return to news
  1. SBI Funds Management IPO: शेयरहोल्डर कोटा का उठाना चाहते हैं फायदा? जानिए कौन कर सकता है आवेदन

मार्केट न्यूज़

SBI Funds Management IPO: शेयरहोल्डर कोटा का उठाना चाहते हैं फायदा? जानिए कौन कर सकता है आवेदन

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड July 11, 2026, 14:24 IST

सारांश

SBI Funds Management का ₹11,692.90 करोड़ का IPO पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) है। इसके तहत प्रमोटर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और Amundi India Holding अपनी कुल 20.37 करोड़ इक्विटी शेयर बेचेंगे।

SBI Funds Management IPO

SBI Funds Management IPO: इस IPO में SBI के योग्य शेयरधारकों के लिए 1,30,55,629 शेयर आरक्षित किए गए हैं।

देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) SBI Funds Management का IPO 14 जुलाई से निवेशकों के लिए खुलेगा। यह IPO 16 जुलाई तक खुला रहेगा। कंपनी ने शेयर का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है। एक लॉट में 26 शेयर होंगे। इस बीच आईपीओ निवेशकों की नजर खास तौर पर शेयरहोल्डर कोटा पर बनी हुई है। यहां हम समझेंगे कि शेयरहोल्डर कोटा में कौन से इनवेस्टर्स अप्लाई कर सकते हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

₹11,692.90 करोड़ का OFS

SBI Funds Management का ₹11,692.90 करोड़ का IPO पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) है। इसके तहत प्रमोटर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और Amundi India Holding अपनी कुल 20.37 करोड़ इक्विटी शेयर बेचेंगे। इस IPO के जरिए कंपनी को कोई नया फंड नहीं मिलेगा।

SBI शेयरधारकों के लिए अलग कोटा

इस IPO में SBI के योग्य शेयरधारकों के लिए 1,30,55,629 शेयर आरक्षित किए गए हैं। इसकी कुल कीमत करीब ₹749.39 करोड़ है, जो पूरे इश्यू का 6.41% है। अगर कोई निवेशक रिटेल कैटेगरी के साथ-साथ शेयरहोल्डर कोटा के तहत भी आवेदन करता है, तो IPO अलॉटमेंट मिलने की संभावना बढ़ सकती है। हालांकि, ध्यान रहे कि इससे अलॉटमेंट की गारंटी नहीं मिलती।

कौन कर सकता है शेयरहोल्डर कोटा में आवेदन?

शेयरहोल्डर कोटा का फायदा सिर्फ उन व्यक्तिगत निवेशकों और हिंदू अविभाजित परिवार (HUF) को मिलेगा, जो रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) दाखिल होने की तारीख तक SBI के शेयरधारक थे। यानी जिन निवेशकों के पास 7 जुलाई 2026 या उससे पहले SBI के शेयर थे, वे इस IPO में शेयरहोल्डर कोटा के तहत आवेदन करने के पात्र होंगे।

SBI Funds Management का वित्तीय प्रदर्शन

वित्त वर्ष 2025-26 में SBI Funds Management का रेवेन्यू ₹4,389.48 करोड़ रहा, जो पिछले साल के ₹3,597.75 करोड़ से अधिक है। इसी अवधि में कंपनी का शुद्ध मुनाफा ₹3,067.37 करोड़ रहा, जबकि एक साल पहले यह ₹2,540.15 करोड़ था। बता दें कि SBI Funds Management, SBI Mutual Fund का संचालन करती है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख