मार्केट न्यूज़

4 min read | अपडेटेड August 18, 2026, 09:43 IST
सारांश
जुलाई 2014 में बनी 'मिल्की मिस्ट डेयरी फूड लिमिटेड' भारत की तेजी से बढ़ने वाली पैकेज्ड फूड कंपनियों में से एक है, जो प्रीमियम वैल्यू-एडेड डेयरी प्रोडक्ट्स पर ध्यान देती है।

मिल्की मिस्ट आईपीओ की लिस्टिंग (Photo: Shutterstock)
मिल्की मिस्ट डेयरी फूड लिमिटेड के शेयर आज एनएसई और बीएसई पर लिस्ट हो गए हैं। मिल्की मिस्ट के शेयर 17.86% प्रीमियम यानी कि प्रति शेयर 25 रुपये के प्रॉफिट के साथ लिस्ट हुए हैं। 140 रुपये के इश्यू प्राइस के साथ इसके शेयर बीएसई और एनएसई पर 165 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। मिल्की मिस्ट आईपीओ 1,553 करोड़ रुपये का बुक बिल्ड इश्यू है। जिसका सब्सक्रिप्शन विंडो 11 से 13 अगस्त के बीच खुला था। 14 अगस्त को इसके शेयरों का अलॉटमेंट फाइनलाइज हो गया था, जबकि आज इसके शेयर मार्केट में डेब्यू के लिए तैयार हैं। मिल्की मिस्ट डेयरी फूड आईपीओ के लिए फाइनल इश्यू प्राइस 140 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। एप्लीकेशन के लिए लॉट साइज 107 शेयर रखा गया। एक इंडिविजुअल इन्वेस्टर (रिटेल) के लिए जरूरी कम से कम इन्वेस्टमेंट अमाउंट 14,980 रुपये (107 शेयर) तय किया गया। इस इश्यू में कर्मचारियों के लिए 1,57,480 शेयरों तक का रिजर्वेशन शामिल है, जो इश्यू प्राइस से 13 के डिस्काउंट पर ऑफर किए जा रहे हैं। यह इश्यू 10.20 करोड़ शेयरों के फ्रेश इश्यू (कुल 1,428 करोड़ रुपये) और .89 करोड़ शेयरों की बिक्री के लिए ऑफर (OFS) (कुल 125 करोड़ रुपये) का मिला-जुला रूप है।
ओएफएस से जुटाया गया फंड उन शेयरहोल्डर्स के पास जाएगा, जो इसमें अपना शेयर बेच रहे हैं। वहीं फ्रेश इश्यू से जुटाए जाने वाले 1,428 रुपये में से करीब 497 करोड़ रुपये कंपनी द्वारा लिए गए कुछ बकाया कर्जों का पूरा या आंशिक रूप से पुनर्भुगतान/समय से पहले भुगतान के लिए किया जाना है। वहीं 469.24 करोड़ रुपये का इस्तेमाल पेरुंदुरई मैनुफैक्चरिंग फैसिलिटी के विस्तार और आधुनिकीकरण से जुड़े कैपिटल एक्सपेंडिचर की जरूरतों के लिए फाइनेंसिंग के लिए किया जाना है। विजी कूलर, आइसक्रीम फ्रीजर और चॉकलेट कूलर लगाने के लिए 155.31 करोड़ रुपये के फंड का इस्तेमाल जबकि बाकी फंड का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाना है।
मिल्की मिस्ट डेयरी फूड आईपीओ 59.08 गुना सब्सक्राइब हुआ था। 13 अगस्त, 2026 को शाम 6:54:44 बजे (तीसरे दिन) तक, इस पब्लिक इश्यू को रिटेल कैटेगरी में 8.86 गुना, QIB (एंकर को छोड़कर) कैटेगरी में 164.03 गुना और NII कैटेगरी में 36.75 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।
जुलाई 2014 में शुरू हुई, 'मिल्की मिस्ट डेयरी फूड लिमिटेड' भारत की तेजी से बढ़ने वाली पैकेज्ड फूड कंपनियों में से एक है, जो प्रीमियम वैल्यू-एडेड डेयरी प्रोडक्ट्स पर ध्यान देती है। कंपनी अपने मुख्य ब्रांड 'मिल्की मिस्ट' और स्मार्टशेफ, कैपेला, मिस्टी लाइट, ब्रियास और असल जैसे सब-ब्रांड्स के तहत चीज, पनीर, बटर, दही, घी, योगर्ट, आइसक्रीम, UHT प्रोडक्ट्स, फ्रोजन फूड्स, रेडी-टू-ईट (RTE), रेडी-टू-कुक (RTC) फूड्स और चॉकलेट जैसे कई तरह के प्रोडक्ट्स बनाती और बेचती है।
कंपनी 'फार्म-टू-कंज्यूमर' (खेत से ग्राहक तक) इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल पर काम करती है, जिसमें किसानों से सीधे दूध लिया जाता है और उसे एडवांस्ड ऑटोमेटेड मैनुफैक्चरिंग सुविधाओं में प्रोसेस किया जाता है। अपने खुद के कोल्ड-चेन लॉजिस्टिक्स नेटवर्क और मल्टी-चैनल डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम के साथ, मिल्की मिस्ट इनोवेशन, प्रीमियम प्रोडक्ट्स और सस्टेनेबल मैन्युफैक्चरिंग तरीकों पर ध्यान देते हुए पूरे भारत में ग्राहकों को सेवा देती है।
कंपनी को एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी-बेस्ड प्रोसेस, अनुभवी मैनेजमेंट और मैन्युफैक्चरिंग, सेल्स और मार्केटिंग, क्वालिटी कंट्रोल और दूध कलेक्शन ऑपरेशन्स में 1,317 पक्के कर्मचारियों की वर्कफोर्स का सहयोग मिलता है। 31 मार्च 2026 को खत्म होने वाले फाइनेंशियल ईयर के बीच, मिल्की मिस्ट डेयरी फूड लिमिटेड का रेवेन्यू 34% बढ़ा और टैक्स के बाद का प्रॉफिट (PAT) 176% बढ़ा।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में

अगला लेख