return to news
  1. Stock Market Wrap: लगातार चौथे दिन बाजार में बहार, Sensex 521 अंक चढ़ा, Nifty 24430 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: लगातार चौथे दिन बाजार में बहार, Sensex 521 अंक चढ़ा, Nifty 24430 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड July 06, 2026, 15:37 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। सबसे ज्यादा खरीदारी HDFC Bank, Mahindra & Mahindra, BEL, RIL और ICICI Bank जैसे शेयरों में देखने को मिली। इसके अलावा Kotak Mahindra Bank, TCS, Bajaj Finserv, Power Grid और HCL Tech जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखी गई।

Stock Market Wrap: भारतीय शेयर बाजार के लिए आज 06 जुलाई का दिन शानदार रहा। बाजार में आज लगातार चौथे कारोबारी दिन जमकर खरीदारी देखने को मिली। आज के कारोबार में BSE Sensex में 521.16 अंकों की शानदार तेजी देखी गई और यह 78285.07 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 159.50 अंक उछलकर 24430.35 के स्तर पर बंद हुआ है। ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव आज 0.36 फीसदी घटकर 71.93 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया। इसके अलावा कई बैंकों के मजबूत बिजनेस अपडेट ने भी मार्केट का सेंटीमेंट बेहतर किया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

HDFC Bank समेत इन शेयरों में जोरदार तेजी

आज के कारोबार में Sensex के 30 शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। सबसे ज्यादा खरीदारी HDFC Bank, Mahindra & Mahindra, BEL, RIL और ICICI Bank जैसे शेयरों में देखने को मिली। इसके अलावा Kotak Mahindra Bank, TCS, Bajaj Finserv, Power Grid और HCL Tech जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखी गई। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.45 फीसदी तक उछल गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.75 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

निफ्टी रियल्टी समेत कई इंडेक्स में हरियाली

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी रियल्टी में रही और यह 1.90 फीसदी तक उछल गया। निफ्टी ऑटो, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी रही। निफ्टी मेटल भी करीब 1 फीसदी बढ़ गया। इसके अलावा निफ्टी FMCG, फार्मा, प्राइवेट बैंक और हेल्थकेयर इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए हैं।

बाजार में क्यों आई तेजी?

शेयर बाजार में आज की तेजी के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। जून तिमाही के कारोबारी अपडेट के बाद प्राइवेट बैंकों के शेयरों में आज अच्छी तेजी देखने को मिली। इसके चलते HDFC Bank का शेयर आज करीब 3.56 फीसदी तक उछल गया। ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव आज 0.36 फीसदी घटकर 71.93 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया। इसके अलावा शुक्रवार को विदेशी निवेशकों ने करीब 1,355 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इन सभी वजहों से मार्केट का सेंटीमेंट बेहतर हुआ है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख