्टील पाइप, ट्यूब और बार भी बनाए जाते हैं। 2022 में, WCL ने ABG शिपयार्ड का रणनीतिक अधिग्रहण किया और 2023 की पहली तिमाही में Sintex BAPL के प्लास्टिक प्रोडक्ट्स बिजनेस का अधिग्रहण पूरा किया था।

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख