return to news
  1. Q4 Results: रिलायंस इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर, तेजस नेटवर्क्स समेत ये कंपनियां देंगी कमाई का ब्योरा, चेक करें डीटेल्स

मार्केट न्यूज़

Q4 Results: रिलायंस इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर, तेजस नेटवर्क्स समेत ये कंपनियां देंगी कमाई का ब्योरा, चेक करें डीटेल्स

Namita Shukla

2 min read | अपडेटेड April 15, 2026, 09:43 IST

सारांश

Q4 Results: फाइनेंशियल ईयर 2026-27 इस महीने शुरू हो चुका है और इसके साथ ही फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के आखिरी क्वार्टर में कंपनियां ने कितनी कमाई की, इसका ब्योरा देने का भी समय चल रहा है। आज कौन-कौन सी कंपनियां FY26 के चौथे क्वार्टर का रिजल्ट्स पेश करने वाली हैं?

शेयर सूची

TEJASNET
--
HDBFS
--
RIIL
--
Q4 रिजल्ट्स

आज कौन-कौन सी कंपनियों के चौथे तिमाही के नतीजे आने हैं?

Q4 Results on April 15: फाइनेंशियल ईयर 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से हो चुकी है और इसके साथ ही अप्रैल के महीने में कंपनियां पिछले फाइनेंशियल ईयर के आखिरी क्वार्टर का लेखा-जोखा भी जारी कर रही हैं। आज तेजस नेटवर्क्स, रिलायंस इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर समेत कुछ अहम कंपनियां पिछले फाइनेंशियल ईयर के आखिरी क्वार्टर के नतीजे घोषित करने वाली हैं। चॉकलेट बनाने वाली लोटस चॉकलेट कंपनी, ब्रॉडबैंड सर्विस प्रोवाइडर जीटीपीएल हैथवे, सेमीकंडक्टर आईसी असेंबली और परीक्षण सुविधा एसपीईएल सेमीकंडक्टर, मोबाइल वैल्यू एडेड सर्विसेज प्रोवाइडर मीडिया मैट्रिक्स वर्ल्डवाइड, एनबीसी सीआई सिटी पोर्ट फाइनेंशियल सर्विसेज, गैर-बैंकिंग क्रेडिट संस्थान निक्की ग्लोबल फाइनेंस और थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्टर निर्माता कॉन्टिनेंटल कंट्रोल्स भी आज अपने चौथी तिमाही के आंकड़े जारी करेंगे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कौन-कौन सी कंपनियां आज जारी करेंगी Q4 रिजल्ट्स?

ICICI Lombard General Insurance Company Ltd

Tejas Networks

HDB Financial Services

Elecon Engineering Company

Reliance Industrial Infrastructure

Lotus Chocolate Company Ltd

GTPL Hathway

Media Matrix Worldwide Ltd

SPEL Semiconductor

Nikki Global Finance

Citi Port Financial Services Ltd

Continental Controls

Tulsi Extrusions Ltd

कैसा रहा आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी का Q4 रिजल्ट?

डॉ. भीमरॉव अंबेडकर जयंती के चलते 14 अप्रैल यानी कि मंगलवार को शेयर मार्केट बंद था। 14 अप्रैल को ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने फाइनेंशियल ईयर 2026 की जनवरी-मार्च तिमाही में कर पश्चात 609 करोड़ रुपये का प्रॉफिट दर्ज किया, जो पिछले साल के 386 करोड़ रुपये से 57.8% अधिक है।

फाइनेंशियल ईयर 2026 में, नए कारोबार का मूल्य (VNB) वार्षिक आधार पर 10.9% बढ़कर 2,629 करोड़ रुपये हो गया, जिसका मार्जिन 24.7% रहा। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि पिछले साल सितंबर से लागू GST सुधारों ने बीमा पॉलिसियों को अधिक किफायती बना दिया है, और इसके खुदरा सुरक्षा सेगमेंट में वित्त वर्ष 2026 में वार्षिक आधार पर 50.9% की मजबूत वृद्धि देखी गई। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 के लिए प्रति शेयर 1.65 रुपये के अंतिम डिविडेंड का प्रस्ताव रखा है। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ अनुप बागची ने कहा, ‘31 मार्च, 2026 को जीवन बीमा का कुल मूल्य 46.11 लाख करोड़ रुपये था, जो वर्षों से हमारे ग्राहकों द्वारा हम पर रखे गए मजबूत विश्वास को दर्शाता है।’

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख