return to news
  1. Senco Gold के शेयरों में 7% की रैली के बाद प्रॉफिट बुकिंग, मजबूत Q1 बिजनेस अपडेट का है असर

मार्केट न्यूज़

Senco Gold के शेयरों में 7% की रैली के बाद प्रॉफिट बुकिंग, मजबूत Q1 बिजनेस अपडेट का है असर

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड July 06, 2026, 15:52 IST

सारांश

Senco Gold ने बताया कि FY27 की पहली तिमाही में उसका स्टैंडअलोन रेवेन्यू सालाना आधार पर करीब 60% बढ़ा। वहीं, रिटेल रेवेन्यू 48% बढ़ा और SSSG 38% रही। कंपनी के अनुसार, अक्षय तृतीया, पोइला बैसाख, बैसाखी, बिहू और गर्मियों के शादी-ब्याह के सीजन ने बिक्री को मजबूत समर्थन दिया।

शेयर सूची

Senco Gold

Senco Gold के रेवेन्यू और सेम स्टोर सेल्स ग्रोथ-SSSG में शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गई।

ज्वेलरी कंपनी Senco Gold के शेयर आज 6 जुलाई को करीब 7% तक उछलकर 348.10 रुपये के भाव पर पहुंच गए। हालांकि प्रॉफिट बुकिंग के चलते यह तेजी बरकरार नहीं रह सकी। कारोबार के अंत में यह शेयर 0.15 फीसदी की मामूली कमजोरी के साथ 325.95 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का Q1 FY27 बिजनेस अपडेट मजबूत रहा। इसके रेवेन्यू और सेम स्टोर सेल्स ग्रोथ-SSSG में शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गई। यही वजह है कि आज इसके शेयरों में उतार-चढ़ाव देखने को मिली है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

जून तिमाही में 60% बढ़ा रेवेन्यू

Senco Gold ने बताया कि FY27 की पहली तिमाही में उसका स्टैंडअलोन रेवेन्यू सालाना आधार पर करीब 60% बढ़ा। वहीं, रिटेल रेवेन्यू 48% बढ़ा और SSSG 38% रही। कंपनी के अनुसार, अक्षय तृतीया, पोइला बैसाख, बैसाखी, बिहू और गर्मियों के शादी-ब्याह के सीजन ने बिक्री को मजबूत समर्थन दिया।

कंपनी की कुल बिक्री में पुराने सोने की एक्सचेंज (Old Gold Exchange) का योगदान करीब 43% रहा। वहीं, पिछले 12 महीनों में कंपनी की कुल बिक्री लगभग 9,660 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।

कस्टम ड्यूटी बढ़ने के बावजूद मजबूत प्रदर्शन

Senco Gold ने कहा कि सोने पर कस्टम ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% किए जाने के बावजूद कंपनी का प्रदर्शन मजबूत रहा। हालांकि, कंपनी का कहना है कि सोने की कीमतों पर भारी छूट (Discounting) और हेजिंग के कारण पहली तिमाही में मुनाफे (Margin) पर कुछ दबाव पड़ सकता है।

इस साल खुलेंगे 12-15 नए स्टोर

कंपनी ने चालू वित्त वर्ष की बाकी तीन तिमाहियों में 12 से 15 नए स्टोर खोलने की योजना दोहराई है। जून तिमाही के दौरान कंपनी ने 3 कंपनी-स्वामित्व वाले स्टोर (COCO), 4 फ्रेंचाइजी स्टोर और 1 Sennes शोरूम शुरू किया। एक स्टोर बंद होने के बाद भी कंपनी के कुल स्टोरों में 7 की शुद्ध बढ़ोतरी हुई। आगे कंपनी फ्रेंचाइजी मॉडल पर ज्यादा जोर देगी।

कंपनी का मानना है कि Q2 FY27 में मांग थोड़ी नरम रह सकती है। हालांकि, मानसून और त्योहारों के दौरान गोल्ड बुकिंग से मांग बढ़ने की उम्मीद है। कंपनी का फोकस इन्वेंट्री को बेहतर तरीके से संभालने, हल्के वजन वाले और 9K ज्वेलरी कलेक्शन को बढ़ाने और मुनाफे को सुरक्षित रखने पर रहेगा।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख