return to news
  1. कल बंद हो जाएंगे ये दो आईपीओ, लीप इंडिया और टेक्नोक्राफ्ट वेंचर्स में दांव लगाने से पहले जानें हर एक बात

मार्केट न्यूज़

कल बंद हो जाएंगे ये दो आईपीओ, लीप इंडिया और टेक्नोक्राफ्ट वेंचर्स में दांव लगाने से पहले जानें हर एक बात

विकास तिवारी

4 min read | अपडेटेड August 10, 2026, 09:52 IST

सारांश

प्राइमरी मार्केट में 7 अगस्त से 11 अगस्त तक दो बड़े आईपीओ लीप इंडिया और टेक्नोक्राफ्ट वेंचर्स सब्सक्रिप्शन के लिए खुले हुए हैं। पहले दिन जहां टेक्नोक्राफ्ट वेंचर्स को निवेशकों का जोरदार रेस्पॉन्स मिला और यह 2.59 गुना सब्सक्राइब हुआ, वहीं लीप इंडिया को 0.28 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

leap-india-technocraft-ventures-ipo

आईपीओ मार्केट के लिए आज का दिन काफी अहम है।

प्राइमरी मार्केट में एक बार फिर से हलचल तेज हो गई है। निवेशकों के लिए 7 अगस्त से 11 अगस्त तक दो नए आईपीओ लीप इंडिया और टेक्नोक्राफ्ट वेंचर्स में पैसा लगाने का शानदार मौका है। दोनों ही कंपनियों के इश्यू 11 अगस्त को बंद होंगे। पहले दिन के सब्सक्रिप्शन आंकड़ों में दोनों आईपीओ को लेकर निवेशकों का अलग-अलग रुझान देखने को मिला है। जहां टेक्नोक्राफ्ट वेंचर्स के इश्यू को निवेशकों से मजबूत सपोर्ट मिला, वहीं लीप इंडिया की शुरुआत धीमी रही है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

टेक्नोक्राफ्ट वेंचर्स आईपीओ के लिए कैसा रहा पहला दिन

टेक्नोक्राफ्ट वेंचर्स का आईपीओ 251.88 करोड़ रुपये का है। कंपनी ने इसके लिए 200 रुपये से 212 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। इसमें 201.51 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि 50.37 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है। पहले ही दिन यानी 7 अगस्त को यह आईपीओ कुल 2.59 गुना सब्सक्राइब हो गया। रिटेल कैटेगरी में इसे 1.01 गुना, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स यानी QIB कैटेगरी में 4.47 गुना और नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स यानी NII कैटेगरी में 3.80 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। इस आईपीओ में एक लॉट में 70 शेयर रखे गए हैं।

कमाई और फंड का कहां होगा इस्तेमाल?

टेक्नोक्राफ्ट वेंचर्स मुख्य रूप से इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन यानी EPC सेक्टर में काम करती है। यह कंपनी पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को पूरा करने का काम करती है। वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो कंपनी का रेवेन्यू वित्त वर्ष 2025 के 281 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2026 में 347 करोड़ रुपये हो गया है। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट भी 28.20 करोड़ रुपये से बढ़कर 43.32 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आईपीओ से मिलने वाले फ्रेश इश्यू के पैसों में से कंपनी 150 करोड़ रुपये का इस्तेमाल वित्त वर्ष 2027 में वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी, जबकि बाकी बची रकम को जनरल कॉर्पोरेट उद्देश्यों पर खर्च किया जाएगा।

लीप इंडिया आईपीओ के सब्सक्रिप्शन आंकड़े क्या बता रहे?

दूसरी तरफ सप्लाई चेन एसेट पूलिंग प्लेटफॉर्म चलाने वाली कंपनी लीप इंडिया का आईपीओ 2,480 करोड़ रुपये का है। कंपनी ने अपने इश्यू का प्राइस बैंड 151 रुपये से 159 रुपये प्रति शेयर रखा है। इस बड़े इश्यू में 480 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 2,000 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है। पहले दिन लीप इंडिया के आईपीओ को सुस्त रेस्पॉन्स मिला और यह कुल 0.28 गुना ही सब्सक्राइब हो सका। इसमें रिटेल हिस्सा 0.14 गुना, क्यूआईबी हिस्सा 0.64 गुना और एनआईआई हिस्सा 0.12 गुना भरा है। इस आईपीओ के एक लॉट में 94 शेयर शामिल हैं।

लीप इंडिया भारत की सबसे बड़ी ऑन-डिमांड सप्लाई चेन एसेट पूलिंग कंपनी है। यह पैलेट्स, कंटेनर्स और मैटेरियल हैंडलिंग इक्विपमेंट किराए पर देने और शेयरिंग मॉडल पर काम करती है। कंपनी FMCG, ई-कॉमर्स और ऑटोमोटिव जैसे सेक्टर को अपनी सेवाएं देती है। कंपनी की कमाई की बात करें तो वित्त वर्ष 2026 में इसका कुल इनकम 371.94 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 2025 के 485.03 करोड़ रुपये के मुकाबले 23.3% कम है। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी को 37.17 मिलियन रुपये का नेट नुकसान दर्ज करना पड़ा। आईपीओ से जुटाए जाने वाले फ्रेश इश्यू के पैसों में से कंपनी 360 करोड़ रुपये का इस्तेमाल अपने मौजूदा कर्ज को चुकाने के लिए करेगी, जबकि बाकी बची रकम का इस्तेमाल जनरल कॉर्पोरेट जरूरतों में किया जाएगा।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

विकास तिवारी
Vikash Tiwary is a finance journalist with 6+ years of newsroom experience. He is currently growing Upstox Hindi, crafting data-driven stories on stocks, personal finance, mutual funds, and global markets, while exploring how AI can simplify finance. His work spans Zee Business, TV9 Bharatvarsh, ABP News, India TV, and Inshorts. He also holds NISM certification.

अगला लेख