return to news
  1. Shiprocket IPO: 100 गुना सब्सक्रिप्शन, अब अलॉटमेंट की बारी, NSE, BSE और Kfin Tech पर ऐसे चेक कर सकेंगे स्टेटस

मार्केट न्यूज़

Shiprocket IPO: 100 गुना सब्सक्रिप्शन, अब अलॉटमेंट की बारी, NSE, BSE और Kfin Tech पर ऐसे चेक कर सकेंगे स्टेटस

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड August 15, 2026, 13:36 IST

सारांश

Shiprocket का IPO 12 से 14 अगस्त तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इस दौरान यह पब्लिक इश्यू कुल 99.38 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इसे कुल 9,38,52,82,214 शेयरों के लिए बोलियां मिली है, जबकि ऑफर पर 9,44,36,030 शेयर थे।

Shiprocket ipo

Shiprocket IPO: BSE और NSE पर लिस्टिंग की संभावित तारीख 19 अगस्त तय की गई है।

ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स और टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म Shiprocket के IPO को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली। यह पब्लिक इश्यू कुल 99.38 गुना सब्सक्राइब हो गया है। सब्सक्रिप्शन के बाद अब निवेशकों को शेयर अलॉटमेंट और लिस्टिंग का इंतजार है। शेड्यूल के मुताबिक सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 17 अगस्त को किया जाना है। वहीं BSE और NSE पर लिस्टिंग की संभावित तारीख 19 अगस्त तय की गई है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अगर आपने इस आईपीओ में अप्लाई किया है तो कुछ आसान स्टेप्स के जरिए अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको BSE, NSE या Kfin Tech की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां इसका स्टेप बाय स्टेप तरीका बताया गया है।

BSE पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

  • बीएसई वेबसाइट https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाएं।
  • इश्यू टाइप में 'Equity' सेलेक्ट करें।
  • इश्यू नेम के लिए ड्रॉपडाउन मेनू से आईपीओ का नाम सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर या PAN दर्ज करें।
  • अब I'm not a robot पर चेक करने के बाद Search पर क्लिक करें।

NSE पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

  • सबसे पहले NSE वेबसाइट पर IPO अलॉटमेंट पेज पर जाएं।
  • इसके Equity & SME IPO bid details' को सेलेक्ट करें।
  • इश्यू सिंबल के लिए ड्रॉपडाउन लिस्ट से कंपनी नाम सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद PAN नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें।
  • अब Submit बटन पर क्लिक करें।

Kfin Tech की वेबसाइट पर भी कर सकते हैं चेक

  • रजिस्ट्रार की वेबसाइट के लिए इस लिंक पर (https://evault.kfintech.com/ipostatus/) क्लिक करें।
  • ड्रॉपडाउन मेनू से कंपनी का नाम सेलेक्ट करें।
  • निवेशकों को अब PAN, एप्लिकेशन नंबर या DP क्लाइंट ID जैसी जानकारी भरनी होगी।
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।

Shiprocket IPO के सब्सक्रिप्शन आंकड़े

Shiprocket का आईपीओ 12 से 14 अगस्त तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इस दौरान यह पब्लिक इश्यू कुल 99.38 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इसे कुल 9,38,52,82,214 शेयरों के लिए बोलियां मिली है, जबकि ऑफर पर 9,44,36,030 शेयर थे। इसके तहत QIBs का हिस्सा कुल 122.80 गुना सब्सक्राइब हो गया। इसके अलावा NIIs के हिस्से को 88.99 गुना, रिटेल निवेशकों के हिस्से को 46.42 गुना और एम्प्लॉयीज के हिस्से को 55.51 गुना सब्सक्राइब किया गया।

Shiprocket का कारोबार

2011 में शुरू हुई Shiprocket एक भारतीय ई-कॉमर्स इनेबलमेंट कंपनी है। वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो FY26 में Shiprocket का शुद्ध घाटा ₹79.2 करोड़ रहा, जबकि FY25 में यह ₹74.4 करोड़ था। हालांकि, FY24 में कंपनी का घाटा ₹595.1 करोड़ था, इसलिए पिछले दो वर्षों में घाटे में बड़ी कमी आई है। दूसरी ओर, कंपनी का कारोबार लगातार बढ़ रहा है। FY26 में उसका रेवेन्यू 24% बढ़कर ₹2,024.1 करोड़ पहुंच गया, जो FY25 में भी 24% की दर से बढ़ा था।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख